Friday, November 27, 2026
5:56 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बालेश्वर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दो घरों में लाखों की लूट और चोरी

बालेश्वर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दो घरों में लाखों की लूट और चोरी

बालेश्वर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दो घरों में लाखों की लूट और चोरी

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में चोरी और लूटपाट की दो घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना में परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बंद मकान में चोरी की गई, जबकि दूसरी वारदात में पांच नकाबपोश बदमाशों ने आठ साल के बच्चे को हथियार के दम पर डराकर उसकी मां और नाना को बंधक बना लिया।

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने उड़ाए

पहली घटना सोर थाना क्षेत्र की ट्रेजरी कॉलोनी की है। यहां रहने वाले रमेश चंद्र बेहरा अपने परिवार के साथ पुरी में डोंगा विसर्जन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। बदमाश घर में घुसे और गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की जानकारी रमेश चंद्र बेहरा को दी। इसके बाद वह पुरी से वापस लौटे और घर की जांच की तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने तत्काल सोर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

आठ साल के बच्चे को बंदूक दिखाकर परिवार को बंधक बनाया

दूसरी वारदात अनंतपुर थाना क्षेत्र के बालंग गांव में हुई। सोमवार रात पांच नकाबपोश बदमाश सुश्री संगीता पलेई के घर में घुस गए। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने उनके आठ वर्षीय बेटे सुशांत के सिर पर बंदूक रख दी। इसके बाद संगीता और उनके पिता को बांधकर बंधक बना लिया।

बदमाशों ने घर में रखी गोदरेज से 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने अनंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp