Wednesday, May 27th, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

राशन स्कीम में हुए तीन बड़े सुधारों से मिलेगा देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ

Daily Archives: 27/05/2026

राशन स्कीम में हुए तीन बड़े सुधारों से मिलेगा देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ

पूजा भट्ट

कैबिनेट द्वारा राशन स्कीम में किए गए तीन बड़े सुधारों का लाभ डायरेक्ट और इंडायरेक्ट तौर पर देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा जो की राशन योजना का लाभ उठा रहे है|
प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अधीन सरकार वर्ष के हर महीने 80 करोड़ लगों को राशन दे रही है| इस स्कीम को संचालित करने क लिए कैबिनेट ने सार्थक PDS योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है और इसके तहत कुछ बड़े सुधार करे है| इस योजना का पूर्ण लाभ गरीब परिवारों को मिलेगा | इस योजना में सुधार करने के उद्देश्यों मे राज्यों को सपोर्ट देने से लेकर राशन की चोरी जैसी चीजें शामिल है|

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की पब्लिक डिस्ट्रब्यूशन सिस्टम (PDS) को सशक्त ,दृढ़ ,आधुनिक और पारदर्शी बनाना है| इसके लिए केंद्र सरकार नें ₹25,530 करोड़ का केन्द्रीय आवंटन मंजूर कर लिया है| इस स्कीम के तहत तीन खास बदलाव करने की बात कही गई है|

1 राज्यों की राशन ढुलाई मे सहायता करना: राज्यों में राशन पहुंचाने में मदद के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब सरकार राज्यों को पैसे देगी, ताकि वे राशन को गोदाम से दुकानों तक आसानी से पहुंचा सकें। इससे ढुलाई का खर्च कम होगा और गरीब लोगों को समय पर राशन मिल पाएगा। खासकर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका ज्यादा फायदा होगा।

2 फेयर प्राइस शॉप: फेयर प्राइस शॉप यानी सरकार अब राशन की दुकानों को भी मदद देगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब राशन दुकानदारों को डिजिटल मशीनें, बेहतर स्टोरेज और काम चलाने के लिए सहायता मिलेगी। इससे दुकानों का काम आसान और मजबूत होगा, राशन बांटने में गड़बड़ी कम होगी और दुकानदारों को आर्थिक राहत भी मिल सकती है।

3 तीसरा बड़ा बदलावः कैबिनेट में तीसरा सुधार पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) का मॉर्डनाइजेशन है| सरकार राशन की व्यवस्था को मॉर्डनाइज करने जा रही है और इसे टेक्नोलॉजी बेस्ड बनाने जा रही है| इसमें ऑटोमेशन, डिजिटल ट्रैकिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, स्मार्ट डिवाइस और ट्रांसपैरेंसी टूल शामिल है. इससे चोरी, ब्लैकमार्केटिंग कम होगी और जरूरतमंदों तक इसका सीधा लाभ मिलेगा|

सरकार का मकसद ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ जैसी योजनाओं को और बेहतर बनाना है, ताकि देशभर में राशन आसानी से और साफ तरीके से लोगों तक पहुंच सके। इससे करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।


ईद पर्व के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध

सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को 05 जोन, 11 सेक्टर तथा 35 सब सेक्टरों में किया विभाजित

सवेंदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को किया तैनात

देहरादून।  ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 28 मई को होने वाले पर्व के मद्देनजर पूरे नगर क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी तथा सब-सेक्टर में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्व को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के गणमान्य लोगों के साथ बैठकें भी आयोजित की गईं। इन बैठकों में लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी देने और सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा न करने के संबंध में जानकारी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूर्व में विवादों में शामिल रहे तथा गौकशी और अवैध पशु कटान से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित न हो सके।

पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रियल एस्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या,बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी तीन गोलियां

लखनऊ – पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जौनपुर निवासी संदीप कुमार वर्तमान में वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। कल्ली पश्चिम इलाके में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय भी था।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप अपने कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर पहुंचे थे। वह फोन पर बात करते हुए कार से उतरकर ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी सफेद गमछा बांधे एक युवक ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावर ने संदीप को तीन गोलियां मारीं, जिनमें एक गोली सीने, दूसरी पेट और तीसरी सिर में लगी। गोली लगते ही संदीप मौके पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी अपने बाइक सवार साथी के साथ रायबरेली रोड की तरफ फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल संदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें पूरी वारदात करीब 50 सेकंड के अंदर होती दिखाई दे रही है।

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हमलावर पहले से मौके पर संदीप का इंतजार कर रहे थे। पुलिस जमीन विवाद, पैसों के लेनदेन और पुरानी रंजिश समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।


कानपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

कानपुर – कानपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम, स्वाट और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इस नेटवर्क के तार कंबोडिया और मलेशिया में सक्रिय साइबर ठगों से जुड़ने की आशंका जता रही है।

डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में काकादेव हितकारी नगर निवासी बीफार्मा का छात्र साहिल यादव, बीए छात्र प्रशांत गुप्ता, आकाश सरोज और कौशांबी निवासी मोहम्मद मेराज उर्फ कैफ शामिल हैं। मोहम्मद मेराज एसी रिपेयरिंग का काम करता है और 10वीं तक पढ़ा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को आकर्षक ऑफर देते थे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए गिरोह किराये पर बैंक खाते इस्तेमाल करता था।

आरोपियों ने गीता नगर इलाके में नौ हजार रुपये महीने पर एक फ्लैट किराये पर लिया हुआ था, जहां से पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। साइबर अपराध पोर्टल पर इस गिरोह के खिलाफ अब तक 18 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

हाल ही में गीता नगर निवासी छात्र वरुण सोनकर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि गिरोह ने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया और करीब 13 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पहले साहिल यादव को शिव नारायण टंडन सेतु पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गीता नगर स्थित फ्लैट पर छापा मारकर अन्य तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब फरार सरगना की तलाश में जुटी हुई है।


कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राज्य के लिए घेरबाड़ हेतु घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के क्रम में प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में आगामी खरीफ सत्र के दृष्टिगत जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में प्रदेशभर के कृषकों के साथ कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों एवं विभागीय स्टॉलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं नई योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन “प्रयोगशाला से खेत तक” की अवधारणा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी नई दिशा प्रदान करेगा।


गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद, SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

गौरीकुंड। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार थाना गौरीकुंड पुलिस को सूचना मिली थी कि घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में संयुक्त रेस्क्यू टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अभियान चलाया। तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र के बावजूद टीम ने अथक प्रयास करते हुए शव को बाहर निकाला।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। रेस्क्यू के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना गौरीकुंड पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी हुई है।


इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी

एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड ने हासिल किया पहला स्थान

अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 संस्थाएं सम्मानित

अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत विजेताओं को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर उन सभी व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित करने का है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य एवं समाजहित में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी महानुभावों एवं संस्थाओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे कर्मयोगियों के बीच उपस्थित होना उनके लिए गौरव का विषय है, जिन्होंने अपने समर्पण, परिश्रम और संकल्प के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 32 ऊर्जावान औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों ने यह सिद्ध किया है कि मजबूत इरादों और सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं तथा साधारण से असाधारण की यात्रा तय की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को प्रत्येक वर्ष अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब पर्यावरण और विकास साथ-साथ चलते हैं तभी संतुलित एवं स्थायी विकास संभव होता है। यदि दोनों अलग-अलग हो जाएं तो विकास अधूरा रह जाता है। इकोलॉजी और इकोनॉमी की इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड 10वें स्थान पर था, जबकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य पूरे देश में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसे पैरामीटर हैं जिनमें और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है तथा सरकार उन क्षेत्रों में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन, गरीब कल्याण, सीमांत क्षेत्रों के विकास, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार प्रभावी कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि एसडीजी में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए विशेष नीति बनाए जाने से राज्य के समग्र विकास को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में उद्योग, स्टार्टअप, हेलीकॉप्टर सेवा, हाईवे निर्माण, ग्रीन एनर्जी एवं बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का ही परिणाम है कि राज्य में रिवर्स पलायन में वृद्धि दर्ज की गई है। अब लोग अपने पैतृक गांवों की ओर लौट रहे हैं तथा स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के रोजगार एवं स्वरोजगार अपनाकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में राज्य का श्रेष्ठ स्थान आना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य के प्रति लिए गए संकल्पों का परिणाम है। यह हमारे लिए गौरव की बात है जिसे हमारे राज्य के कर्मयोगियों ने सफल किया है।

प्रमुख सचिव नियोजन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) डॉ आर मीनाक्षी सुन्दरम ने एसडीजी की अवधारणा आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा एसडीजी अचीवर्स अवार्ड प्राप्त करने वाले अवॉर्डियों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य को एसडीजी रैंकिंग में मिले पहले स्थान के लिए किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद का समग्र विकास हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद की जनता को लाभान्वित करना, उनका जीवन स्तर ऊंचा करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए पधारे अतिथियों, विजेताओं और आम जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में प्रथम स्थान रुद्रप्रयाग को मिला। द्वितीय स्थान उत्तरकाशी तथा नैनीताल ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर बागेश्वर, चमोली तथा टिहरी शामिल हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, दर्जधारी राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और गोविंद पिलख्वाल, सदस्य पलायन आयोग अनिल सिंह साही, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल , मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) मनोज पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम जनमानस एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे ।


बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गए युवक, चलती ट्रेन के बाथरूम में किशोरी से दुष्कर्म; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पानीपत: हरियाणा के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक कॉलोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और चलती ट्रेन के शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला? पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 24 मई को उसका पड़ोसी साहिल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में उनका एक और दोस्त भी उनके साथ शामिल हो गया। दोनों आरोपी किशोरी को ट्रेन के जरिए दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए, जहाँ उन्होंने उसे कुछ खिलाया-पिलाया।

चलती ट्रेन में वारदात दिल्ली से वापस लौटते समय जब ट्रेन गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास पहुँची, तो किशोरी ट्रेन के शौचालय (बाथरूम) में गई। आरोप है कि तभी साहिल भी जबरन उसके पीछे बाथरूम में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

रात करीब 11 बजे आरोपी किशोरी को लेकर पानीपत स्टेशन पहुँचे, जहाँ उनका तीसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। तीनों आरोपी पीड़िता को अपने साथ ले गए और अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसे घर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई घटना की शिकायत मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


पीएम पोषण योजना के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

पीएम पोषण योजना के तहत अधिक स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण की विस्तार से जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल ऑडिट पायी गयी कमियों के विषय में सम्बन्धित जनपदों को सूचित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जाता है।

मुख्य सचिव ने विद्यालयों में बच्चों का एक डिजिटल मैपिंग एवं ट्रैकिंग मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों का हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष जोर देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया आदि से पीड़ित बच्चों का उपचार सहित लगातार फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का स्थान विशेष विश्लेषण भी किए जाने के निर्देश दिए ताकि यह भी ज्ञात हो सके कि किस जनपद या ब्लॉक के बच्चों में किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हैं, ताकि उन क्षेत्रों में ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा सकें।

सचिव रविनाथ रमन ने पीएम पोषण योजना की वित्तीय वर्ष 2026 27 हेतु भारत सरकार को प्रस्तावित की जाने वाली वार्षिक कार्य योजना एवं बजट को समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नई पहल के रूप में बागेश्वर और हरिद्वार जनपदों में कुल 78 भोजन माताओं को मशरूम खेती का प्रशिक्षण भी दिया गया है। मध्याह्न भोजन में पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सके। साथ ही, उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के सहयोग से बच्चों को सप्ताह में दो बार फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड स्किम्ड दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि यह राज्य सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है।

इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव नमामि बंसल, रोहित मीणा एवं निदेशक विद्यालयी शिक्षा मुकुल कुमार सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


रेलवे कॉलोनी के पास ड्रम में मिली अज्ञात लड़की की बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

 पटियाला- पंजाब के पटियाला में रेलवे कॉलोनी इलाके से एक नीले रंग के ड्रम में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में एक संदिग्ध ड्रम पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। जब ड्रम को खोलकर देखा गया तो उसमें एक युवती का शव मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 15 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतका के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस को मृतका के शरीर पर कुछ अहम निशान मिले हैं, जो पहचान में मददगार साबित हो सकते हैं। युवती के एक हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का निशान मिला है। चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp