Thursday, April 2nd, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘सुपरगर्ल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Daily Archives: 02/04/2026

एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘सुपरगर्ल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपरगर्ल’ को लेकर दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्शन, इमोशन और आत्म-खोज की रोमांचक कहानी की झलक देखने को मिल रही है।

करीब 2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत सुपरगर्ल और सुपरमैन के बीच एक अहम बातचीत से होती है। सुपरमैन उसे भटकने के बजाय अपनी पहचान और मकसद खोजने की सलाह देता नजर आता है। इसके बाद ट्रेलर तेजी से एक्शन मोड में प्रवेश करता है, जहां सुपरगर्ल खतरों से जूझती दिखाई देती है।

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब क्रिप्टो को जहर दे दिया जाता है। उसकी जान बचाने के लिए सुपरगर्ल के पास सिर्फ तीन दिन का समय होता है, जिसके चलते वह एक खतरनाक मिशन पर निकल पड़ती है। इस सफर के दौरान उसकी मुलाकात एक साहसी बच्ची से होती है, जिसके पिता की हत्या हो चुकी है। यही मुलाकात सुपरगर्ल को उसके असली उद्देश्य का एहसास कराती है।

फिल्म को वार्नर ब्रदर्स और डीसी के बैनर तले तैयार किया गया है। इसका निर्देशन क्रेग गिलेस्पी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पीटर सैफरन और जेम्स गन ने संभाली है। फिल्म में मिली अल्कॉक, डेविड कोरेंसवेट, मैथियास शोएनर्ट्स और ईव रिडले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही ‘एक्वामैन’ स्टार जेसन मोमोआ भी खास किरदार में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 26 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

(साभार)


विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा

स्टडी वीजा से करियर तक, TIG बना उत्तर भारत के छात्रों का सबसे भरोसेमंद साथी

देहरादून।  विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में स्थापित THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) ने पिछले एक दशक में सफलता की नई मिसाल कायम की है। 12,000 से अधिक छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से जोड़ने वाली यह संस्था आज उत्तर भारत में विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में अग्रणी नाम बन चुकी है।

करनाल (मुख्यालय), नवांशहर और इंद्री में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ TIG उन छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जो कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। संस्था की “करियर-फर्स्ट” सोच इसे अन्य कंसल्टेंसी से अलग बनाती है, क्योंकि यहां ध्यान केवल वीजा दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय करियर निर्माण पर केंद्रित रहता है।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर आधारित कार्यशैली
संस्थान के प्रवक्ता धीरज गांधी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को विदेश भेजना नहीं, बल्कि उन्हें एक सफल और मजबूत भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देना है। 100 से अधिक वैश्विक संस्थानों के साथ हमारे मजबूत संबंध हमें छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सक्षम बनाते हैं। हम पारदर्शिता, नैतिकता और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के सिद्धांतों पर काम करते हैं।” TIG की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यक्तिगत (1:1) काउंसलिंग प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रुचि और करियर लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सही दिशा दी जाती है। यही कारण है कि संस्था की सफलता दर लगातार उच्च बनी हुई है और छात्रों व अभिभावकों के बीच इसका भरोसा मजबूत होता जा रहा है।

छात्र-केंद्रित सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला
TIG द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं छात्रों की हर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। स्टडी वीजा परामर्श के तहत कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाता है, जहां छात्रों को नवीनतम वीजा नीतियों के अनुरूप सहायता मिलती है। भाषा प्रशिक्षण के क्षेत्र में संस्थान IELTS, PTE और स्पोकन इंग्लिश की कोचिंग प्रदान करता है, जहां अनुभवी प्रशिक्षक आधुनिक तकनीकों के माध्यम से छात्रों की अंग्रेजी दक्षता को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय और कोर्स चयन से लेकर आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ तैयार करने और छात्रवृत्ति के अवसरों की जानकारी तक हर चरण में संपूर्ण एडमिशन सहायता दी जाती है।

वीजा फाइलिंग सपोर्ट के तहत विशेषज्ञ टीम द्वारा सटीक और त्रुटिहीन आवेदन सुनिश्चित किया जाता है, जिससे वीजा स्वीकृति की संभावना बढ़ती है। साथ ही, प्रस्थान-पूर्व मार्गदर्शन (Pre-Departure) के जरिए छात्रों को विदेश में जीवनशैली, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ नई यात्रा के लिए तैयार किया जाता है। इसके अतिरिक्त, संस्था डिपेंडेंट वीजा और टूरिस्ट वीजा सेवाएं भी प्रदान करती है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रक्रिया सरल बनती है।

भविष्य की ओर मजबूत कदम
पिछले दस वर्षों में TIG ने न केवल छात्रों को वैश्विक अवसरों से जोड़ा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया है। संस्था की सफलता का आधार उसकी अनुभवी टीम, छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की गहरी समझ है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही मार्गदर्शन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और TIG इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। संस्था का लक्ष्य आने वाले वर्षों में और अधिक छात्रों तक अपनी पहुंच बनाकर उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) एक भरोसेमंद साथी के रूप में उभर चुका है, जहां हर सपना एक स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्राप्त करता है।


अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, देहराखास में निर्माणाधीन भवन किया सील

वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए देहराखास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सतत निरीक्षण अभियान के तहत की गई, जिसमें बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य को नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

बिना अनुमति निर्माण पर कड़ी कार्रवाई
प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार देहराखास स्थित वेद सिटी गली नंम्बर-1 में दिनेश्वर पंडित एवं सूरज द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्माण को अवैध पाए जाने पर भवन को सील कर दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संयुक्त सचिव प्रत्युष कुमार के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई संयुक्त सचिव प्रत्युष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में की गई। मौके पर सहायक अभियंता निशांत कुकरेती और सुपरवाइजर की मौजूदगी में निर्माण कार्य को रुकवाकर भवन को सील किया गया। टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

एमडीडीए का कहना है कि बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्य न केवल शहरी नियोजन को प्रभावित करते हैं, बल्कि भविष्य में सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे मामलों में प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और जहां भी अनियमितता पाई जा रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी निर्माण कार्य से पहले मानचित्र की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण और जुर्माने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी निर्माण से पहले नियमानुसार अनुमति लें और अपने आसपास हो रहे अवैध निर्माण की सूचना प्राधिकरण को दें।

शहर के सुनियोजित विकास पर खतरा- बंशीधर तिवारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास और नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्यों का नियमानुसार होना बेहद आवश्यक है। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी अनियमितता मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान रहेगा जारी, जनता से सहयोग की अपील- मोहन सिंह बर्निया
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। देहराखास क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण कार्य पाए जाने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सभी सहायक अभियंताओं और क्षेत्रीय टीमों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अवैध निर्माण पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp