Friday, November 27, 2026
6:00 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ईरान में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला, गर्भवती बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार

ईरान में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला, गर्भवती बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार

ईरान में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला, गर्भवती बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार

तेहरान। ईरान में तथाकथित ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पश्चिमी ईरान के सनंदाज शहर में 19 वर्षीय गर्भवती युवती की कथित तौर पर उसके ही माता-पिता ने हत्या कर दी। युवती की पहचान हेलिया फत्ताही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक युवक के साथ रिश्ते में थी और करीब दो महीने की गर्भवती थी। परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद विवाद बढ़ गया और मामला कथित हत्या तक पहुंच गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हेलिया ने पिछले सप्ताह अपने परिवार को गर्भवती होने की बात बताई थी। इससे नाराज होकर उसके माता-पिता ने कथित तौर पर उसे जबरन दौरे रोकने वाली करीब 30 गोलियां खिला दीं। आरोप है कि इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और तकिए से मुंह दबाकर उसकी जान ले ली गई।

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता वोरिया फत्ताही और मां लैला वेइस को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता ने शुरुआत में 21 नवंबर को हेलिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख किया था। इसके बाद घर लौटने पर उन्होंने कथित तौर पर उसे दवाइयां खिलाईं। मानवाधिकार संगठन हेंगाव के मुताबिक, जब दवाइयां देने के बाद भी युवती जीवित रही तो उसका तकिए से दम घोंट दिया गया।

हेंगाव और हाना नामक मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना को तथाकथित ऑनर किलिंग करार दिया है। हेंगाव ने ईरान में महिलाओं और बच्चों को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए प्रभावी कानूनों की कमी पर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि ऑनर किलिंग के मामलों में अपेक्षाकृत हल्की सजा और कानूनी खामियां महिलाओं की सुरक्षा को कमजोर करती हैं।

ईरान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सप्ताह से कुछ अधिक समय के भीतर युवा महिलाओं की हत्या के तीन मामले सामने आए हैं।

इससे पहले 18 नवंबर को गिलान प्रांत में 23 वर्षीय सदाफ हघबिन की उसके जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उसके पूर्व प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर इस वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, केरमानशाह में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा सोगंद सयादी की एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। शिक्षकों के एक राष्ट्रीय नेटवर्क के अनुसार, छात्रा ने स्कूल स्टाफ को पहले ही आशंका जताई थी कि यदि उसे पिता के साथ घर भेजा गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

इसी बीच ईरान में महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों को लेकर एक अन्य मामला भी सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनकी टीम के सदस्यों को एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट से जुड़े मामले में कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी। दिसंबर 2024 में इंटरनेट पर पोस्ट किए गए इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने देखा था। इस मामले ने भी ईरान में महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp