Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मथुरा वृंदावन में प्रवर्तन टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जोरो पर

मथुरा वृंदावन में प्रवर्तन टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जोरो पर

मथुरा वृंदावन में प्रवर्तन टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जोरो पर

सतीश मुखिया मथुरा- नगर निगम मथुरा वृंदावन में नगर आयुक्त के आदेश पर मथुरा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जोर-शोर से चल रहा है। जिसके अंतर्गत आज होली गेट से भरतपुर गेट तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान रास्ते में लगी हुई 35 ढकेलो एवं 25 ई रिक्शा को हटवाया गया तथा लगभग 27 दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए स्थाई अतिक्रमण को हटवाकर फुटपाथ को खाली कराया और जनता से प्राप्त शिकायत पर रंगेश्वर मंदिर के पीछे नाली के ऊपर से स्थाई अतिक्रमण को हटवाया।इसी तरह वृंदावन में भी आज बांके बिहारी मंदिर, विद्यापीठ, इस्कॉन मंदिर,100 फुटा रोड, इस्कॉन मंदिर, रमन रेती, सुंनरख रोड, राधा टीला आदि स्थानों से कई

ढकेलो को जप्त किया गया तथा 20 फल और सब्जी की ढकेलो को हटवा कर फुटपाथ को खाली कराया और विभिन्न जगह लगे हुए अवैध बैनर होर्डिंग हटवाए गए। इस दौरान हम लोगो ने टीम लीडर के कहने पर राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अधिकांश अवैध बैनर होर्डिंग हट चुके हैं और हम लोगों को आगे कोई समस्या होगी तब एनफोर्समेंट टास्क फोर्स ( ETF) टीम को बता दिया जाएगा।इस दौरान मौके पर कर्नल आर के सिंह ,प्रभारी प्रवर्तन दल, सूबेदार रौदास सिंह, सूबेदार खानचंद सिंह, हवलदार धर्मवीर सिंह, हवलदार दिगंबर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp