Sunday, April 12th, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है और समावेशी विकास सुनिश्चित होता है- कुसुम कंडवाल

Daily Archives: 12/04/2026

जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है और समावेशी विकास सुनिश्चित होता है- कुसुम कंडवाल

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति की निर्माता’ बनने की ओर महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कदम – कुसुम कंडवाल

​देहरादून। देहरादून में सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी डॉ. पारुल दीक्षित एवं अधिवक्ता शिखा शर्मा बिष्ट भी उपस्थित रहीं।

​प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ को भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने विशेष रूप से 16 अप्रैल को होने वाली संसद की ऐतिहासिक बैठक का उल्लेख किया, जो इस अधिनियम को जमीन पर उतारने की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित होगी।

अध्यक्ष ने बताया कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33%) सीटें आरक्षित सुनिश्चित करता है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा में महिलाओं की संख्या 1952 में मात्र 22 थी, जो 2024 में बढ़कर 75 हुई है, लेकिन यह अभी भी आदर्श स्थिति से दूर है। यह अधिनियम इस अंतर को पाटकर महिलाओं को शासन के केंद्र में लाएगा।

कुसुम कंडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब ‘महिलाओं के विकास’ से आगे बढ़कर ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है और समावेशी विकास सुनिश्चित होता है”। वैश्विक शोध के अनुसार, लैंगिक अंतर कम होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था में 7 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि हो सकती है।

प्रेस वार्ता में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुद्रा योजना के तहत 69% ऋण महिलाओं को दिए गए। जन धन योजना के तहत 32.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुले। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से माध्यमिक स्तर पर लड़कियों का नामांकन 80.2% तक पहुँचा। साथ ही, भारत में 43% STEM ग्रेजुएट महिलाएँ हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.6 करोड़ से अधिक खाते बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए खोले गए।

उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के 10 करोड़ LPG कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत 14.45 करोड़ घरों में नल से जल और स्वच्छ भारत मिशन ने महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन दिया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से 4.27 करोड़ से अधिक महिलाओं को पोषण सहायता मिली है।

जब महिलाओं को संवैधानिक अवसर मिलता है, तो वे जल, शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न बुनियादी मुद्दों पर क्रांतिकारी बदलाव लाती हैं। यह अधिनियम @2047 के विकसित भारत संकल्प की आधारशिला है। भारत अब ‘महिलाओं के विकास’ से आगे बढ़कर ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ (Women-led Development) की राह पर चल पड़ा है, जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टि कोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन उसी दृष्टि को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासि क पहल है जो आने वाले समय में भारत के लोकतंत्र और विकास मॉडल को और सशक्त बनाएगा।

कुसुम कंडवाल ने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ नारी शक्ति की भी भूमि है। राज्य महिला आयोग इस अधिनियम के सफल क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी और संवेदनशील बनाए।

​”यह अधिनियम महिलाओं को ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति की निर्माता’ बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

​अध्यक्ष ने अंत में समस्त मातृशक्ति और समाज से इस ऐतिहासिक बदलाव का समर्थन करने का आह्वान किया।


कुवाली में दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बोली—विकास और विरासत साथ-साथ

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल अंतर्गत कुवाली गांव में आदि बद्रीनाथ मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मौजूद रहीं।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत संचालित इस योजना में पिपलेश्वर महादेव मंदिर के लिए 51.41 लाख रुपये तथा आदि बद्रीनाथ मंदिर के लिए 89.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और विरासत को साथ-साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक हमारे आस्था के केंद्र—मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास के साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक धरोहर भी मजबूत हो।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऐसे प्रकल्पों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मनचौड़ा ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, मिटारकोट ग्राम प्रधान हंसराज आर्य, मजखाली से सूबेदार जितेंद्र सिंह अधिकारी, धनखोली ग्राम प्रधान सपना आर्या, संजय आर्य, चकुनी ग्राम प्रधान मनोज सिंह, वगुना के ग्राम प्रधान, रतगल के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों युवाओं एवं महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य दीपक शाह, ग्राम प्रधान कुवाली मंजू वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार, दीपक रावत, राज अधिकारी, मिथिलेश वर्मा, जगदीश कुमार, हेमा रावत, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, दीवान सिंह जलाल, नंदन सिंह बिष्ट, हर्ष सिंह बिष्ट, दिनेश वर्मा, भगवत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


केदारनाथ धाम यात्रा 2026 – प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रभारी मंत्री के सख्त निर्देश—यात्रा सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, समन्वय से सफल होगी यात्रा

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी के मंत्री गणेश जोशी रुद्रप्रयाग पहुंचकर आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

बैठक में विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन एवं भू-धंसाव संभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। नरकोटा, जवाड़ी बाईपास, तिलवाड़ा, गंगानगर, चंद्रापुरी, सौड़ी, बांसवाड़ा, काकड़ागाड़, गुप्तकाशी, गंगाधाम, खुमेरा, देवीदार, व्योगाड़, डोलियादेवी, तरसाली, रामपुर एवं मुनकटिया आदि क्षेत्रों में कार्य प्रगति की जानकारी ली गई, उन्होंने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैचवर्क, डामरीकरण, क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग और साइनेज जैसे कार्य जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, रैन शेल्टर, नेटवर्क कनेक्टिविटी और इमरजेंसी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए पंजीकरण, बीमा और पशु चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग ने केदारनाथ अस्पताल, डॉक्टरों की तैनाती और एक्स-रे, ईसीजी जैसी सुविधाओं की उपलब्धता से अवगत कराया।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश देते हुए शौचालयों की उपलब्धता, कूड़ा प्रबंधन और पर्यावरण मित्रों की तैनाती आदि की जानकारी ली। महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड डिस्पोजल, चेंजिंग रूम और जल टंकियों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पार्किंग, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, होटल किराया नियंत्रण और एलपीजी आपूर्ति जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ धाम यात्रा के लिए 4.50 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए स्थानीय लोगों, प्रशासन एवं पुलिस को ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से व्यवहार करने के निर्देश दिए, ताकि यात्री यहां से एक अच्छी छवि लेकर लौटें। उन्होंने बताया कि यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं और आगामी 20 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। उन्होंने होटल संचालकों, घोड़ा-खच्चर संचालकों एवं ढाबा संचालकों से अपील की कि श्रद्धालुओं को निर्धारित दरों पर ही सेवाएं और उत्पाद उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा समस्त इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे सड़कें आदि, केवल यात्रा अवधि तक ही नहीं बल्कि दीर्घकाल तक सुचारू रूप से उपयोगी बने रहें, इस दृष्टि से कार्य किया जाए।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 17 जोन और 47 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जबकि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए 2 सुपर जोन और 4 ट्रैफिक जोन बनाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की 8 और फायर सर्विस की 7 टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा एनडीआरएफ, सीएपीएफ, बम निरोधक दस्ता और एंटी टेरर स्क्वॉड भी सक्रिय रहेंगे।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद मेकर्स ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है, जहां फिल्म को नया दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह की शुरुआत भले ही चर्चा के साथ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। उसी दिन रिलीज हुई धुरंधर 2, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली और पवन कल्याण की फिल्म पीछे छूट गई।

अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम होगी और इसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकेगा।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो जहां धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली, वहीं उस्ताद भगत सिंह 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 71.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और महज दो हफ्तों में ही सिनेमाघरों से उतर गई।

अब सबकी नजरें इसकी ओटीटी रिलीज पर हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शकों से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

(साभार)


आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हो सकती है. व्यापार के काम से कहीं बाहर जाना हो सकता है. काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे. कुंटुंब के मामलों में रुचि लेकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करेंगे. घर की साज-सज्जा के लिए खर्च करेंगे. माता के साथ सम्बंध और प्रगाढ़ होंगे. व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है.

वृषभ- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है. नए काम को शुरू कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम या कोई नया टारगेट मिल सकता है. विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा. लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. तीर्थ यात्रा भी संभव हो सकेगी. अत्यधिक काम के बोझ से थकान का अनुभव करेंगे. जल्दबाजी में किए काम से आपको नुकसान हो सकता है.

मिथुन- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज आपको काफी सावधानी रखने की जरूरत है. आज इलाज या शल्य चिकित्सा को टालना बेहतर होगा. क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे. दिमाग को शांत रखें. मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे. वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी. खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें.

कर्क- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे. मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र आभूषण आदि की खरीदारी होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान तथा व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. मित्रों से आकर्षण होगा. प्रेमीजनों को प्रेम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे. आज जल्दबाजी में काम नहीं करें.

सिंह- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. विरोधियों की पराजय होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

कन्या- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. मन विचलित रह सकता है. पेट से संबंधित कोई बीमारी या दर्द रह सकता है. विद्यार्थियों को आज दिक्कत आएगी. पढ़ाई में सीनियर्स की मदद ले सकते हैं. आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं. बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें. प्रियजनों से मिलाप होगा. शेयर बाजार में निवेश से सावधान रहें. निवेश के लिए अभी कोई योजना बनाना आपके हित में नहीं है. नौकरी या व्यवसाय में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें.

तुला- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. माता और महिलाओं के मामले में आपको चिंता रहेगी. यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं होने से यात्रा करना टालें. सीने में दर्द की परेशानी होगी. जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम पर ध्यान दें.

वृश्चिक- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा का आयोजन होगा. तन और मन में स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे- संबंधियों के आने से मन खुश रहेगा. आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्या के प्रति रुचि होगी. यात्रा का प्रवास होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. व्यापारी भी आज आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.

धनु- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी. उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे. निरर्थक धन खर्च होगा. काम पूरा होने में विलंब होगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें. दूर बसने वाले मित्र या स्नेहियों से मुलाकात होगी. ये आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन मध्यम फलदायी है.

मकर- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज निर्धारित कार्य सफलता से पूरे होंगे. ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक स्वस्थता अच्छा बना रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. उत्तम भोजन और वस्त्र-आभूषण मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. विद्यार्थियों के लिए समय लाभ का बना हुआ है.

कुंभ- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा. आर्थिक लेन-देन नहीं करना उचित होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव कर पाएंगे. स्वजनों के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे. किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की आशंका है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. मानहानि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें.

मीन- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. सामाजिक काम या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा. मित्रों-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी. सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा. शुभ समाचार मिलेगा. पत्नी और संतान से लाभ प्राप्त होगा. आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है. घर का इंटीरियर बदलने के लिए आज कोई वस्तु खरीद सकते हैं. कार्यस्थल पर आप अपने अधूरे काम पूरे कर पाने की स्थिति में रहेंगे.


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp