Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दुवासु ,मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार व ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का लोकार्पण

दुवासु ,मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार व ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का लोकार्पण

दुवासु ,मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार व ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का लोकार्पण

 डेयरी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन

सतीश मुखिया मथुरा – विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो–अनुसन्धान संस्थान (दुवासु), मथुरा के अंतर्गत डेयरी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय की ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का भी भव्य लोकार्पण किया गया।अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में भारत सहित विदेशों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षाविद्, छात्र, शोधार्थी एवं डेयरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ सम्मिलित थे।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर देश दीपक सिंह ने बताया कि ई-पत्रिका का लोकार्पण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. अरुण कुमार मदान द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “दूध सम्पूर्ण आहार है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही, यह ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ भी है।”

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के प्रोफेसर डॉ. जयेंद्र अमामचार्ला रहे। उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में डेयरी उद्योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार दूध न केवल स्वास्थ्य और पोषण के लिए बल्कि आर्थिक उन्नति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डेयरी विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रश्मि सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विश्व दुग्ध दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में दूध और डेयरी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र एवं शोधार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी के पोषणात्मक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था, जिसे इस आयोजन ने पूर्णतः सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
इस सफल अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार एवं ई-पत्रिका लोकार्पण समारोह के आयोजन सचिव डॉ. दीपक मीना रहे, जिन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम की योजना, समन्वयन एवं संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सक्षम मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
डॉ. मीना की आयोजन टीम, जिसमें डॉ. रश्मि, डॉ. दिनकर सिंह, डॉ. विवेक कोष्टा, डॉ. सृष्टि पाटिल एवं सुश्री सपना तोमर सम्मिलित रहे, ने इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान दिया। प्रतिभागियों ने आयोजन की उत्कृष्ट गुणवत्ता और व्यवस्थापन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp