Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

250 से ज्यादा फायर अलर्ट के बीच चकराता के जंगलों में भयनकर आग

250 से ज्यादा फायर अलर्ट के बीच चकराता के जंगलों में भयनकर आग

250 से ज्यादा फायर अलर्ट के बीच चकराता के जंगलों में भयनकर आग

पूजा भट्ट

उत्तराखंड के जंगल इन दिनों आग की लपेटों मे घीरते जा रहे है और बढ़ती गर्मी ने हालातों को और भयानक बना दिया है | मसूरी के कैमल बैक क्षेत्र मे भीषण आग की घटना के बाद अब चकराता के बरोरी जंगल भी धधक उठे है,जिससे आसपास की आबादी में धेशत का माहौल है|

रविवार को स्थिति इतनी गंभीर रही कि पूरे प्रदेश में जुंगलों में आग को लेकर 250 से ज्यादा अलर्ट जारी करने पड़े | वन विभाग ,फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन की टीमें देर रात तक आग पर काबू पाने कलिए जूझती रही |

मसूरी के कैमल बैक क्षेत्र में निरंकारी भवन के नीचे चीड़ के जंगल मे लगी आग ने देखते ही देखते करीब आधा हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया | लाखों रुपए की वन संपदा जलकर राख हो गई | करीब 4 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया|इलाके म आबादी होने के कारण लोगों में अफर तफरी मच गई थी |

दुर्गम पहाड़ी रास्ता होने के कारण फायर ब्रिगैड की गाड़ियां समय से नहीं पहुँच पाई जिसके कारण वन कर्मचारियों को पैदल ही जंगल म उतरकर आग भुजानी पड़ी| चीड़ के जंगले में फैली सुखी पीरुल ने आग को और भढ़काया, जिससे हालात काबू से बाहर होते नजर आए |

चकराता मे बरोरी के पास जंगल में लगी आग पर करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया |
वहीं साहिया – क्वानू मार्ग के फैडुलनी क्षेत्र में आग लगने से दो मँजीला दुकान जलकर राख हो गई |

दहरडून जिले मे भी हालात चिंताजनक बने हुए है | बीते 24 घंटों में आग लगने की 21 घटनाएं सामने आई |फायर सर्विस का एमर्जेंसी नंबर लगभग हर घंटे बजट रहा |इनमे देहरादून शहर मे 12 ,डोईवाला और विकासनगर में तीन –तीन और ऋषिकेश मे दो घटने दर्ज कराई है |
लगतर बढ़ते तापमान और सूखी वनस्पति ने जंगलों को बारूद का ढेर बना दिया है |वन विभाग ने लोगों से अपील ली है कि जंगलों मे आग न लगाए और किसी भी घटना की तुरंत सूचना दे-क्यूंकी एक छोटी सी लापरवाही एक बड़े खतरे का मोड ले सकती है |


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp