Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वंदनीय – रवींद्र सिंह ,DIOS, मथुरा

Category Archives: मथुरा

प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वंदनीय – रवींद्र सिंह ,DIOS, मथुरा

*उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय कार्यशाला में हरित शिक्षक सम्मान से 124 शिक्षक / शिक्षिकाएं पुरस्कृत किए गए ।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दघेंटा मथुरा के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश यादव जी और इको फ्रेंडली बर्ड एंड प्रोटेक्शन कैंपेन के संचालक श्री हरिओम सिंह जी ( उन्नाव ) द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण के सरंक्षण के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के प्रमुख प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों , शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के माध्यम से की जा रही लगातार मुहिम का सभी ने किया वंदन एवं अभिनंदन

सतीश मुखिया मथुरा- भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में शुक्रवार 30 मई 2025 को ईको फ्रेंडली बर्ड एंड नेचर प्रोटेक्शन कैंपेन के द्वारा हीरा कुंज रेजिडेंसी होटल डैंपियर नगर मथुरा में एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस पर्यावरण संरक्षण की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर परिषदीय स्कूलों में पर्यावरण के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले 124 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उनकी पीपीटी प्रस्तुति के आधार पर हरित शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा श्री रवींद्र सिंह ,PES व शुभम विश्वविद्यालय भोपाल के कुलसचिव, डा. कुलदीप सारस्वत , प्रेम महाविद्यालय वृन्दावन के प्राचार्य डॉ देव प्रकाश शर्मा व कार्यक्रम के आयोजक व संचालक डॉ.अखिलेश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया । जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा श्री रवीन्द्र सिंह ने इको फ्रेंडली बर्ड एंड नेचर प्रोटेक्शन कैंपेन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि सभी को ईमानदारी एवं कर्त्तव्यपरायणता से अध्यापन कार्य करने के साथ प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए भी सभी को सामाजिक रूप से कार्य करना चाहिए ।

शुभम् विश्विद्यालय भोपाल के कुलसचिव श्री कुलदीप सारस्वत ने प्रदेश भर से आए सभी शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत अनुभवों का साझा करते हुए – मैं , तुम की भावना से ऊपर उठते हुए हम की भावना से कार्य करने को प्रेरित किया ।

प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृन्दावन के प्रधानाचार्य डॉ देव प्रकाश ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए शिक्षकों / शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई पीपीटी को देखकर सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बिना किसी सरकारी सहयोग के उनके द्वारा अपने अपने प्राथमिक विद्यालयों में प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए किए जा रहे कार्य वंदनीय एवं अभिनंदनीय हैं ।

डॉ देव प्रकाश ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण को बचाए जाने के लिए इस प्रकार के कार्य माध्यमिक विद्यालयों में भी स्वप्रेरणा से किए जाने की महती आवश्यकता है ।
डॉ देव प्रकाश ने आयोजक प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश यादव (मथुरा ) , श्री हरिओम सिंह ( उन्नाव ) सहित उनकी संपूर्ण टीम को बधाई दी कि बिना किसी सरकारी अनुदान के प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का उत्साहवर्धन एवं सम्मान का जो दिव्य एवं भव्य आयोजन व्यक्तिगत वेतन के रुपए खर्च कर किया जा रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय एवं प्रेरणादाई है ।

इस कार्यशाला में प्रदेश भर से आए हुए प्रतिभागियों ने अपने अपने स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण , जैव विविधता , पक्षी संरक्षण , रिसाइक्लिंग , संवर्धन और हरित शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान का प्रस्तुतीकरण मंच से पी पी टी के माध्यम से दिया । इस कार्यक्रम में वृंदावन के रास मंडली के कलाकारों ने मयूर नृत्य , होली आदि की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी शिक्षकों / शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । प्रोजेक्ट बेस पर आधारित कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण के आधार पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से आए शिक्षकों / शिक्षिकाओं के द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए 124 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

इस कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश यादव ने बताया कि कार्यशाला कराने का मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षक / शिक्षिकाएं अपने अपने स्कूलों और समाज के बीच पर्यावरण को लेकर किए जा रहे बेहतरीन / उत्कृष्ट कार्यों को राज्य के अन्य शिक्षक / शिक्षिकाओं से आपस में एक दूसरे के विचारों से अवगत हो सके और अपने स्कूल व गांव में लोगों को इस कार्य के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़ावा दे सके ।

डॉ अखिलेश यादव ने जल संरक्षण पर एक विस्तृत जानकारी पीपीटी के द्वारा प्रदान की ।
इको फ्रेंडली बर्ड एंड प्रोटेक्शन कैंपेन के संचालक हरिओम सिंह ( उन्नाव ) ने बताया कि उनके द्वारा कई सालों ने इस दिशा में राज्य स्तर पर कुशल और बेहतर शिक्षकों / शिक्षिकाओं को जोड़कर कार्य किया जा रहा है जिससे पर्यावरण व पक्षी संरक्षण के प्रति आई हुई उदासीनता को पुनः जागरूक कर मानव जीवन के हित के लिए कार्य कर इसे बचाया जा सके । इस कार्यक्रम का संचालन एसआरजी ओमप्रकाश सिंह ने किया । इस अवसर पर आकाशवाणी केंद्र मथुरा के सत्यव्रत सिंह व ओ पी सिंह और इको फ्रेंडली बर्ड एंड नेचर प्रोटेक्शन टीम के सदस्य , श्री बृजेश कुमार ( प्रधानाचार्य जोनाई ) , श्री बीरेंद्र कुमार , श्री विवेक श्रीवास्तव , श्री पुष्पराज सिंह , श्रीमती गुरु प्यारी सतरंगी , श्री मनमोहन सिंह , श्री दीपनारायण मिश्र , श्री भास्कर मिश्र , श्री अरुण कुमार , श्रीमती डॉ अनीता मुद्गल सहित काफी लोग उपस्थित रहे ।


भ्रष्ट अधिकारियों का आरामगाह बनता बृज ,एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने किया निलंबित
नरेंद्र सिंह ( कानूनगो)को गिरफ्तार कर भेजा गया मेरठ जेल

सतीश मुखिया मथुरा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जनता से आह्वान कर रहे हैं लेकिन सरकारी विभागों में बैठे कर्मचारी बिना मिठाई लिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं करते ।आप इसे भ्रष्टाचार ना कहे सुविधा शुल्क या मिठाई कह सकते है। अगर कोई भ्रष्टाचारी पकड़ा जाता है तो उसे भ्रष्टाचारी कहना बिल्कुल गलत होगा ,आप उसे कट्टर ईमानदार कह सकते हैं।सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है और योगी सरकार की भ्रष्टाचार के ऊपर जीरो टॉलरेंस नीति को धत्ता बताकर यह लोग जनता की गाड़ी कमाई को लूट रहे हैं।आज एक आम व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कामों के लिए विभिन्न विभागों में जाता है लेकिन वहां बगैर मिठाई के उसका कोई भी कार्य नहीं होता चाहे नगर निगम मथुरा वृंदावन का कोई काम हो, राजस्व विभाग तहसील से आय प्रमाण पत्र आदि कोई काम हो। अगर आपने मिठाई रूपी पुड़िया उनका समय से पकड़ा दिया तब तो आपका काम हो जाएगा अन्यथा आपके सही दस्तावेजों में भी वह कोई कमी जरूर निकाल ही देंगे, आप भटकते रहो हो उनका पूरा करने के लिए। आपको याद होगा कि कुछ समय पहले कैसे एंटी करप्शन टीम द्वारा छापे मारी कर किरण चौधरी ,जिला पंचायत राज अधिकारी को उनके ड्राइवर द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था और उनको कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा। एक बार मथुरा में ही फिर एंटी करप्शन टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग के निरीक्षक को रिश्वत लेते धर दबोचा और राजस्व विभाग के निरीक्षक को आगे की कार्यवाही के लिए वह अपने साथ ले गई।

मथुरा से एंटी करप्शन विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि नरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक,राजस्व विभाग जो कि मथुरा सदर में जमीन से संबंधित काम देखता है वह प्रार्थी से मोटी रकम की मांग कर रहा है।

प्रार्थी द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत मिलने पर विभाग ने जाल बिछा कर जांच की ।जिसमें आरोपी की पुष्टि हुई और मामले की पुष्टि होने के बाद आगरा से एक टीम मथुरा पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग के निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की । एंटी करप्शन टीम ने मथुरा सदर तहसील पहुंच कर अपना जाल बिछाया और टीम के सदस्य अलग अलग स्थान पर खड़े होकर अपने शिकार का इंतजार करने लगे। तभी शिकायत कर्ता द्वारा राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर से मुलाकात की। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक और शिकायत कर्ता सदर तहसील की छत पर पहुंच गए ।जहां शिकायत कर्ता द्वारा राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर को दस हजार रुपए पकड़ाए जैसे ही राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर ने शिकायत कर्ता से पैसे हाथ में लिए तभी टीम द्वारा उसे धर दबोचा, एंटी करप्शन टीम अपने साथ ले गई।

अब सवाल यह उठता है जब सूबे के मुख्यमंत्री कर्मचारियों से रिश्वत न लेने की बार-बार अपील कर रहे हैं लेकिन इन कर्मचारियों के ऊपर कोई असर नहीं हो रहा है। सरकार के सभी विभागों में रिश्वत रूपी मिठाई खुले तौर ली जा रही है। बृज क्षेत्र भ्रष्ट अधिकारियों के लिए आरामगाह का बनता जा रहा है जो अधिकारी एक बार यहां आ जाता है वह यहां से जाने के लिए तैयार नहीं होता, आपको कुछ विभागों में ऐसे अधिकारी भी मिल जाएंगे जो के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित हस्तांतरण पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं अब यह सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि सरकार उत्तर प्रदेश सेवा नियमावली के अनुसार उनके खिलाफ क्या विभागीय कार्यवाही करती है।


दुवासु ,मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार व ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का लोकार्पण

 डेयरी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन

सतीश मुखिया मथुरा – विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो–अनुसन्धान संस्थान (दुवासु), मथुरा के अंतर्गत डेयरी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय की ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का भी भव्य लोकार्पण किया गया।अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में भारत सहित विदेशों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षाविद्, छात्र, शोधार्थी एवं डेयरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ सम्मिलित थे।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर देश दीपक सिंह ने बताया कि ई-पत्रिका का लोकार्पण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. अरुण कुमार मदान द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “दूध सम्पूर्ण आहार है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही, यह ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ भी है।”

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के प्रोफेसर डॉ. जयेंद्र अमामचार्ला रहे। उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में डेयरी उद्योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार दूध न केवल स्वास्थ्य और पोषण के लिए बल्कि आर्थिक उन्नति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डेयरी विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रश्मि सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विश्व दुग्ध दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में दूध और डेयरी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र एवं शोधार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी के पोषणात्मक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था, जिसे इस आयोजन ने पूर्णतः सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
इस सफल अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार एवं ई-पत्रिका लोकार्पण समारोह के आयोजन सचिव डॉ. दीपक मीना रहे, जिन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम की योजना, समन्वयन एवं संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सक्षम मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
डॉ. मीना की आयोजन टीम, जिसमें डॉ. रश्मि, डॉ. दिनकर सिंह, डॉ. विवेक कोष्टा, डॉ. सृष्टि पाटिल एवं सुश्री सपना तोमर सम्मिलित रहे, ने इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान दिया। प्रतिभागियों ने आयोजन की उत्कृष्ट गुणवत्ता और व्यवस्थापन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


संपत्तियों के संरक्षण हेतु 15 दिन में सूची प्रस्तुत करें : सौरभ सिंह

सतीश मुखिया मथुरा- नगर निगम मथुरा वृंदावन के भूतेश्वर स्थित कार्यालय में आज सौरभ सिंह,अपर नगर आयुक्त जो कि हाल ही में हस्तातांतरित होकर मथुरा में आए है। आज उन्होंने अपने अधीनस्थों से मुलाकात की और एक दूसरे का परिचय लेकर नगर निगम मथुरा वृंदावन के अंतर्गत आने वाली समस्त नगर निगम संपत्तियों की सूची अगले 15 दिन में बनाकर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर अतिक्रमण की शिकायत आम बात है। हम लोगों को इन संपत्तियों को भू माफिया से बचाना है , आप लोग सभी संपत्तियों की तत्काल प्रभाव से सूची बनाएं और उस सूची को प्रस्तुत करें, अगर नगर निगम की संपत्ति पर कहीं भी कोई निर्माण हो रहा है तब आप इसकी जानकारी मुझे दें।

नगर निगम की बेस कीमती जमीनों को संरक्षित करना बहुत जरूरी है अन्यथा इन पर अवैध कब्जे हो जाएंगे , जिससे निगम को भारी मात्रा में राजस्व की हानि होगी।उन्होंने इस दौरान राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों तथा ETF टीम व अन्य अधिकारियों संग बैठक की और तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण को चिन्नांकन करके उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा एक धार्मिक शहर है और यहां पर हर समय तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। अतिक्रमण के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जगह-जगह जाम आदि की समस्या जनता के सामने आती है। हम लोगों को नगर निगम की सीमा के अंतर्गत अतिक्रमण नहीं होने देना है और अपनी सभी संपत्तियों को सुरक्षित रखना है व आम जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर करना है।


मथुरा वृंदावन में प्रवर्तन टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जोरो पर

सतीश मुखिया मथुरा- नगर निगम मथुरा वृंदावन में नगर आयुक्त के आदेश पर मथुरा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जोर-शोर से चल रहा है। जिसके अंतर्गत आज होली गेट से भरतपुर गेट तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान रास्ते में लगी हुई 35 ढकेलो एवं 25 ई रिक्शा को हटवाया गया तथा लगभग 27 दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए स्थाई अतिक्रमण को हटवाकर फुटपाथ को खाली कराया और जनता से प्राप्त शिकायत पर रंगेश्वर मंदिर के पीछे नाली के ऊपर से स्थाई अतिक्रमण को हटवाया।इसी तरह वृंदावन में भी आज बांके बिहारी मंदिर, विद्यापीठ, इस्कॉन मंदिर,100 फुटा रोड, इस्कॉन मंदिर, रमन रेती, सुंनरख रोड, राधा टीला आदि स्थानों से कई

ढकेलो को जप्त किया गया तथा 20 फल और सब्जी की ढकेलो को हटवा कर फुटपाथ को खाली कराया और विभिन्न जगह लगे हुए अवैध बैनर होर्डिंग हटवाए गए। इस दौरान हम लोगो ने टीम लीडर के कहने पर राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अधिकांश अवैध बैनर होर्डिंग हट चुके हैं और हम लोगों को आगे कोई समस्या होगी तब एनफोर्समेंट टास्क फोर्स ( ETF) टीम को बता दिया जाएगा।इस दौरान मौके पर कर्नल आर के सिंह ,प्रभारी प्रवर्तन दल, सूबेदार रौदास सिंह, सूबेदार खानचंद सिंह, हवलदार धर्मवीर सिंह, हवलदार दिगंबर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।


नगर आयुक्त ने किंग सिक्योरिटी को दी कड़ी चेतावनी

 किंग सिक्योरिटीज को जारी किया गया विभागीय नोटिस
सतीश मुखिया मथुरा – नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा प्रातः नियमित रूप से विभिन्न वार्डों एवं गलियों में जाकर सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त द्वारा वृंदावन जोन अंतर्गत पागल बाबा मंदिर से रंगजी मंदिर मार्ग तक की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र में सफाई कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नगर आयुक्त द्वारा उस क्षेत्र में कार्यरत कार्यदाई संस्था किंग सिक्योरिटी को सी चेतावनी सहित नोटिस जारी करने का आदेश जारी किया।वही दूसरी तरफ गौरा नगर स्थित सीएफसी नाले की सफाई स्थिति का भी उन्होंने गहन परीक्षण किया, मार्ग में जमी हुई सिल्ट को चिन्हित कर, उसे तात्कालिक रूप से हटाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए कि स्वास्थ्य विभाग के जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवं सफाई निरीक्षक प्रातः पांच बजे से क्षेत्र में लगभग 03 घंटे उपस्थित रहकर सफाई कार्यों का पर्यवेक्षण करें और स्वयं अपनी उपस्थिति में कार्य सुनिश्चित करवाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि नगर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश चंद्र सफाई निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp