Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

खुद के लिए समय चुराना भी है एक कला, जाने कैसे व्यस्त रहकर भी चुने खुद को

खुद के लिए समय चुराना भी है एक कला, जाने कैसे व्यस्त रहकर भी चुने खुद को

खुद के लिए समय चुराना भी है एक कला, जाने कैसे व्यस्त रहकर भी चुने खुद को

आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में हर कोई इतना व्यस्त है कि खुद के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सच तो यह है कि खुद के लिए कुछ पल चुराना भी एक कला है। अगर आप ऑफिस और काम की भागदौड़ के बीच सुकून की तलाश में हैं, और कहीं दूर जाना आपके लिए संभव नहीं है, तो आपके आसपास भी कई ऐसी जगहें हैं जो आपको राहत दे सकती हैं।

पास वाला पार्क 

आपको सुनकर थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन ऑफिस या घर के पास बने पार्क में बैठना आपको बेहद सुकून दे सकता है। ताज़ी हवा, हरी भरी घास और बच्चों की खिलखिलाहट आपको तनाव से दूर कर देगी।

नजदीक वाला मंदिर

कभी-कभी घर लौटने का मन न हो तो मंदिर एक शांत कोना बन सकता है। वहाँ की शांति और सकारात्मक ऊर्जा मन को हल्का कर देती है।

ऑफिस ब्रेक में टहलना

काम के बीच थोड़ी देर टहलना बंदिशों के बावजूद दवा की तरह असर करता है। यह छोटा सा बदलाव आपके मूड को बेहतर कर देता है।

रास्ते की अनदेखी जगह 

कभी समय से पहले निकल आए तो रास्ते में कोई जगह दिखी, जो आज से पहले आपने देखी कई बार हो पर रुके नहीं हो,वह रूककर थोड़ा ठहरे, आपको अच्छा लगेगा।

मन में पसंदीदा जगह की कल्पना 

अगर कहीं जाना संभव न हो तो आँखें बंद कर अपनी पसंदीदा जगह की कल्पना करें। यह मानसिक यात्रा भी आपको ताज़गी और हल्कापन देगी।

इस तरह, ज़िंदगी की भागदौड़ के बीच भी सुकून पाने के ठिकाने दूर नहीं, बल्कि आपके आसपास ही छिपे होते हैं। ज़रूरत बस उन्हें तलाशने और कुछ पल खुद को देने की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp