Monday, September 21st, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

Monthly Archives: September 2026

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज

हर विधानसभा, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर : सीडीओ अभिनव शाह

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून में अभियान की शुरुआत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरकुल गांव स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक केंद्र में आयोजित विशाल बहुउद्देशीय जन शिविर से हुई। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं, 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट, दो किशोरी किट तथा दो बेबी किट वितरित कीं।

कैबिनेट मंत्री ने शिविर में ग्रामीणों की 28 से अधिक समस्याएं स्वयं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बहुउद्देशीय जन शिविर, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में सहस्रधारा आपदा प्रभावित क्षेत्र से संबंधित क्षतिग्रस्त पुश्तों, सुरक्षा दीवार, आवासीय कटान और सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। खेरी मान सिंह मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण तथा पुरकुल गांव में यातायात सुविधा के लिए बस संचालन से संबंधित शिकायत भी दर्ज की गई। बस संचालन के मामले में आरटीओ के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य कर रहे सहसपुर विकासखंड के क्यारकुली भट्टा गांव स्थित श्रीहरि स्वयं सहायता समूह की सदस्य मीना कोटाल को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। उद्यान विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, कृषि, मत्स्य, स्वास्थ्य, उद्यान सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि देहरादून जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत ‘सेवा सेतु’ अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक और तहसील स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरकुल गांव में आयोजित शिविर इसी श्रृंखला की शुरुआत है।

शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, विक्रम सिंह, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, गोरख कल्याण परिषद के अध्यक्ष/राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, सीमा पुंडीर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

SDRF ने शव को 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता

रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरकर लापता हुई पंजाब निवासी 26 वर्षीय महिला का शव एसडीआरएफ ने करीब 400 मीटर गहरी खाई से बरामद कर लिया। महिला की पहचान पूजा साहनी के रूप में हुई है। शव को खाई से बाहर निकालने के बाद स्ट्रेचर के जरिए करीब 3 किलोमीटर पैदल ले जाकर चोपता पहुंचाया गया, जहां उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला खाई में गिरने के बाद लापता हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने रात में तुंगनाथ मंदिर के आसपास महिला की तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सर्च अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद 21 सितंबर की सुबह दोबारा खोज अभियान शुरू किया गया।

सुबह करीब 7:10 बजे एसडीआरएफ टीम ने रावण शीला से नीचे की ओर सर्चिंग शुरू की। इस दौरान टीम को करीब 400 मीटर गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला।

इसके बाद एसडीआरएफ ने डीडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर शव को स्ट्रेचर के माध्यम से करीब 3 किलोमीटर तक पैदल ले जाकर चोपता पहुंचाया। यहां शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पूजा साहनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या

“आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए पहले से ली जाए पूर्ण ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की ना हो अव्यवस्था- रेखा आर्या,

जनपद चमोली में 9 ब्लॉकों के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम, लाभार्थियों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

कर्णप्रयाग। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज सोमवार कों जनपद चमोली के कर्णप्रयाग स्थित ब्लॉक सभागार पहुंची। जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली।

इसके पश्चायत मंत्री रेखा आर्या ने “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत मनाए जाने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में विभागीय अधिकारियो ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की। अधिकारियो द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 1,078 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है। कार्यक्रम जिले के समस्त 9 ब्लॉकों में आयोजित होंगे।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियो कों निर्देशित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाना है ऐसे में हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि कार्यक्रम कि सुमुचित व्यवस्था पहले से पूर्ण कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार कि अव्यवस्था ना होने पाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अभियान के तहत लाभार्थियों कों लभान्वित किया जाएगा, साथ है सभी को केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।विभागीय अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए गए की चूंकि हम “पोषण माह ” भी मना रहे है ऐसे में इस दौरान लाभार्थियों कों लाभान्वित करने के साथ उन्हें केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए।

विभागीय मंत्री ने कहा की आंगनबाड़ी बहने हमारी सिर्फ कार्यकृति नही बल्कि विभाग की रीढ़ हैं जो विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहती हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहर को स्वच्छ बनाएं जाने की कि अपील

स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आज नगर पालिका के सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

साथ ही कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए हम सभी को एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करना है । स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के साथ ही नियमित कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ,नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ,नगर उपाध्यक्ष राकेश खंडूरी ,जिला महामंत्री विनोद कनवासी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला , बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग , चंद्रभान सिंह जीना, अभिजीत कुमार , बीडीओ पवन कंडारी सहित विभागीय अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार

क्लेमेनटाउन में प्लॉट के कमरे से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद; हत्या की सूचना देने के बाद से आरोपी पति लापता, तलाश में पुलिस की टीमें गठित

देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। घटना के बाद उसका पति धीरज पंवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम पर धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन किया था। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलने के बाद क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तत्काल कॉल करने वाले से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।

इसके बाद पुलिस ने फोन कॉल से मिली जानकारी और लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस टीम उस प्लॉट तक पहुंची, जहां एक कमरे के अंदर महिला का शव मिला। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत गोली लगने से हुई है।

प्लॉट के कमरे में मिला महिला का शव

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की। इसी दौरान वहां काजल का शव मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।

फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्य जांच में महत्वपूर्ण होंगे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काजल और उसके पति धीरज पंवार के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच विवाद था।

अभिषेक का घर भी काजल और धीरज के घर के पास ही बताया गया है। पुलिस शिकायत में सामने आए तथ्यों और पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट करने में जुटी है कि सोमवार सुबह विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसके बाद गोली चलने की घटना किस तरह हुई। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कथित तौर पर पत्नी को गोली मारने की सूचना पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी। सुबह करीब छह बजे आए इस फोन कॉल के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

इसके बाद पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर इलाके में तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम उस प्लॉट तक पहुंची, जहां महिला का शव मिला।

फोन करने के बाद पति के फरार होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने और आरोपी का पता लगाने में जुटी हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मृतका के भाई अभिषेक की तहरीर के आधार पर धीरज पंवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का मिलान कर रही है।

जांच टीम पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की वजह, घटना से पहले की परिस्थितियों और वारदात के बाद आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

पुलिस के सामने फिलहाल प्राथमिक चुनौती फरार आरोपी को तलाशना और घटना से जुड़े सभी साक्ष्य सुरक्षित करना है।

पुलिस के अनुसार, काजल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी। उसका गांव पुरकाजी थाना क्षेत्र में स्थित मेघा शकरपुर बताया गया है। वह शादी के बाद देहरादून में अपने पति धीरज पंवार के साथ रह रही थी।

काजल ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रहती थी। उसके भाई अभिषेक का घर भी आसपास ही बताया गया है। परिवार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

सोमवार सुबह हुई घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब इन साक्ष्यों की जांच के साथ घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शिकायत और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में इस्तेमाल हथियार कहां है और वारदात के बाद आरोपी किस दिशा में गया। उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

धीरज पंवार के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के संबंध में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही घटना के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

क्लेमेनटाउन क्षेत्र में हुई इस घटना ने स्थानीय स्तर पर भी चिंता पैदा कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को जांच के दायरे में लेते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और वारदात की परिस्थितियों को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

फिलहाल धीरज पंवार पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, कॉल की जानकारी, परिजनों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।


किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स मजबूत होंगे, मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से उत्तराखण्ड समृद्ध बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर की ज्ञानभूमि से सहकारिता को नई दिशा देने वाली अनेक महत्वपूर्ण पहल प्रारंभ की गई हैं। सहकार ग्रंथ के लोकार्पण, देवभूमि सारथी राज्य सहकारी संघ की पहल, सहकारिता के क्षेत्र में नए पाठ्यक्रम की शुरुआत, युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया रील्स अभियान तथा एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ से सहकारिता के क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने इन पहलों के लिए सहकारिता विभाग, पंतनगर विश्वविद्यालय और सहकार भारती को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखण्ड को ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाना है। पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड में सहकारिता अनेक चुनौतियों के समाधान का प्रभावी माध्यम बन सकती है। पलायन को रोकने, पर्वतीय कृषि को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि पैक्स राज्य की सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप इन्हें एम-पैक्स के रूप में और अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। राज्य सरकार एम-पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एम-पैक्स को प्रभावी बनाने के लिए कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण केवल जानकारी बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि नेतृत्व को नई सोच, कार्यदृष्टि और दिशा प्रदान करने का भी सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, युवा और मातृशक्ति सभी को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार सहकारिता को केवल समितियों तक सीमित रखने के बजाय इसे जनभागीदारी और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रयास है कि सहकारिता का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक व्यक्ति विकास की प्रक्रिया में सहभागी बने।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सहकारिता की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता को जन-जन की शक्ति बनाकर गांवों को सशक्त करने, युवाओं को अवसर प्रदान करने और किसानों की आर्थिक शक्ति बढ़ाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर शिवेन्द्र कुमार कश्यप, सहकार भारती संघ से राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार गौड़, संगठन मंत्री मणिराम नौटियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार जोशी सहित डॉ. बृजेश, डॉ. दिनेश कुमार सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार कई बड़े खुलासों और विवादों से भरा रहा। शो में जहां पहले एविक्शन का ऐलान हुआ, वहीं काजी तौकीर के मेंटल हेल्थ से जुड़े प्रैंक को लेकर घरवालों के बीच जमकर विवाद देखने को मिला। सलमान खान ने पूरे मामले पर काजी को फटकार लगाई और उन्हें अपने व्यवहार को लेकर समझाया।

रोहिद खान हुए घर से बेघर

इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए आसिफ, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान के नाम सामने आए थे। इन चारों ने नॉमिनेशन प्रक्रिया को लेकर आपस में चर्चा की थी, जिसे बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन माना गया।

पिछले सप्ताह के कैप्टन होने के कारण यंग डीएसए को नॉमिनेशन से बाहर रखा गया। वहीं, बिग बॉस ने आसिफ, स्काउट ओपी और रोहिद से ‘वरदान (तथास्तु)’ यानी दूसरा मौका भी वापस ले लिया। इसके बाद तीनों सीधे एविक्शन की प्रक्रिया में पहुंच गए। दर्शकों से मिले वोटों में रोहिद खान को सबसे कम वोट मिले और उनका ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया।

आम्रपाली बनीं घर की ‘ठकुराइन’

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने घरवालों के लिए एक मजेदार टास्क भी कराया। उनसे पूछा गया कि आम्रपाली और माही में से घर को बेहतर तरीके से कौन संभालता है। चार सदस्यों ने माही के पक्ष में वोट किया, जबकि बाकी घरवालों ने आम्रपाली को चुना।

बहुमत मिलने के बाद आम्रपाली को घर की ‘ठकुराइन’ घोषित किया गया। हालांकि, इस खिताब के साथ उन्हें किसी तरह का विशेष लाभ नहीं मिला।

सोनाली बेंद्रे हलवा लेकर पहुंचीं

शो के दौरान सोनाली बेंद्रे और मुन्नावर फारुखी भी ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पहुंचे। सोनाली ने सलमान खान के लिए घर से हलवा बनाकर लाया था। उन्होंने सलमान को अपने हाथों से हलवा खिलाया। दोनों ने उनके आगामी शो को लेकर बातचीत की। इसके बाद सोनाली ने घरवालों से भी संवाद किया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने की घरवालों से मुलाकात

वीकेंड का वार में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी नजर आए। सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां को कनिका पसंद हैं। वहीं, तमन्ना भाटिया ने काजी को उनके खेल के लिए समर्थन दिया और कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

तमन्ना ने काजी से उनका ‘रॉकस्टार स्टेप’ सीखने की इच्छा जताई। इसके बाद काजी ने उन्हें वह स्टेप सिखाया, जिससे मंच पर माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया।

सलमान के सीने में दर्द वाले प्रैंक का खुलासा

इससे पहले शनिवार को सलमान खान ने सीने में दर्द होने का नाटक किया था। रविवार के एपिसोड में उन्होंने इसकी वजह बताई। सलमान ने कहा कि यह काजी तौकीर को आईना दिखाने के लिए किया गया था, क्योंकि काजी पिछले कुछ समय से घरवालों के साथ अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर प्रैंक कर रहे थे।

सलमान ने साफ कहा कि काजी का ऐसा करना गलत था और उसी तरह सेट पर उनके द्वारा किया गया प्रैंक भी सही नहीं था। उन्होंने समझाया कि भले ही इस घटना से किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस तरह के मजाक से बचना चाहिए। सलमान ने काजी को यह भी कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि वह शो में अच्छा खेल रहे हैं।

सलमान को परेशान देखकर घर के सदस्य काफी घबरा गए थे। वहीं, आम्रपाली उन्हें तकलीफ में देखकर भावुक हो गई थीं और रो पड़ी थीं।

काजी और रीति तिवारी के बीच हुई तीखी बहस

सलमान खान द्वारा काजी की पोल खोलने के बाद घर का माहौल बदल गया। कई सदस्यों ने काजी के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तिवारी और अरिश्फा समेत कई प्रतिभागियों ने काजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

इसी दौरान काजी और रीति तिवारी के बीच भी तीखी बहस हो गई। रीति ने काजी से बात नहीं करने को कहा और उन पर गंभीर आरोप लगाए। गुस्से में उन्होंने काजी को गाली भी दी। हालांकि, काजी ने शांत रहते हुए कहा कि उनका गुस्सा जायज है, लेकिन उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए।

बाद में काजी ने कैमरे के सामने आकर दर्शकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर मेंटल हेल्थ को लेकर उनके मजाक से किसी को ठेस पहुंची या उन्होंने कुछ गलत किया तो उन्हें इसका अफसोस है। काजी ने सफाई दी कि उनका मकसद सिर्फ मजाक करना था और वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे।

(साभार)


अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल

तालिबान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

कुनार। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में हवाई कार्रवाई की, जिसमें कुनार प्रांत में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई है।

कुनार में पाकिस्तानी हवाई हमला

अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से यह हवाई हमला कुनार प्रांत के नुरगल जिले में सुबह करीब तीन बजे किया गया। इसके अलावा पड़ोसी पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में भी दो हवाई हमलों की सूचना सामने आई है। पक्तिका में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई का निशाना कथित आतंकी ठिकाने थे। पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समेत कुछ सशस्त्र समूह अफगानिस्तान की जमीन से उसके खिलाफ गतिविधियां संचालित करते हैं। हालांकि, काबुल इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है।

पुलिस परिसर पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

यह हवाई कार्रवाई पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक पुलिस परिसर पर हुए घातक हमले के दो दिन बाद हुई है। कोहाट में हुए हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली, लेकिन पाकिस्तान में टीटीपी पर संदेह जताया गया।

ताजा हवाई हमले ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से चले आ रहे तनाव को फिर बढ़ा दिया है। फरवरी में भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई वर्षों का सबसे गंभीर सैन्य टकराव हुआ था।

तालिबान ने पाकिस्तान को दी थी चेतावनी

पाकिस्तान की संभावित सैन्य कार्रवाई से पहले तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस्लामाबाद को अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हमला नहीं करने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि अगर अफगान क्षेत्र पर सैन्य कार्रवाई की गई तो काबुल अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जवाब देगा।

मुजाहिद ने पाकिस्तान के उन आरोपों को भी खारिज किया था, जिनमें कहा जाता है कि अफगानिस्तान में मौजूद चरमपंथी संगठन पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की तैयारी करते हैं और उन्हें प्रशिक्षण या समर्थन मिलता है।

टीटीपी को लेकर दोनों देशों में मतभेद

पाकिस्तान लंबे समय से अफगान तालिबान प्रशासन पर टीटीपी के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाता रहा है। वहीं, तालिबान प्रशासन का कहना है कि वह अफगान जमीन को किसी दूसरे देश के खिलाफ इस्तेमाल होने की अनुमति नहीं देता। काबुल ने पाकिस्तान में होने वाली हिंसा को उसकी आंतरिक सुरक्षा समस्या बताया है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद सिर्फ टीटीपी तक सीमित नहीं है। दोनों देशों के बीच सीमा और सुरक्षा को लेकर भी लंबे समय से मतभेद रहे हैं। हालिया हवाई हमलों के साथ सीमा क्षेत्र में भी गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं।

बातचीत का रास्ता अभी खुला

सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ी चेतावनियों के बावजूद अफगान पक्ष ने बातचीत की संभावना से इनकार नहीं किया है। दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे उपायों पर चर्चा की जरूरत बताई गई है।

इस बीच पाकिस्तान की ताजा कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। क्षेत्रीय स्तर पर चीन, कतर और तुर्किये समेत कई पक्ष पहले भी दोनों देशों के बीच बातचीत और तनाव कम करने की कोशिशों में शामिल रहे हैं।


शादीशुदा प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

23 वर्षीय रणदीप कौर की नहर में डूबने से मौत का आरोप; शव हरियाणा के फतेहाबाद में मिला था

पटियाला। पातड़ां थाना पुलिस ने 23 वर्षीय रणदीप कौर की मौत के मामले में उसके कथित प्रेमी अजय कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया है। मृतका की दादी मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि सात सितंबर को अजय रणदीप को अपने साथ ले गया था और बाद में उसे भाखड़ा नहर में फेंक दिया।

रणदीप का शव अगले दिन हरियाणा के फतेहाबाद जिले में नहर से बरामद हुआ था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। 19 सितंबर को परिवार ने फोटो और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान रणदीप कौर के रूप में की।

शिकायत के अनुसार, रणदीप वर्ष 2023 से अजय कुमार के साथ रह रही थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले अजय ने रणदीप के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी दादी उसे अपने घर ले आई थीं। सात सितंबर को अजय कथित तौर पर उसे दोबारा अपने साथ ले गया, जिसके बाद दोनों के फोन बंद मिले।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।


चावल कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग से हाजीपुर चौहट्टा में मची दहशत

दराक। हाजीपुर चौहट्टा क्षेत्र में रविवार देर रात चावल के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब कहासुनी के बाद मारपीट और कथित फायरिंग की घटना सामने आई। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि फायरिंग का आरोपित बताया जा रहा उसका बेटा मौके से फरार है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं, घटना को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस अब विवाद की वजह, मारपीट और फायरिंग की परिस्थितियों समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमालपुर निवासी शिवकुमार ठाकुर, सहारा कला निवासी बंटी प्रधान और बरोठा निवासी धर्मेंद्र प्रधान राशन के चावल के कारोबार से जुड़े हैं। बताया गया है कि तीनों लोग फेरी लगाने वाले लोगों से राशन का चावल खरीदते हैं और इसी कारोबार से उनकी गतिविधियां जुड़ी हुई हैं।

बंटी प्रधान और धर्मेंद्र प्रधान आपस में दोस्त बताए गए हैं। रविवार रात तीनों लोग हाजीपुर चौहट्टा स्थित चावल मिल के पास मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों लोग वहां बैठे हुए थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान शिवकुमार ठाकुर और बंटी प्रधान के पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में विवाद आपसी बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के दौरान शिवकुमार ठाकुर के बेटे लकी ठाकुर पर फायरिंग करने का आरोप है। कथित फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल पैदा हो गया।

घटना के बाद हाजीपुर चौहट्टा में कुछ समय के लिए तनाव जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय स्तर पर घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। खोखे मिलने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया। फायरिंग में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवकुमार ठाकुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घटना के पूरे क्रम को समझने का प्रयास कर रही है।

वहीं, फायरिंग का आरोपित बताया जा रहा लकी ठाकुर घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और इसके बाद मारपीट तथा कथित फायरिंग की स्थिति कैसे बनी।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले कारतूस के खोखे भी जांच का हिस्सा हैं। पुलिस तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

घटना के बाद बंटी प्रधान और धर्मेंद्र प्रधान की ओर से शिवकुमार ठाकुर और अन्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में घटना से जुड़े आरोपों को पुलिस के सामने रखा गया है।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी।

पुलिस यह भी देख रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और विवाद के दौरान किसकी क्या भूमिका रही। इसके अलावा फायरिंग के आरोप से जुड़े तथ्यों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

बताया गया है कि रविवार रात तीनों लोग हाजीपुर चौहट्टा में चावल मिल के पास बैठे थे। इसी स्थान पर बातचीत के दौरान विवाद शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर शिवकुमार और बंटी प्रधान पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी।

विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति बनी। इसी दौरान लकी ठाकुर पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। फायरिंग के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को संभाला गया और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए और मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

फरार आरोपित की तलाश में पुलिस

फायरिंग का आरोप लकी ठाकुर पर लगाया गया है और वह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, उसके पिता शिवकुमार ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई। इसके साथ ही पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और तहरीर में बताए गए तथ्यों की भी जांच कर रही है।

मौके से मिले कारतूस के खोखे पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जा रहे हैं। जांच के दौरान इनसे जुड़े तथ्यों को भी देखा जाएगा। हालांकि, घटना की पूरी तस्वीर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गांव में फायरिंग से फैली दहशत

हाजीपुर चौहट्टा में देर रात फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आमतौर पर विवाद और मारपीट की घटनाओं के बीच फायरिंग की सूचना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस का ध्यान घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को स्पष्ट करने पर है।

मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के साथ पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई है। वहीं, फायरिंग के आरोपित की तलाश जारी है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। बंटी प्रधान और धर्मेंद्र प्रधान की ओर से शिवकुमार ठाकुर व अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। दूसरी ओर, पुलिस ने शिवकुमार ठाकुर को हिरासत में लिया है और लकी ठाकुर को फायरिंग का आरोपित बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं और मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, फायरिंग की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल लोगों की भूमिका क्या रही, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है।

फिलहाल पुलिस फरार बताए जा रहे लकी ठाकुर की तलाश कर रही है और हिरासत में लिए गए शिवकुमार ठाकुर से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।


सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

स्टेशनरी खरीदने गई छात्रा के साथ दुकान में घटना का आरोप; पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ दुकान के अंदर कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे दुकान के अंदर रोक लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ यौन अपराध किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp