Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान

Tag Archives: उत्तराखंड समाचार

राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान

राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान

देहरादून:  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण और प्रतिपूरक वनीकरण (सीए) भूमि चयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं क्रियान्वयन के दौरान वन संपदा को न्यूनतम क्षति पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिन परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण आवश्यक है, उनके लिए समयबद्ध तरीके से सीए भूमि चिन्हित की जाए, ताकि परियोजनाओं के कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि आशारोड़ी-झाझरा-मसूरी हाईवे परियोजना के लिए लगभग 110 हेक्टेयर प्रतिपूरक वनीकरण भूमि की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को परियोजना का विस्तृत प्लान प्रस्तुत करने तथा वन विभाग को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग की 14 परियोजनाओं के लिए आवश्यक 68 हेक्टेयर सीए भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी संबंधित एसडीएम और वन अधिकारियों को दिए गए।

डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण और सीए भूमि चयन से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए डीएफओ, उप जिलाधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि चयन में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रस्तावित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन समृता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसडीएम रविन्द्र जुवांठा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार मकर संक्रांति स्नान पर रोक

हरिद्वार जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति स्नान पर रोक लगा दी है. सोमवार की देर शाम जारी आदेश में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने निर्देश दिया है कि मकर संक्रांति के दिन हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए किसी भी स्थानीय और बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होगी. Continue reading कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार मकर संक्रांति स्नान पर रोक


Big Breaking: उत्तराखंड में सात महीने बाद एक दिन में कोरोना के 630 नए मामले, संक्रमण दर भी बढ़ी

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. सात महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 630 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1425 पहुंच गई है। राज्य के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। राज्य में अब तक 347098 लोग संक्रमित हो चुके हैं। Continue reading Big Breaking: उत्तराखंड में सात महीने बाद एक दिन में कोरोना के 630 नए मामले, संक्रमण दर भी बढ़ी


UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर चेक करें

UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं में 99.09 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जबकि 12वीं में 99.56 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शनिवार सुबह 11 बजे बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्रों को निर्धारित फार्मूले के आधार पर अंक दिए जाते हैं। खास बात यह है कि इस बार टॉपर्स की लिस्ट नहीं बनी है. Continue reading UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर चेक करें


उत्तराखंड कोरोना: ऋषिकेश में बन रहे कोविद अस्पताल का सीएम ने किया निरीक्षण, कहा- उत्तराखंड में चुनौती बन रही कोरोना की स्थिति

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने के बाद ऋषिकेश आईडीपीएल में निर्माणाधीन 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। Continue reading उत्तराखंड कोरोना: ऋषिकेश में बन रहे कोविद अस्पताल का सीएम ने किया निरीक्षण, कहा- उत्तराखंड में चुनौती बन रही कोरोना की स्थिति


उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाओं पर CM रावत ने बुलाई आपातकालीन बैठक, गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF को दिए निर्देश

वनाग्नि पर रोक के लिए केंद्र से मिले दो हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से किया था अनुरोध वन विभाग के सभी अधिकारियों के अवकाश पर रोक रेस्पोंस टाईम में कमी लाने के दिए गए निर्देश मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वनाग्नि की घटनाओं को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा शासन, पुलिस व वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ वनाग्नि प्रबंधन की समीक्षा एक आपात बैठक आहूत कर जरूरी निर्देश दिए। Continue reading उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाओं पर CM रावत ने बुलाई आपातकालीन बैठक, गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF को दिए निर्देश


उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत: चारधाम यात्रा की 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। काम के प्रति कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। Continue reading उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत: चारधाम यात्रा की 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।


मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रकृति का धन्यवाद देते हुए बच्चों के साथ फूलदेई मनाया

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रकृति का धन्यवाद देते हुए भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ फूलों का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रकृति का संरक्षण और हमारी संस्कृति का प्रतीक है। Continue reading मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रकृति का धन्यवाद देते हुए बच्चों के साथ फूलदेई मनाया


मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

शनिवार को मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश सहित सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास के कार्यालय कक्ष में कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में करोड़ों लोगों की आस्था हर 12 साल बाद होने वाले कुंभ मेले से जुड़ी है। कुंभ स्नान के लिए आने वाले भक्तों को बिना किसी असुविधा के एक सुखद संदेश देना चाहिए, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। Continue reading मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की


उत्तराखंड ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card) सुधार को लागू करने वाला 11वां राज्य बन गया है

नई दिल्ली (New Delhi) वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 17 राज्यों ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ प्रणाली लागू की है। उत्तराखंड इस योजना में शामिल होने वाले राज्यों में नवीनतम नाम है। Continue reading उत्तराखंड ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card) सुधार को लागू करने वाला 11वां राज्य बन गया है


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp