Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

संपत्तियों के संरक्षण हेतु 15 दिन में सूची प्रस्तुत करें : सौरभ सिंह

संपत्तियों के संरक्षण हेतु 15 दिन में सूची प्रस्तुत करें : सौरभ सिंह

संपत्तियों के संरक्षण हेतु 15 दिन में सूची प्रस्तुत करें : सौरभ सिंह

सतीश मुखिया मथुरा- नगर निगम मथुरा वृंदावन के भूतेश्वर स्थित कार्यालय में आज सौरभ सिंह,अपर नगर आयुक्त जो कि हाल ही में हस्तातांतरित होकर मथुरा में आए है। आज उन्होंने अपने अधीनस्थों से मुलाकात की और एक दूसरे का परिचय लेकर नगर निगम मथुरा वृंदावन के अंतर्गत आने वाली समस्त नगर निगम संपत्तियों की सूची अगले 15 दिन में बनाकर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर अतिक्रमण की शिकायत आम बात है। हम लोगों को इन संपत्तियों को भू माफिया से बचाना है , आप लोग सभी संपत्तियों की तत्काल प्रभाव से सूची बनाएं और उस सूची को प्रस्तुत करें, अगर नगर निगम की संपत्ति पर कहीं भी कोई निर्माण हो रहा है तब आप इसकी जानकारी मुझे दें।

नगर निगम की बेस कीमती जमीनों को संरक्षित करना बहुत जरूरी है अन्यथा इन पर अवैध कब्जे हो जाएंगे , जिससे निगम को भारी मात्रा में राजस्व की हानि होगी।उन्होंने इस दौरान राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों तथा ETF टीम व अन्य अधिकारियों संग बैठक की और तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण को चिन्नांकन करके उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा एक धार्मिक शहर है और यहां पर हर समय तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। अतिक्रमण के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जगह-जगह जाम आदि की समस्या जनता के सामने आती है। हम लोगों को नगर निगम की सीमा के अंतर्गत अतिक्रमण नहीं होने देना है और अपनी सभी संपत्तियों को सुरक्षित रखना है व आम जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp