Friday, June 12th, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

Daily Archives: 12/06/2026

फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज

एसटीएफ.की फर्जी लाईसेंसधारकों के विरुध कार्यवाही करते हुए कल देर रात्रि रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रो व कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।

एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में एक ओर बड़ी कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार

दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से किये गये थे बरामद, जिसमें नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल आया एसटीएफ की गिरफ्त में*

एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ. द्वारा 03 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 07 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है। *

गिरफतार अभियुक्त ने पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे जल्दी ही साक्ष्य के आधार पर अन्य अवैध शस्त्र धारकों पर होगी कार्यवाही: SSP STF

 देहरादून- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 04-06-2026 जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये थे, जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था। बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड चामुण्डा विहार काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाये गये।

जिस सम्बन्ध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी-पतारसी कर तलाश हेतु एसटीएफ. की विभिन्न टीमे दबिश दे रही थी, इसी क्रम मे दिनांक 11-06-26 की देर रात्रि को एस0टी0एफ0 द्वारा रुद्र्पुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर एवं उसके ड्राईवर अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर को हिरासत मे लिया गया तथा इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आँटोमैटिक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया की कल रात्रि एसटीएफ को रुद्रपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था जिस पर मेरे द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था टीम द्वारा दिनांक 11-06-26 की रात्रि में कार्यवाही करते हुए इनके कब्जे से कब्जे से 01 पम्प एक्शन आँटोमैटिक बन्दूक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्ट आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये ।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा यह भी बताया गयी की दिनांक 10-06-26 को काशीपुर क्षेत्र से जो स्विफ्ट कार जिसमे भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे वह कार गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नियत से काशीपुर में पार्किग मे छुपाकर खडी की गयी थी । एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामदा कार की चाबी भी बरामद हुई । पूछताछ में अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये है, जिस पर सूचना विकसित कर कार्यवाही की जा रही है।

उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

गिरफ्तारी-
1. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर
2. अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर

बरामदगीः-
1. एक पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर
2. एक ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय 01 मैंगजीन
3.एक आटोमैटिक पिस्टल .30 बोर मय 01 मैगजीन
4. 08 जिन्दा कारतूस
5.दो फर्जी लाईसेंस
6. एक चाबी कार की

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-
1.निरीक्षक विकास चौधरी
2. निरीक्षक अरुण कुमार
3. निरीक्षक एम0पी0सिंह
4. उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
5.उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
6. हे0 का0 रविन्द्र सिह बिष्ट
7. हे0 का0 महेन्द्र गिरी
8- हे0का0 सुरेन्द्र सावंत
9.हे0का0 संजय कुमार
10.का0 सोनु पांण्डे
11.किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)


मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लेलू में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का कार्य किया गया है।

इसी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम के समीप बनने वाली एक नई सड़क का विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से वहां मौजूद युवा खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल सिर्फ मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश-दुनिया में नाम रोशन करने और एक शानदार करियर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार खेल के बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को हर संभव विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र शाह, वीरेंद्र बोहरा, कमल मेहता, अक्षय शाह आदि उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित ‘श्री महादेव धारा, हुडकन्ना’ मंदिर परिसर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प के साथ स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर में स्वयं श्रमदान कर सफाई की। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के जीवंत केंद्र हैं, जिनकी पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का परम नागरिक दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने जनता से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत’ के विजन को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।


दिव्यांग सर्टिफिकेट के नाम पर 44 हजार की रिश्वत, एसीबी ने सीएमओ कार्यालय के ड्राइवर को रंगे हाथ गिरफ्तार

जींद (हरियाणा): हरियाणा के जींद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जींद के नागरिक अस्पताल में हैंडिकैप्ड (दिव्यांग) सर्टिफिकेट बनवाने की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सिरसा की टीम ने सीएमओ (CMO) कार्यालय के ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ड्राइवर की पहचान जगदीश के रूप में हुई है।

दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए मांगी थी ₹44,000 की घूस
मिली जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के बदले में 44 हजार रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच की और मामले का सत्यापन करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल बिछाया।

अस्पताल के मुख्य गेट के पास रंगे हाथों गिरफ्तारी
तय योजना के मुताबिक, शुक्रवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की राशि देने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी ड्राइवर जगदीश को ₹44,000 की नकद राशि थमाई, वैसे ही पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम को इशारा कर दिया गया।

एसीबी अधिकारियों की कार्रवाई: संकेत मिलते ही आस-पास घात लगाकर बैठी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तुरंत मौके पर धावा बोल दिया। टीम ने आरोपी ड्राइवर जगदीश को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर ही तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत में ली गई ₹44,000 की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद से स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


उत्तराखंड में मौसम का कहर: बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट

आयुषी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अप्रत्याशित करवट ली है। जून के महीने में जहां मैदानी क्षेत्रों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी ने सर्दियों का अहसास करा दिया है। विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का माहौल बन गया है।बर्फबारी के बाद बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियां एक बार फिर सफेद चादर से ढक गई हैं।

मौसम के इस बदलाव ने श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हैरान कर दिया है। जून में बर्फबारी का यह नजारा जहां प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है, वहीं यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त सावधानी की जरूरत भी बढ़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज फिलहाल अस्थिर बना रहेगा। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने पहले ही 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। अब बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी ने इस पूर्वानुमान को सही साबित कर दिया है। बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।इस बीच, उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में भी मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लंबे समय बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि अचानक हुई बारिश ने माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को कुछ समय के लिए परेशानी में डाल दिया। बारिश से बचने के लिए पर्यटक दुकानों, होटलों और शेडों में शरण लेते नजर आए। बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया और पहाड़ों पर छाए बादलों ने प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया।

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को मौसम विभाग और प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के कारण यात्रियों को गर्म कपड़ों के साथ यात्रा करने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। प्रशासन भी यात्रा मार्गों पर मौसम की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके।विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश और बर्फबारी जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।जून में बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम की अनिश्चितता को उजागर कर दिया है। पहाड़ों पर लौटी ठंड और बदलते मौसम ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य को नया रूप दिया है, वहीं लोगों को यह भी याद दिलाया है कि हिमालयी क्षेत्रों में मौसम कब करवट बदल ले, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है।


उत्तराखणड में सड़क सुरक्षा को नई रफतार,तीव्र मोड़ो पर लगेगे कॉनवेक्स मिरर

पूजा भट्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस विभाग मिलकर नई पहल शुरू करने जा रहे हैं। योजना के तहत राज्य के प्रमुख तीव्र मोड़ों और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर कॉन्वेक्स मिरर (उत्तल दर्पण) लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य चालकों को मोड़ के दूसरी ओर से आने वाले वाहनों की पहले से जानकारी देना और आमने-सामने की टक्कर के जोखिम को कम करना है।

प्रदेश के पहाड़ी मार्गों पर कई ऐसे स्थान हैं जहां तीखे मोड़ों और सीमित दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सामने की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे हालात अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं। नई व्यवस्था के तहत लगाए जाने वाले कॉन्वेक्स मिरर चालक को मोड़ से पहले ही दूसरी दिशा की गतिविधियां देखने में मदद करेंगे, जिससे वे समय रहते सतर्क होकर वाहन चला सकें।

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग ने विभिन्न जिलों में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट्स की पहचान का काम शुरू कर दिया है। चिन्हित स्थानों पर कॉन्वेक्स मिरर लगाने के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपायों को भी मजबूत किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह कदम विशेष रूप से पर्वतीय जिलों में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।

प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में पहले से कॉन्वेक्स मिरर लगाए जा चुके हैं और वहां कम दृश्यता वाले मोड़ों पर दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिली है। इन दर्पणों की मदद से चालक सामने की गतिविधियों का बेहतर अनुमान लगा पाते हैं, जिससे ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार में मोड़ पार करने जैसी जोखिमपूर्ण स्थितियां कम होती हैं।

अपर परिवहन आयुक्त एसके सिंह के अनुसार, पुलिस विभाग ने सभी जिलों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां यह व्यवस्था लागू की जानी है। इसके लिए सड़क सुरक्षा कोष से बजट की मांग भी की गई है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर राजधानी पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगी और शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, जबकि शहर में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने 12 जून और 13 जून के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

आज लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

पुलिस के अनुसार ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर, थानो और सहस्रधारा क्रॉसिंग होकर शहर में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटी पार्क और साईं मंदिर मार्ग से भेजा जाएगा।

हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को डोईवाला और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास, जीएमएस रोड और अनारवाला मार्ग से होकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, दूधली मार्ग और डोईवाला होकर भेजा जाएगा, जबकि मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए ओल्ड मसूरी रोड और थानो रोड का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

इन स्थानों पर रहेगा डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भोगपुर तिराहा, कारगी चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, भानियावाला फ्लाईओवर, शिमला बाईपास चौक, साईं मंदिर राजपुर रोड, डोईवाला थाना क्षेत्र और दूधली रोड को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया है।

IMA पासिंग आउट परेड के दौरान रहेगा जीरो जोन

13 जून को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इस दौरान आईएमए की ओर किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात को अनुमति नहीं होगी।

बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला और मीठी बेरी मार्ग से भेजा जाएगा। प्रेमनगर से शहर आने वाले छोटे वाहन एमटी गेट और मीठी बेरी होकर शहर की ओर आएंगे। वहीं सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से धर्मावाला की ओर मोड़ा जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।


उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सात पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश की आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़।

येलो अलर्ट: राज्य के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने, तेज बौछारें पड़ने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग ने 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ी ठिठुरन
इससे पहले, बृहस्पतिवार शाम को पर्यटन नगरी मसूरी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में हुई तेज बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते वातावरण में ठंडक लौट आई है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है।

हालांकि, माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को अचानक हुई इस बारिश के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोग बचने के लिए आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों की तरफ भागते नजर आए। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मौसम की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी है।


ओमकार अपहरण कांड में बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामी दो आरोपी दिल्ली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद- लोणी के गनौली गांव निवासी ओमकार के गोली मारकर अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे दो कुख्यात बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ और गोपाल के रूप में हुई है, जिन पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनकी गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें दिन-रात छापेमारी कर रही थीं।

नहर में ओमकार की तलाश जारी, आरोपियों से उगलवाए जाएंगे राज
डीसीपी ग्रामीण (गाजियाबाद) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों शातिर बदमाशों की दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी की सूचना मिली है। पूरी जानकारी जुटाने और आगे की कागजी कार्रवाई के लिए गाजियाबाद पुलिस की एक विशेष टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया है। गाजियाबाद पुलिस अब अदालत के जरिए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी, ताकि लापता ओमकार के बारे में सटीक जानकारी मिल सके।

डीसीपी ग्रामीण का बयान: “इस अपहरण कांड में शामिल मोहित समेत दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में नामजद एक और आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, पीड़ित ओमकार की खोज के लिए पुलिस की टीमें लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही हैं, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।”

परिजनों को भी मिली गिरफ्तारी की सूचना
लंबे समय से फरार चल रहे इन मुख्य आरोपियों के दिल्ली में पकड़े जाने की खबर ओमकार के परिजनों को भी मिल गई है। पुलिस को उम्मीद है कि सौरभ और गोपाल से रिमांड के दौरान कड़ाई से पूछताछ करने पर इस पूरे किडनैपिंग कांड का खुलासा हो जाएगा और ओमकार का सुराग भी मिल जाएगा।


SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग क्षेत्र में नदी किनारे चट्टानों के बीच फंसे एक व्यक्ति को SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सोनप्रयाग के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि सटल पुल के पास एक व्यक्ति नदी किनारे पत्थरों और चट्टानों के बीच फंस गया है तथा स्वयं सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि व्यक्ति नदी के किनारे एक चट्टान के पास फंसा हुआ है। परिस्थितियों का आकलन करने के बाद SDRF जवानों ने वैकल्पिक मार्ग से मौके तक पहुंच बनाते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान बचन सिंह (56 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह, निवासी मटधार, घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। प्राथमिक सहायता प्रदान करने के बाद SDRF टीम ने उन्हें सरकारी वाहन से सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

SDRF की तत्परता और पेशेवर रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। घटना में व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।


वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब

नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बंपर मुनाफा लेकर आई। बीते सत्र की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए आज दलाल स्ट्रीट पर खरीदारों ने पूरी ताकत झोंक दी। बाजार में इस जोरदार तेजी की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदें और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई गिरावट है। इन सकारात्मक ट्रिगर्स ने निवेशकों के सेंटीमेंट को बूस्ट कर दिया, जिससे बाजार खुलते ही रॉकेट बन गया।

सूचकांकों में जोरदार छलांग
कारोबार की शुरुआत होते ही चौतरफा लिवाली के दम पर दोनों प्रमुख सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाई। सुबह 9:36 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 870.98 अंक (1.17%) की भारी बढ़त के साथ 74,703.53 के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी पीछे नहीं रहा और 1% से ज्यादा की तेजी लेकर 23,396.25 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जो 23,400 के ऐतिहासिक मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब है। दोनों इंडेक्स में आई यह तेजी साफ दर्शाती है कि निवेशक बाजार में खुलकर जोखिम उठाने को तैयार हैं।

क्टर्स का हाल: रियल्टी और ऑटो चमके, IT सुस्त
आज की इस मार्केट रैली की सबसे अच्छी बात यह रही कि तेजी किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं थी। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा:

लीडर्स: आज के कारोबार को रियल्टी सेक्टर ने लीड किया। इसके अलावा ऑटो, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी जबरदस्त एक्शन दिखा।

सपोर्टर्स: बैंकिंग शेयरों ने मार्केट को पूरा सहारा दिया, जबकि एफएमसीजी, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे ‘डिफेंसिव सेक्टर्स’ में भी अच्छी खरीदारी हुई।

लगातार सुस्ती: इस पूरे जश्न के बीच आईटी (IT) सेक्टर की रफ्तार धीमी रही और टेक शेयरों में केवल मामूली बढ़त ही देखने को मिली।

वैश्विक बाजारों से मिला पूरा साथ
भारतीय शेयर बाजार की इस हरियाली को ग्लोबल मार्केट का भी पूरा बैकअप मिला। एशियाई से लेकर अमेरिकी फ्यूचर्स तक, हर तरफ सकारात्मक रुख देखने को मिला:

एशियाई बाजार: जापान के टोपिक्स (Topix) में 1.4% और ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 1.5% की शानदार बढ़त दर्ज की गई। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग फ्यूचर्स भी 0.9% ऊपर रहा।

पश्चिमी बाजार: अमेरिकी S&P 500 फ्यूचर्स में 0.2% और यूरोपीय यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में 0.5% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

एक्सपर्ट व्यू: जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर अमेरिका और ईरान के बीच सुधरते रिश्ते और कच्चे तेल की घटती कीमतों ने ग्लोबल मार्केट के डर को कम किया है। अगर वैश्विक हालात ऐसे ही स्थिर रहे, तो भारतीय बाजार का यह बुल रन (Bull Run) आगे भी जारी रह सकता है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp