Friday, November 27, 2026
6:00 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पुरी में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले पांच फर्जी गाइड गिरफ्तार, पुलिस ने 7,110 रुपये किए जब्त

पुरी में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले पांच फर्जी गाइड गिरफ्तार, पुलिस ने 7,110 रुपये किए जब्त

पुरी में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले पांच फर्जी गाइड गिरफ्तार, पुलिस ने 7,110 रुपये किए जब्त

पुरी। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। श्रीमंदिर के आसपास खुद को गाइड बताकर श्रद्धालुओं पर अपनी सेवाएं लेने का दबाव बनाने और पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंदिर परिसर के आसपास आने वाले श्रद्धालुओं को गाइडिंग सेवा देने के नाम पर परेशान करते थे। यदि कोई श्रद्धालु उनकी सेवा लेने से मना करता था तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते और धमकियां देकर पैसे देने का दबाव बनाते थे।

पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई 22 नवंबर को श्रीमंदिर के उत्तर द्वार स्थित परिक्रमा मार्ग के पास की गई, जहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अगले दिन यानी 23 नवंबर को पश्चिम द्वार परिक्रमा मार्ग के पास से चार अन्य आरोपितों को हिरासत में लिया गया।

इस मामले में सिंहद्वार थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मामला 22 नवंबर को केस संख्या 275 और दूसरा 23 नवंबर को केस संख्या 276 के तहत दर्ज हुआ। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है। वहीं, उनके पास से दोनों मामलों में कुल 7,110 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

एसपी प्रतीक सिंह ने देश-विदेश से पुरी आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्रीमंदिर के आसपास सक्रिय अनधिकृत गाइडों के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति जबरन गाइड सेवा लेने के लिए दबाव बनाता है या पैसे की मांग करता है तो इसकी जानकारी तत्काल आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp