Friday, May 22nd, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

हाईवे पर CCTV लगाकर सेना की गतिविधियों पर नजर, पाकिस्तान भेजी फुटेज: पंजाब में आरोपी गिरफ्तार

Daily Archives: 22/05/2026

हाईवे पर CCTV लगाकर सेना की गतिविधियों पर नजर, पाकिस्तान भेजी फुटेज: पंजाब में आरोपी गिरफ्तार

सृष्टि राणा

पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है।

दलजिंदर सिंह ढिल्लों (SSP) के अनुसार, चक्क धारीवाल गांव निवासी बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने नेशनल हाईवे-44 के पठानकोट-जम्मू मार्ग पर सुजानपुर के पास एक दुकान में CCTV कैमरा लगाया था।सिंह ने बताया कि यह कैमरा सेना और अर्धसैनिक बलों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए लगाया गया था।

पुलिस का कहना यह भी है कि कैमरे की फुटेज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पाकिस्तान और विदेश में मौजूद लोगों तक भेजी जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने जनवरी महीने में इंटरनेट आधारित CCTV कैमरा लगाया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि उसे दुबई में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति से निर्देश मिल रहे थे। इसके बदले उसे 40 हजार रुपये भी दिए गए थे।

आरोपी के पास से एक CCTV कैमरा और इंटरनेट WiFi राउटर भी बरामद किया गया है।

पुलिस को पठानकोट-जम्मू हाईवे पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस मामले में बलजीत सिंह के अलावा विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का, बलविंदर सिंह उर्फ विक्की और तरणप्रीत सिंह उर्फ तन्नू को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी आपराधिक और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और सीमा पार जुड़े तारों की जांच कर रही है। साथ ही इस कथित जासूसी मामले में फंडिंग कहां से हो रही थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंजाब में इससे पहले भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े जासूसी मॉड्यूल का खुलासा हो चुका है। पिछले महीने पंजाब पुलिस ने ऐसे दो नेटवर्क पकड़े थे, जो चीन में बने सोलर पावर CCTV कैमरों के जरिए सेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेज रहे थे।

इनमें से एक मॉड्यूल को जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चीन में बना CCTV कैमरा, USB से जुड़ी सोलर प्लेट और 4G कनेक्टिविटी वाला उपकरण बरामद किया गया।

वहीं दूसरा मॉड्यूल कपूरथला पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर पकड़ा। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विदेशी हैंडलर्स से जुड़े चार मोबाइल फोन, एक SIM आधारित CCTV कैमरा और एक WiFi सेट बरामद हुआ।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये मॉड्यूल अलग-अलग जगहों पर SIM आधारित और सोलर पावर CCTV कैमरे लगाकर सेना और रक्षा प्रतिष्ठानों जैसी संवेदनशील जगहों पर नजर रख रहे थे। इसके बाद मोबाइल ऐप के जरिए लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स तक भेजी जा रही थी।

डीजीपी के मुताबिक, चीन में बने ये कैमरे 4G कनेक्टिविटी और सोलर पावर से चलते हैं, इसलिए इन्हें बिना किसी वायरिंग के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

जालंधर की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर के सहांके गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई थी। वहीं कपूरथला ऑपरेशन में पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के डोना मत्तर निवासी सोना और छंगा खुर्द गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई।

काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सिमरतपाल सिंह ढींडसा ने बताया कि सुखविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से एक CCTV कैमरा, सोलर प्लेट और एक SIM कार्ड बरामद किया था।

वहीं कपूरथला मॉड्यूल को लेकर एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सेना कैंट इलाके के आसपास संदिग्ध निगरानी की गुप्त सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दुकान किराए पर लेकर पास के एक पोल पर SIM आधारित कैमरा लगाया था, ताकि सेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर, जिसकी पहचान ‘फौजी’ के रूप में हुई है, ने कैमरा लगाने के लिए आरोपियों को 35 हजार रुपये दिए थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी संदीप ड्रग तस्करी के मामले में भी शामिल था। जांच में पता चला है कि उसे उसी पाकिस्तानी हैंडलर की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई एक किलो हेरोइन की सप्लाई के लिए 50 हजार रुपये मिले थे।


आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों ढेर

वसुधा शर्मा

2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शामिल मास्टरमाइंड्स हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर की हत्या।
40 से अधिक CRPF जवानों की शहादत वाले पुलवामा हमले का आरोपी हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार उर्फ डॉक्टर, गुरुवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में मारा गया।
अल बद्र आतंकी संगठन का कमांडर हमजा बुरहान अप्रैल 2022 में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। पुलवामा हमले के बाद वह PoK में शिक्षक बनकर छिपा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मुज़फ्फराबाद के गोजरा स्थित एक निजी कॉलेज का प्रिंसिपल बना हमजा गुरुवार सुबह कॉलेज से बाहर निकलते समय हमलावरों के निशाने पर आ गया। अज्ञात हमलावरों ने उस पर नज़दीक से कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

“प्रिंसिपल के सिर में तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया,” पुलिस ने पत्रकारों को बताया।

हालांकि, सूत्रों ने PTI को बताया कि हमले के बाद हमज़ा बुरहान की मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर भाग रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।”

हमज़ा बुरहान कौन था?
हमज़ा बुरहान कई आतंकी मामलों में भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने से जुड़ा हुआ था। वह 18 नवंबर 2020 को CRPF जवानों पर हुए ग्रेनेड हमले समेत कई अन्य आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहा। हालांकि, 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले का सीधा मास्टरमाइंड वह नहीं था। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया था। लेकिन हमजा बुरहान पर दक्षिण कश्मीर में कट्टरपंथ फैलाने और आतंकियों की भर्ती के उस नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप था, जिसने ऐसे हमलों को बढ़ावा दिया। बड़े स्तर पर चली तलाश अभियान के बाद हमज़ा बुरहान PoK भाग गया था। बाद में भारत के गृह मंत्रालय ने 2022 में उसे आतंकवादी घोषित कर दिया।

40 CRPF जवानों की शहादत वाला पुलवामा आतंकी हमला भारत के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जाता है। इस हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर एयरस्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।


भुच्चो मंडी हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कापा और बाइक बरामद

बठिंडा– पंजाब के बठिंडा जिले की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कापा भी बरामद किया है। घटना में घायल युवक जयदीप गर्ग बताया जा रहा है, जिसके पिता नरदीप गर्ग वार्ड नंबर दो से अकाली दल के प्रत्याशी हैं।

पुलिस के अनुसार थाना नथाना में 17 मई को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह उर्फ खुशी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में करण सिंह उर्फ फिरंगी और भंगू को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और डीएसपी भुच्चो प्रीतपाल सिंह की अगुवाई में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 मई की रात आरोपी मोटरसाइकिल पर लहरा बेगा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों से मामूली टक्कर को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे और कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने कापे से जयदीप गर्ग के सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुंबई के नेहरू नगर और घाटकोपर थानों में एटीएम तोड़कर करीब 12 लाख रुपये चोरी करने के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें।

वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने फायर लाइन के आसपास छोटी-छोटी तलैया बनाने, वनाग्नि रोकथाम के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने तथा आग बुझाने वाले कार्मिकों को पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट गार्ड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक हजार नई नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम समितियों एवं वन पंचायतों को वनाग्नि रोकथाम के लिए नियमानुसार आवश्यक बजट उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग के प्रत्येक डिवीजन में पशु चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मोबाइल अलर्ट प्रणाली के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में वनाग्नि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने पर बल दिया।

पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर

ग्रीष्मकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल टैंकरों की पूरी उपलब्धता बनी रहे तथा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को शीघ्र सुचारू किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनी रहे और ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं।

मानसून तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव करेंगे स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाए तथा मानसून काल में उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले जिन श्रद्धालुओं को स्क्रीनिंग टेस्ट में स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट नहीं पाया जा रहा है, उन्हें यात्रा न करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, सचिव सचिन कुर्वे, सी. रविशंकर, रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


महेंद्र पार्क में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 122 पुड़िया स्मैक बरामद

 नई दिल्ली- दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महेंद्र पार्क इलाके में स्मैक की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थानी उद्योग नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में स्मैक और नकदी बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, 21 मई को एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि इलाके के एक घर से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घर को घेर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने कटर की मदद से गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

छापेमारी के दौरान एक नाबालिग को छत के रास्ते भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से 85.41 ग्राम स्मैक से भरी 122 पॉलीथीन की पुड़िया और 9,580 रुपये नकद बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने सबूत जुटाए। उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।


दोस्ती बनी दुश्मनी, घर के पास युवक को माथे पर मारी गोली, इलाके में दहशत

सागर- मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके की है, जहां गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने घर के पास ही युवक को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली युवक के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय मयंक साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मयंक अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला यश सोनी अवैध कट्टा लेकर वहां पहुंचा। आरोपी को देखते ही मयंक और उसके साथी भागने लगे, लेकिन यश ने पीछा करते हुए मयंक पर फायर कर दिया।

फायरिंग के दौरान आरोपी का कट्टा भी फट गया। पुलिस को मौके से 315 बोर के कट्टे का बट बरामद हुआ है। परिजन घायल मयंक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी लोकेश सिन्हा और थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसमें आरोपी और अन्य लोग भागते दिखाई दे रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि मयंक और यश पहले करीबी दोस्त थे, लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच गहरी दुश्मनी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों का आपराधिक गतिविधियों से भी संबंध रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


महेंद्रगढ़ में पुलिस और कच्छाधारी गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ – हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात सीआईए टीम और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब तीन बजे हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पारदी गुलेल गैंग के सदस्य ट्रेन के जरिए महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से छाजूपुरम कॉलोनी की तरफ बढ़ रहे थे। बदमाशों की गतिविधि की सूचना मिलते ही सीआईए महेंद्रगढ़, सीआईए नारनौल और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी हुड्डा सेक्टर की ओर भागने लगे और पीछा कर रही टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से आठ राउंड फायर किए गए, जबकि बदमाशों ने चार राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य घायल हो गए, जबकि सात आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील, वीरेंद्र, अभय, चांद, मनीराम, विजय और अर्जुन के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विजय पर 15 हजार रुपये और चांद पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।


अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अमृतसर- पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति पाकिस्तान के कसूर इलाके में विभिन्न दुकानों पर सामान सप्लाई करने का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वे अपनी निजी कार से सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए। सीमा पर सतर्क बीएसएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान मोहम्मद सलीम (60) निवासी नास्टर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और आमिर नवाज (40) निवासी जसहीन टाउन, गज्जी रोड, लाहौर के रूप में हुई है।

बीएसएफ अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी पाकिस्तान रेंजर्स को भी दे दी है। फिलहाल अमृतसर सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे या इसके पीछे कोई संदिग्ध मकसद छिपा है। मामले की जांच जारी है।


टीआरपी की रेस में नए शोज का जलवा, ‘वसुधा’ बनी दर्शकों की पहली पसंद

टेलीविजन की दुनिया में दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है। लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर राज करने वाले लोकप्रिय धारावाहिक अब नए शोज से कड़ी टक्कर का सामना कर रहे हैं। इस सप्ताह की टीआरपी रैंकिंग में कई नए सीरियल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं, चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ को भी पीछे छोड़ दिया गया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप-5 टीवी शोज के बारे में।

पहले स्थान पर ‘वसुधा’

टीआरपी चार्ट में इस सप्ताह सबसे बड़ा नाम ‘वसुधा’ का रहा। अपनी दमदार कहानी और किरदारों की वजह से यह शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। 19वें सप्ताह की रेटिंग में ‘वसुधा’ ने 1.8 टीआरपी हासिल कर पहला स्थान अपने नाम किया है। इस प्रदर्शन के साथ शो ने कई बड़े और स्थापित धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया।

दूसरे नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’

दूसरे स्थान पर ‘गंगा माई की बेटियां’ ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। इस शो को इस सप्ताह 1.7 टीआरपी मिली है। खास बात यह है कि पिछले सप्ताह भी शो इसी रेटिंग और रैंकिंग के साथ दूसरे स्थान पर था, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई दिखाई दे रही है।

तीसरे स्थान पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

दर्शकों के बीच चर्चा में रहने वाला ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। शो को 1.6 टीआरपी मिली है, जबकि पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 1.7 थी। रेटिंग में आई इस हल्की गिरावट के कारण इसे अपनी शीर्ष स्थिति गंवानी पड़ी है।

चौथे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’

टीआरपी सूची में चौथे स्थान पर ‘तुम से तुम तक’ बना हुआ है। इस धारावाहिक को भी 1.6 टीआरपी प्राप्त हुई है। पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी शो चौथे पायदान पर कायम रहा, जो इसकी स्थिर लोकप्रियता को दर्शाता है।

पांचवें स्थान पर ‘अनुपमा’

रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ इस सप्ताह पांचवें स्थान पर रहा। शो को 1.5 टीआरपी मिली है, जो पिछले सप्ताह के बराबर है। हालांकि, रेटिंग स्थिर रहने के बावजूद नए शोज की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ‘अनुपमा’ टॉप-5 में नीचे खिसक गया है।

टीआरपी के ताजा आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि दर्शक अब नई कहानियों और नए किरदारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि हाल ही में शुरू हुए कई धारावाहिक तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और टीवी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बना रहे हैं।

(साभार)


सोनप्रयाग के पास हनुमान मंदिर मार्ग पर पत्थर गिरने से हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

ऋषिकेश- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का व्यक्ति तथा एक स्थानीय निवासी शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर संचालित दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp