Sunday, March 1st, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 30 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Monthly Archives: March 2026

धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 30 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

साउथ सिनेमा के दमदार अभिनेता धनुष एक बार फिर अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ‘तेरे इश्क में’ से दर्शकों का ध्यान खींचा था, और अब उनकी अगली फिल्म ‘कारा’ की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा कर रहे हैं और इसे अप्रैल में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

कब होगी रिलीज

मेकर्स के अनुसार यह एक्शन से भरपूर फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को इशारी के गणेश ने अपने प्रोडक्शन हाउस वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

इशारी के गणेश ने की धनुष की सराहना

वेल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इशारी के गणेश ने धनुष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहना हो, तो वह ‘वडा चेन्नई 2’ होगी। साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ‘कारा’ तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोंगल पर सामने आया था फर्स्ट लुक

इस साल पोंगल के मौके पर फिल्म का टाइटल और पहला पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में धनुष का गहन और गंभीर अंदाज देखने को मिला था। टैगलाइन में लिखा था—“कभी-कभी खतरनाक बने रहना ही जिंदा रहने का एकमात्र तरीका होता है।”

स्टारकास्ट

फिल्म ‘कारा’, जिसे पहले #D54 के नाम से जाना जा रहा था, में ममिता बैजू फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा के एस रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजारामूडु, करुणास और पृथ्वी पंडिराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

(साभार)

टी20 विश्व कप 2026- भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला आज

करो या मरो मुकाबला: भारत के लिए वेस्टइंडीज को हराना अनिवार्य

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाला यह मैच सेमीफाइनल की राह तय करेगा। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी जरूर की, लेकिन गेंदबाजी और टीम संयोजन अब भी चिंता का कारण बने हुए हैं।

निर्णायक मुकाबले की स्थिति
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह नॉकआउट मुकाबला है। दोनों टीमों की नजर सेमीफाइनल टिकट पर है और जीतने वाली टीम आगे का सफर तय कर लेगी। बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज फिलहाल बढ़त में है, ऐसे में भारत के लिए जीत अनिवार्य बन गई है।

अभिषेक की वापसी से बढ़ा आत्मविश्वास
भारत के लिए राहत की खबर यह है कि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने फॉर्म हासिल कर ली है। शुरुआती मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी अर्धशतकीय पारी ने टीम को मजबूती दी। वहीं संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को अच्छा प्लेटफॉर्म दिया, जिससे बाकी बल्लेबाजों को फायदा मिला।

बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम
टीम प्रबंधन इस अहम मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और शिवम दुबे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे बड़े मैच में दमदार प्रदर्शन करें।

शिवम दुबे की गेंदबाजी बनी चिंता
ऑलराउंडर शिवम दुबे का गेंदबाजी प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है। पिछले मैच में उन्होंने महंगे ओवर डाले, जिससे विपक्षी टीम को बढ़त मिली। ऐसे में उनके इस्तेमाल को लेकर रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्पिन विभाग में चयन की चुनौती
स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जबकि कुलदीप यादव विकल्प के रूप में मौजूद हैं। टीम प्रबंधन के सामने प्लेइंग-11 में सही संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी।

कोलकाता में भारत का पलड़ा भारी
ईडेन गार्डेंस पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कमजोर रहा है। पिछले मुकाबलों में भारत ने इस मैदान पर लगातार जीत दर्ज की है, जिससे टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है।

पुरानी यादें भी देती हैं भरोसा
2016 टी20 विश्व कप में इसी मैदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में विराट कोहली की शानदार पारी ने भारत को जीत दिलाई थी। अब एक बार फिर टीम उसी मैदान पर इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी।

मैच का समय और प्रसारण
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला 1 मार्च 2026 को शाम 7 बजे खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले निशान

नए घर में शिफ्ट होने के एक हफ्ते बाद ही हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सिपाही की पहचान 37 वर्षीय मनोज मौर्य के रूप में हुई है, जो हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, मनोज मौर्य मूल रूप से लेवर कॉलोनी के निवासी थे और फिलहाल कैम्फर स्टेट कॉलोनी स्थित अपने नए मकान में रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले ही उन्होंने यहां गृह प्रवेश किया था। इससे पहले वह किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी तैनाती पहले अमरोहा में थी और हाल ही में उनका तबादला मुरादाबाद हुआ था, जहां उन्होंने अभी जॉइनिंग नहीं दी थी।

बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बात को लेकर उनकी पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से कहासुनी हुई थी। इसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई। पत्नी ने परिजनों को फोन कर बताया कि मनोज को हार्ट अटैक आया है। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, घटनास्थल और शव की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव पर कुछ संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 30 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

साउथ सिनेमा के दमदार अभिनेता धनुष एक बार फिर अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ‘तेरे इश्क में’ से दर्शकों का ध्यान खींचा था, और अब उनकी अगली फिल्म ‘कारा’ की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा कर रहे हैं और इसे अप्रैल में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

कब होगी रिलीज

मेकर्स के अनुसार यह एक्शन से भरपूर फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को इशारी के गणेश ने अपने प्रोडक्शन हाउस वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

इशारी के गणेश ने की धनुष की सराहना

वेल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इशारी के गणेश ने धनुष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहना हो, तो वह ‘वडा चेन्नई 2’ होगी। साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ‘कारा’ तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोंगल पर सामने आया था फर्स्ट लुक

इस साल पोंगल के मौके पर फिल्म का टाइटल और पहला पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में धनुष का गहन और गंभीर अंदाज देखने को मिला था। टैगलाइन में लिखा था—“कभी-कभी खतरनाक बने रहना ही जिंदा रहने का एकमात्र तरीका होता है।”

स्टारकास्ट

फिल्म ‘कारा’, जिसे पहले #D54 के नाम से जाना जा रहा था, में ममिता बैजू फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा के एस रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजारामूडु, करुणास और पृथ्वी पंडिराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

(साभार)

टी20 विश्व कप 2026- भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला आज

करो या मरो मुकाबला: भारत के लिए वेस्टइंडीज को हराना अनिवार्य

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाला यह मैच सेमीफाइनल की राह तय करेगा। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी जरूर की, लेकिन गेंदबाजी और टीम संयोजन अब भी चिंता का कारण बने हुए हैं।

निर्णायक मुकाबले की स्थिति
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह नॉकआउट मुकाबला है। दोनों टीमों की नजर सेमीफाइनल टिकट पर है और जीतने वाली टीम आगे का सफर तय कर लेगी। बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज फिलहाल बढ़त में है, ऐसे में भारत के लिए जीत अनिवार्य बन गई है।

अभिषेक की वापसी से बढ़ा आत्मविश्वास
भारत के लिए राहत की खबर यह है कि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने फॉर्म हासिल कर ली है। शुरुआती मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी अर्धशतकीय पारी ने टीम को मजबूती दी। वहीं संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को अच्छा प्लेटफॉर्म दिया, जिससे बाकी बल्लेबाजों को फायदा मिला।

बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम
टीम प्रबंधन इस अहम मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और शिवम दुबे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे बड़े मैच में दमदार प्रदर्शन करें।

शिवम दुबे की गेंदबाजी बनी चिंता
ऑलराउंडर शिवम दुबे का गेंदबाजी प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है। पिछले मैच में उन्होंने महंगे ओवर डाले, जिससे विपक्षी टीम को बढ़त मिली। ऐसे में उनके इस्तेमाल को लेकर रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्पिन विभाग में चयन की चुनौती
स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जबकि कुलदीप यादव विकल्प के रूप में मौजूद हैं। टीम प्रबंधन के सामने प्लेइंग-11 में सही संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी।

कोलकाता में भारत का पलड़ा भारी
ईडेन गार्डेंस पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कमजोर रहा है। पिछले मुकाबलों में भारत ने इस मैदान पर लगातार जीत दर्ज की है, जिससे टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है।

पुरानी यादें भी देती हैं भरोसा
2016 टी20 विश्व कप में इसी मैदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में विराट कोहली की शानदार पारी ने भारत को जीत दिलाई थी। अब एक बार फिर टीम उसी मैदान पर इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी।

मैच का समय और प्रसारण
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला 1 मार्च 2026 को शाम 7 बजे खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

रुद्रप्रयाग में 9वीं कक्षा की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

दुष्कर्म की आशंका पर जांच तेज, POCSO Act के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने नवजात के संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाए और उसे विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।

परिवार द्वारा नवजात को अपनाने से इनकार किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी। समिति के निर्देशानुसार शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया।

एजेंसी से जुड़े अधिकारी पुनीत चौकियाल के अनुसार, लगभग दो महीने बाद केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के पोर्टल के माध्यम से विधिक गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वहीं, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp