Saturday, November 21, 2026
12:05 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सुरकंडा देवी | Surkanda Devi

Category Archives: राष्ट्रीय

सुरकंडा देवी | Surkanda Devi

सुरकंडा देवी मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल ज़िले में धनोल्टी के पास स्थित एक हिंदू तीर्थस्थल है । लगभग 2,756 मीटर (9,042 फीट) की ऊँचाई पर स्थित, यह मंदिर हिमालय पर्वतमाला का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यह एक पूजनीय शाक्त पीठ स्थल है, जो उस पौराणिक घटना से जुड़ा है जहाँ माना जाता है कि देवी सती का सिर गिरा था, जिससे यह स्थान दिव्य चेतना के एक पवित्र केंद्र के रूप में चिह्नित है।

ऐसा माना जाता है कि “सुरकंडा” नाम दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है: “सिर” जिसका अर्थ है “सिर” और “खंड” जिसका अर्थ है “खंड”, जो इस स्थान पर देवी सती के सिर गिरने के पौराणिक संबंध को दर्शाता है।

surkanda devi

पुरोहित मंदिर के पुजारी

surkanda deviमंदिर के पुजारी पारंपरिक रूप से मंदिर के पास स्थित पट्टी बामुंड के पुजाल्डी गांव के लेखवार ब्राह्मण समुदाय से हैं।

दक्ष यज्ञ और शक्ति पीठों की रचना

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा दक्ष की पुत्री और शिव की अर्धांगिनी सती ने अपने पिता द्वारा शिव का अपमान करने पर आयोजित एक यज्ञ के दौरान आत्मदाह कर लिया था। दुःखी होकर, शिव सती के शव को लेकर ब्रह्मांड में विचरण करते रहे। शिव को शांत करने और ब्रह्मांडीय संतुलन बहाल करने के लिए, विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शव के टुकड़े कर दिए। जिन स्थानों पर उनके शरीर के अंग गिरे, वे शक्ति पीठ कहलाए। सुरकंडा देवी मंदिर उस स्थान को चिह्नित करता है जहाँ देवी का सिर गिरा था।

51 शक्ति पीठों का निर्माण:

सती के शरीर के ये टुकड़े जहाँ-जहाँ गिरे, वहाँ-वहाँ 51 शक्ति पीठों का निर्माण हुआ।

surkanda devi mandir

ऐसे पहुंचें सुरकंडा देवी मंदिर:

सुरकंडा देवी मंदिर में आने के लिये सबसे पहले ऋषिकेश से चम्बा से कददूखाल तक बस या छोटी गाड़ियों से यह पहुंचते हैं. दूसरा रास्ता देहरादून से मसूरी, धनौल्टी होते हुये कद्दूखाल पहुंचते हैं. कद्दूखाल से मंदिर तक ट्रॉली की सेवा है. भक्तजन ट्रॉली के माध्यम से मंदिर तक पहुंच सकते हैं. उसके बाद माता के दर्शन करते हैं. इस मंदिर के प्रांगण से गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ गौमुख की बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिखाई देती हैं.

रोपवे से पहुंचे मंदिर तक

surkanda devi mandir

अभी तक कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी होती थी। इसमें करीब डेढ़ से दो घंटे के वक्‍त लगता था। लेकिन कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर परिसर के लिए छह सौ मीटर का रोपवे तैयार किया गया है। छह टावरों के सहारे 16 ट्रालियों का संचालन हो रहा है। प्रत्येक ट्राली में चार यात्रियों के बैठने की अनुमित होगी। इसका संचालन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होता है।


देवी सती के शरीर से स्थापित हुए ये 51 शक्ति पीठ, जानिए नाम और कहां गिरा कौन सा अंग Name of 51 Shakti Peeth and where which body part of devi sati fell

51 Shakti Peeth List: कहते हैं कि देवी के 51 शक्ति पीठ जिन जगहों पर स्थापित हैं, वहां पर देवी सती के शरीर के अलग-अलग अंग गिरे थे। ऐसे में यहां जानिए 51 शक्ति पीठ के नाम और कहां गिरा कौन सा अंग

माता सती के 51 शक्तिपीठ कैसे बने?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव की पहली पत्नी माता सती के पिता दक्ष प्रजापति एक बार कनखल (हरिद्वार) में एक महायज्ञ कर रहे थे. उस महायज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन दक्ष प्रजापति ने अपनी पुत्री माता सती के पति यानी भगवान शंकर से नाराजगी के कारण उन्हें आमत्रंण नहीं भेजा था. माता सती ने यज्ञ स्थल पर अपने पिता से जब भगवान शिव को न बुलाने का कारण पूछा तो दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर को लेकर अपशब्द कहे. अपने पति के इस अपमान से क्रोधित होकर माता सती ने उसी यज्ञ कुंड में अपने प्राणों का आहुति दे दी.

भगवान शिव शंकर को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे क्रोधित हो उठे और क्रोध में उनका तीसरा नेत्र खुल गया और वे माता सती के शरीर को उठाकर तांडव करने लगें. भगवान शिव के क्रोध भरे तांडव पर पृथ्वी पर प्रलय का खतरा बढ़ने लगा, जिसे रोकने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर को खंड-खंड कर दिया. इसके बाद देवी सती के शरीर के हिस्से धरती पर जहां-जहां गिरे, वहां एक शक्तिपीठ की स्थापना हुई. ऐसे कुल 51 शक्तिपीठों का निर्माण हुआ.

यहां देखिए 51 शक्ति पीठों के नाम और कहां गिरा कौन सा अंग

1) अमरनाथ, जम्मू कश्मीर- गला
2) ज्वाला देवी, कांगड़ा- जीभ
3) कात्यायनी, मथुरा- बाल
4) विशालक्षी, वाराणसी- कुंडल
5) ललिता, प्रयागराज- उंगलियां
6) त्रिपुरमालिनी, जलंधर- लेफ्ट ब्रेस्ट
7) सावित्री, कुरुक्षेत्र- सीधे पैर का टखना
8) मगध, पटना- शरीर का दाहिना भाग
9) दाक्षायनी, बुरांग(तिब्बत)- दाहिनी हथेली
10) महिषासुरमर्दिनी, कोल्हापुर- तीसरी आंख
11) भ्रामरी, नासिक- ठोड़ी
12) अंबाजी, गुजरात- दिल
13) गायत्री, पुष्कर- कलाई
14) अंबिका, भरतपुर- बायां पैर
15) सर्वशैल पूर्वी, गोदावरी- बायां गाल
16) श्रावणी, कन्याकुमारी- रीढ़ की हड्डी
17) भ्रमरांबा, कुरनूल- दाहिनी पायल
18) नारायणी, कन्याकुमारी- ऊपरी दांत
19) फुलारा, पश्चिम बंगाल- निचला होंठ
20) बहुला, पश्चिम बंगाल- बायां हाथ
21) महिषमर्दिनी, पश्चिम बंगाल- भौंहों के बीच सिर का भाग
22) दक्षिणा काली, कोलकाता- उंगलियां
23) देवगर्भा, बीरभूम- हड्डी
24) विमला मुर्शिदाबाद- मुकुट
25) कुमारी शक्ति, हुगली- कंधा
26) नर्मदा, अमरकंटक- दायां नितंब
27) नागपूशनी, श्रीलंका- पायल
28) गंडकी चंडी, नेपाल- गाल
29) महाशिरा, काठमांडू- कूल्हे
30) हिंगलाज, पाकिस्तान- सिर
31) सुगंधा, बांग्लादेश- नाक
32) अपर्णा, बांग्लादेश- बाएं पैर की पायल
33) जेसोरेश्वरी, बांग्लादेश- हथेली
34) भवानी, बांग्लादेश- दाहिना हाथ
35) महा लक्ष्मी, बांग्लादेश- गर्दन
36) श्री पर्वत, लद्दाख – दाएं पैर की पायल
37) पंच सागर,वाराणसी- निचला दाड़
38) मिथिला, दरभंगा – बायां कंधा
39) रत्नावली, चेन्नई- दायां कंधा
40) कालमाधव, अन्नुपुर- बायां नितंब
41) रामगिरि, चित्रकूट -दायां वक्ष
42) भ्रामरी, जलपाईगुड़ी- बायां पैर
43) नंदिनी, पश्चिम बंगाल- हार
44) मंगल चंडिका, पश्चिम बंगाल- दाहिनी कलाई
45) कपालिनी पुरबा, पश्चिम बंगाल- बायां टखना
46) कामाख्या, गुवाहाटी- योनि
47) जयंती, मेघालय- बायीं जांघ
48) त्रिपुरा सुंदरी, त्रिपुरा- दायां पैर
49) बिराजा, ओडिशा- नाभि
50) जय दुर्गा, झारखंड- कान
51) अवंती, उज्जैन- ऊपरी होंठ


देहरादून से रवाना हुआ I-HiMEx-II मोटरसाइकिल अभियान

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 13 दिन में तय होगी 2000 किमी की दूरी

देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान ने शुक्रवार को देहरादून से एकीकृत हिमालय मोटरसाइकिल अभियान-II (I-HiMEx-II) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और रॉयल एनफील्ड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह अभियान भारतीय सेना का एक सराहनीय प्रयास है, जो कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उत्सव और युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। I-HiMEx-II के जरिए भारतीय सेना हिमालय की अद्भुत सुंदरता के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को भी लोगों तक पहुंचा रही है।

ध्वजारोहण से पहले सेना कमांडर ने अभियान दल के सदस्यों से बातचीत की और टीम लीडर को आधिकारिक अभियान ध्वज सौंपा। प्रतिभागियों ने इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में हिस्सा लेने को लेकर उत्साह जताया।

13 दिन, 2000 किलोमीटर, 25 बाइक – वीरता का नया अध्याय
यह 13 दिवसीय अभियान 25 बाइकों के साथ गढ़वाल सेक्टर से होकर गुजरेगा और 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। यात्रा का रूट इस प्रकार है:
देहरादून – रुड़की – रायवाला – गौचर – जोशीमठ – रत्तना कोना – माना – नीति दर्रा – रिमखिम – कुर्कटुई – रुद्रप्रयाग – उत्तरकाशी – हर्षिल – थागला-I – हर्षिल – रायवाला – रुड़की।

यह रूट जहां एक ओर उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान की जीवंत गाथा भी बनता है।

स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में संवाद
अभियान दल रास्ते में विभिन्न गाँवों, स्कूलों और कॉलेजों का दौरा करेगा। वे ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य उपलब्धियों से जुड़ी वीरता की कहानियों को साझा करेंगे और देशभक्ति से ओतप्रोत संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

देशभक्ति और पर्यटन को मिल रहा प्रोत्साहन
यह अभियान केवल एक साहसिक यात्रा नहीं, बल्कि देशभक्ति और पर्यटन को प्रोत्साहन देने वाला अनूठा आयोजन है। इसे रॉयल एनफील्ड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रायोजित किया गया है।

यह आयोजन उत्तराखंड की धरती से न केवल शौर्यगाथा का संदेश देता है, बल्कि युवाओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना भी जागृत करता है।


दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्र- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, आध्यात्मिक एवं दार्शनिक परम्पराओं के विश्लेषण व संरक्षण को बनेगा महत्वपूर्ण मंच

वेद, पुराण का अध्ययन कराने वाला बीएचयू के बाद देश का दूसरा विश्वविद्यालय बनेगा दून

देहरादून। युवाओं में भारतीय ज्ञान परम्परा की गहरी समझ विकसित करने के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय में शीघ्र ही ‘हिन्दू अध्ययन केन्द्र’ स्थापित किया जायेगा। इस केन्द्र में भारतीय दर्शन, इतिहास, साहित्य, समाजशास्त्र, कला, वास्तुकला सहित विभिन्न विषयों पर अध्ययन, शोध और प्रशिक्षण की बहुविषयक व्यवस्था विकसित की जायेगी। बीएचयू के बाद दून विश्वविद्यालय भारतीय दर्शन और वेद-पुराण अध्ययन का दूसरा प्रमुख केन्द्र बनेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में दून विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति को एनईपी-2020 के अनुरूप ‘हिन्दू अध्ययन केन्द्र’ स्थापना को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने कहा कि हिन्दू अध्ययन केन्द्र भारतीय आध्यात्मिक एवं दार्शनिक परम्पराओं को संरक्षित करने, विश्लेषण करने व प्रसारित करने के लिये एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। डॉ. रावत ने कहा कि अध्ययन केन्द्र में हिन्दू परम्पराओं, ग्रंथों और दर्शन की समझ को प्रोत्साहित किया जायेगा और शिक्षण व अनुसंधान हेतु भारतीय अनुसंधान पद्धति को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके अलावा भारतीय ज्ञान परम्परा में निहित बहुविषयक शिक्षा प्रदान कर शिक्षार्थियों में नैतिकता, विश्लेषणात्मक दृष्टि और सांस्कृतिक समझ भी विकसित की जायेगी। इसके लिये विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को तत्त्व विमर्श, धर्म एवं कर्म विमर्श, वाद-परंपरा, रामायण, महाभारत व नेतृत्व एवं संगठनात्मक व्यवहार जैसे विषय पढ़ाये जायेंगे जबकि परास्नातक स्तर पर हिंदू दर्शन, समाज, साहित्य, धर्म और नेतृत्व क्षमता आदि विषयों का गहन अध्ययन कराया जायेगा।

डॉ. रावत ने कहा कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के बाद दून विश्वविद्यालय देश का दूसरा विश्वविद्यालय होगा, जहां वेद, पुराण और भारतीय दर्शन सहित भारतीय ज्ञान परम्पराओं से संबंधित विषयों का विधिवत अध्ययन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र आधुनिकता एवं परम्पराओं के बीच सेतु का काम करते हुये नैतिक मूल्यों, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना से युक्त जागरूक नागरिक और नेतृत्व तैयार करेगा।

बैठक में विभागीय मंत्री ने डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र तथा एमएससी अर्बन डेवलपमेंट मैनेजमेंट की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने शोध केन्द्र को और अधिक छात्रोपयोगी बनाने और विश्वविद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने हेतु ठोस प्रयास करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को दिये।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रणजीत सिन्हा, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, उप सचिव ब्योमकेश दुबे, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, वित्त नियंत्रक (दून विवि) स्मृति खंडूडी, अनुभाग अधिकारी उच्च शिक्षा भवानी राम आर्य, उप निदेशक उच्च शिक्षा दीपक पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, मनोज बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश: विकास कार्यों में लाएं तेजी, जन समस्याओं का करें त्वरित समाधान

समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों से नियमित संवाद करें- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों से निरंतर संवाद करें। विधायकगणों द्वारा दिए गए शीर्ष प्राथमिकताओं के कार्यों में तेजी लाई जाए। यदि किसी कार्य में कोई समस्या आ रही है, तो संबंधित क्षेत्र के विधायकगणों से सचिव एवं विभागाध्यक्ष वार्ता कर समस्या का समाधान करें। राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत की गई घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन-प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के बीच सेतु की भूमिका में कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी जल्द दी जाए। हर विधानसभा में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को उजागर करते हुए कुछ नवाचार किए जाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हरिद्वार में जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत योजना बनाई जाए। इसका सर्वे कर जल्द पूरा कर प्रस्ताव बनाया जाए। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में स्थायी पानी की व्यवस्था के लिए एक माह में डीपीआर तैयार की जाए। संजय झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों को आवागमन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था के लिए सुनियोजित प्लान पर कार्य किया जाए। शहरी क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। पार्कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। बरसात के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एम्स ऋषिकेश और किच्छा में बनने वाले एम्स के सेटेलाइट सेंटर के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। हर जिले में दो-दो गांव आदर्श गांव के रूप में विकसित किए जाएं।

बैठक के दौरान विधायकगणों द्वारा जलभराव की समस्या, पार्किंग और सौंदर्यीकरण के कार्यों, ड्रेनेज व सीवरेज की समस्या, नालों के निर्माण कार्य, यातायात प्रबंधन एवं अन्य समस्याएं रखी गईं। मुख्यमंत्री ने विधायकगणों द्वारा रखी गई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में विधायक विनोद चमोली, प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, बृज भूषण गैरोला, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल.एल. फैनई, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण, अपर सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

आदर्श ग्राम सारकोट का अध्ययन करने आएंगे सभी मुख्य विकास अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना प्रधान चुना है, उसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रियंका से कहा कि अब हमें सारकोट को और विकसित करना है, गांव में कृषि, पशुपालन के साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। इसी की तर्ज पर अन्य जिलों में भी आदर्श ग्राम विकसित किए जाएंगे। जल्द सभी सीडीओ सारकोट के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका को देहरादून आने का भी निमंत्रण देते हुए, गांव के विकास पर मंथन करने का भी आश्वासन दिया। प्रियंका नेगी ने सारकोट को गोद लिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आदर्श ग्राम सारकोट में पहले के मुकाबले अब सभी जनसुविधाएं उपलब्ध हैं, गांव में कई विकास कार्य सम्पन्न हुए हैं। वो सरकार के सहयोग से गांव के विकास में योगदान देंगी।

सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। हम सभी जिलों में ऐसे आदर्श ग्राम विकसित करेंगे। जहां रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों साथ ही सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस बार के पंचायत चुनाव में कई युवा और पढ़े लिखे प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं, जो त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए एक शुभ संकेत है, सरकार पंचायतों को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड


चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, इस दिन होगा मतदान

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल, 7 अगस्त से होगी प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा और इसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 7 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त रखी गई है। वर्तमान में यह पद जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली पड़ा है।

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनके कार्यकाल का अभी दो साल से भी अधिक समय बाकी था। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा कि चिकित्सकीय सलाह को ध्यान में रखते हुए वे तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद छोड़ रहे हैं। उनके इस्तीफे के दो दिन बाद ही निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 66(1) के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित तथा राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों द्वारा किया जाता है। मतदान गुप्त होता है और यह एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के आधार पर संपन्न होता है। निर्वाचन आयोग इस चुनाव के लिए अद्यतन मतदाता सूची तैयार करता है, जिसमें सभी पात्र सांसदों को वर्णमाला क्रम में सूचीबद्ध किया गया है।

इस बार नए उपराष्ट्रपति को पूरा पांच साल का कार्यकाल मिलेगा, न कि पूर्ववर्ती का शेष कार्यकाल।

राजनीतिक समीकरण की स्थिति:

दोनों सदनों की कुल प्रभावी सदस्य संख्या 782 है और उपराष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 391 मतों की आवश्यकता होगी। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बढ़त नजर आ रही है। लोकसभा में राजग को 542 में से 293 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जबकि राज्यसभा में 129 सदस्यों का समर्थन है। यदि सभी समर्थक सदस्य मतदान करते हैं, तो कुल 422 वोट राजग के पक्ष में हो सकते हैं।

राज्यसभा की पांच सीटें वर्तमान में रिक्त हैं — जिनमें से चार जम्मू-कश्मीर से और एक पंजाब से है, जो आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई।


कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 02 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश: कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर हों पूरी

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल का दौरा कर आगामी 02 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित बनोली गांव से इस किस्त का वितरण करेंगे, जिसे देशभर में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि देहरादून के गढ़ी कैंट में स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर एवं कृषि विज्ञान केंद्रों सहित केंद्रीय कृषि संस्थानों में भी यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों को टू-वे वीडियो कनेक्शन से जोड़ा जाएगा, जिससे किसान सीधे प्रधानमंत्री से संवाद भी कर सकेंगे।

मंत्री जोशी ने प्रदेश के किसानों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

इस अवसर पर अपर निदेशक कृषि परमाराम सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं पार्टी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर केंद्र ने मांगी राज्य की सहमति

राज्य की सहमति के बाद जल्द शुरु होगा रेललाइन पर काम

देहरादून। टनकपुर – बागेश्वर रेललाइन पर जल्द काम शुरु हो सकता है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर काम शुरु करने के लिए राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने को कहा है। राज्य सरकार जल्द इस दिशा में अधिकारिक पत्र केंद्र सरकार को भेजने जा रही है।

प्रस्तावित टनकपुर- बागेश्वर रेललाइन को कुमांउ क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में गेम चेंजर प्रोजेक्ट के रूप में देखा रहा है। करीब 170 किमी लंबी इस परियोजना के लिए फाइनल सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में परियोजना पर राज्य सरकार से विचार विमर्श होना है।काम शुरु करने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य से औपचारिक सहमति प्रदान करने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस दिशा में शीघ्र औपचारिकताएं पूरी करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह टनकपुर – बागेश्वर रेललाइन का धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो रहा है।

कर्णप्रयाग रेल लाइन 2026 तक तैयार होगी
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में रेल नेटवर्क विकसित करने पर तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेललाइन पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है, सामरिक महत्व की इस परियोजना का काम 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह टनकपुर – बागेश्वर रेल लाइन बन जाने के बाद, कर्णप्रयाग – बागेश्वर जैसे दो पर्वतीय शहरों को रेल नेटवर्क से जोड़कर, गढ़वाल- कुमांऊ के बीच रेल सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। साथ ही प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ऋषिकेश-उत्तरकाशी और देहरादून – सहारनपुर रेलवे लाइनों की डीपीआर भी तैयार कर रही है। 81 किमी लंबी देहरादून –सहारनपुर शाकुंभरी देवी मंदिर के रास्ते से होकर गुजरेगी। यह रेललाइन सहारनपुर से देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन तक बिछेगी। इसमें 11 किमी लंबी सुरंग भी शामिल है।

बागेश्वर – टनकपुर रेललाइन पर काम शुरु करने के लिए समस्त औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही है। इसी तरह ऋषिकेश – उत्तरकाशी और देहरादून – सहारनपुर रेलवे लाइनों की भी फाइनल डीपीआर तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को मजबूत करने में पूरा सहयोग प्रदान कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड


मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली सेवानिवृत्त, सीएम ने दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने राकेश देवली की सेवाओं को बताया अनुकरणीय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने देवली के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का अत्यंत निष्ठा, दक्षता और समर्पण भाव से निर्वहन किया। देवली ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त की।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp