Friday, November 27, 2026
5:40 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर

आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर

आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर

नई दिल्ली। पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार के उस फैसले को निरस्त कर दिया है, जिसके तहत वर्ष 2023 में सजा में छूट देकर उन्हें जेल से रिहा किया गया था। अदालत ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। यह मामला 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी और आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने से जुड़ा है।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने आईएएस अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि बिहार सरकार ने वर्ष 2023 में सजा में छूट से संबंधित नियमों में जो बदलाव किया था, वह संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं था। इस बदलाव के जरिए सरकारी कर्मचारियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए दोषियों को भी समय से पहले रिहाई के लिए आवेदन करने का रास्ता मिल गया था।

सजा में छूट की नीति में बदलाव को बताया असंवैधानिक

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के फैसले को संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन माना। अदालत के अनुसार, राज्य सरकार यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि सरकारी कर्मचारियों की हत्या के दोषियों को सजा में छूट देने की पात्रता प्रदान करने के पीछे कोई तर्कसंगत या वैध सार्वजनिक उद्देश्य क्या था। कोर्ट ने माना कि नीति में किया गया यह बदलाव बिना पर्याप्त आधार के किया गया था।

दरअसल, बिहार की जेल नियमावली के तहत ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को समय से पहले रिहाई का लाभ नहीं मिलता था। ऐसे मामलों में दोषियों को कम से कम 20 साल की सजा पूरी करनी होती थी। लेकिन अप्रैल 2023 में बिहार सरकार ने इस नीति में संशोधन कर प्रतिबंध हटा दिया था। इसी बदलाव के बाद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हुआ था।

14 साल जेल में रहने के बाद हुए थे रिहा

आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। घटना के समय उनके नेतृत्व वाली भीड़ ने जिलाधिकारी पर हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

बिहार सरकार की ओर से सजा में छूट दिए जाने के बाद आनंद मोहन 24 अप्रैल 2023 को जेल से बाहर आ गए थे। उस समय तक वह करीब 14 साल की सजा काट चुके थे। उनकी समय से पहले रिहाई को जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

पीड़ित पक्ष को सुनवाई का अवसर देना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सजा में छूट देने की प्रक्रिया के दौरान पीड़ित पक्ष को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि पीड़ित की आपत्ति को अंतिम निर्णय पर रोक लगाने का अधिकार नहीं माना जा सकता, लेकिन उसका पक्ष सुने बिना फैसला लेना उचित नहीं है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार सरकार कानून के दायरे में रहकर नए सिरे से सजा में छूट की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, इस दौरान जी कृष्णैया की पत्नी और याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर देना होगा।

बिहार सरकार के आदेश को दी गई थी चुनौती

उमा कृष्णैया ने बिहार गृह विभाग (कारागार) की ओर से 10 अप्रैल 2023 को जारी परिपत्र को चुनौती दी थी। इस आदेश के माध्यम से बिहार जेल नियमावली, 2012 के नियम 481(1)(ए) में संशोधन किया गया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता खोलने के उद्देश्य से नियमों में बदलाव किया गया, जो जनहित और न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

याचिकाकर्ता ने यह भी दलील दी थी कि सजा में छूट का फैसला लेते समय कैदी के जेल में व्यवहार और उसके आपराधिक इतिहास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जाना चाहिए था। उनका कहना था कि अपराध के समय लागू नियमों के आधार पर ही सजा में छूट का निर्णय होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने 16 जुलाई को इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पटना हाईकोर्ट की उस टिप्पणी पर भी चिंता जताई थी, जिसमें सरकारी कर्मचारी की हत्या को दुर्लभ से दुर्लभतम अपराध की श्रेणी में नहीं रखने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसी टिप्पणियों से सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अपराध करने वालों को गलत संदेश जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp