Friday, November 27, 2026
6:08 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद

दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद

दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद

दिल्ली। राजधानी में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी के पास से ब्यूप्रेनार्फिन और नालोक्सोन की 92 गोलियां तथा फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन की 26 शीशियां बरामद हुई हैं। बरामद गोलियों का कुल वजन 8.55 ग्राम बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सुरेश निवासी कैलाश विहार, रोहिणी के रूप में हुई है। पु लिस के अनुसार, शाहबाद डेयरी थाने की टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान रोहिणी सेक्टर-26 में ग्राम सभा के पीछे खाली जमीन के पास एक युवक सुनहरे रंग का बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया।

पुलिसकर्मियों को वर्दी में देखकर युवक वहां से तेजी से निकलने की कोशिश करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो पारदर्शी पॉलिथीन बरामद हुईं। एक पॉलिथीन में 92 गोलियां और दूसरी में इंजेक्शन की 26 शीशियां रखी हुई थीं।

पुलिस ने बरामद सभी दवाओं को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले बेगमपुर थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में संलिप्त रह चुका है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने में लगी है कि वह प्रतिबंधित या दुरुपयोग की आशंका वाली दवाएं कहां से लेकर आया था और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

यह कार्रवाई शाहबाद डेयरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व और एसीपी बवाना गौरव सिंह की निगरानी में की गई। अभियान में एसआई राम सिंह, एसआई घनश्याम, कांस्टेबल साहिल और कांस्टेबल वीरेंद्र शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp