Tuesday, November 17, 2026
10:45 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

800 रुपये के विवाद में फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला, दो नाबालिग गिरफ्तार

Category Archives: क्राइम

800 रुपये के विवाद में फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला, दो नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली –धर्मपुरा इलाके में मामूली मजदूरी विवाद खूनी हमले में बदल गया। आरोप है कि 800 रुपये मेहनताना नहीं मिलने से नाराज दो नाबालिगों ने एक फै्ट्री मालिक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, 21 मई को सूचना मिली थी कि धर्मपुरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला किया गया है। घायल 35 वर्षीय व्यक्ति को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उस पर दो नाबालिगों ने हमला किया, जिनमें से एक ने उसकी फैक्ट्री में एक दिन काम किया था।

जांच में सामने आया कि मजदूरी के 800 रुपये को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर नाबालिगों ने फैक्ट्री मालिक पर चाकू से कई वार कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधी नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने मजदूरी के पैसे न मिलने पर गुस्से में हमला करने की बात स्वीकार की है।


गुमशुदगी के एक दिन बाद पहाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

 नई टिहरी। टिहरी जिले के चंबा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। धनच्यूला की पहाड़ियों में मिला यह शव 32 वर्षीय रजनी नेगी का बताया जा रहा है, जो ग्राम घेना की निवासी थीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

परिजनों के अनुसार रजनी काफी समय से पारिवारिक तनाव का सामना कर रही थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मायके पक्ष का कहना है कि रजनी ने पहले ही अपने भाई को ससुराल न लौटने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि 23 मई को रजनी के पति ने पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अगले ही दिन सुबह उसका शव पहाड़ियों में मिलने की सूचना मिली।

मृतका के गले पर निशान मिलने से परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया है और हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाए गए हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पूरी प्रक्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में विपिन बहुगुणा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दिल्ली में छिपा था झारखंड हत्याकांड का आरोपी, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

दिल्ली – दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने झारखंड के साहिबगंज जिले में दर्ज अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद फरार होकर राजधानी में छिपा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को चंपई मरांडी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान करीब 10 दिन बाद उसका शव जंगल से बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं।

जांच में सामने आया कि मृतक को आखिरी बार आरोपियों के साथ शराब पीते देखा गया था। आरोप है कि शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने चंपई मरांडी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपाकर फरार हो गए।

दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुखदेव मुर्मु उर्फ ताला यमुना बाजार इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सर्विलांस के जरिए इलाके में जाल बिछाया और 24 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में मृतक का सगा भाई भी शामिल बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस दिल्ली पहुंची और अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


ग्रेटर नोएडा के पार्क में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा –  नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब इंडिया एक्सपो मार्ट के सामने स्थित एक पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम को पार्क में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवम (32) निवासी महोबा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।


गोहाना में निर्माणाधीन मकान की नींव से महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

गोहाना- हरियाणा के गोहाना में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नई सब्जी मंडी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की नींव से कट्टे में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रियंका उर्फ सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल गोहाना में रह रही थी। महिला का शव नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन प्लॉट की नींव में मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी गोहाना, थाना शहर पुलिस और चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते महिला के पति संदीप ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को कट्टे में बंद कर प्लॉट की नींव में छिपा दिया।

घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।


मेयर हाउस से लेकर दिलजीत दोसांझ के घर तक बम धमाके की धमकी, पुलिस और साइबर सेल अलर्ट

लुधियाना- पंजाब के लुधियाना में सोमवार को एक धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए ईमेल में मेयर हाउस, मेयर कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर समेत कई सरकारी ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल के विषय में “बंब ब्लास्ट मेयर ऑफिस लुधियाना” लिखा गया था। संदेश में दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय और रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के घर पर धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी देने वालों ने ईमेल में यह भी कहा कि जो कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही संदेश में 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया और 6 जून तक सिलसिलेवार धमाकों की धमकी दी गई।

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन नगर निगम कार्यालय को खाली कराकर पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने मेयर कार्यालय समेत कई संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

फिलहाल साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूरी पड़ताल के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।


बिलासपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, एक हफ्ते बाद खुलासा

बिलासपुर –  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद हुआ, जब पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) 18 मई को अपने पति विनोद लोंमगा (40) को किसी परिचित से पैसे दिलाने का बहाना बनाकर बिलासपुर लाई थी। आरोप है कि पहले से रची गई साजिश के तहत पति को सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां महिला का प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था।

बताया जा रहा है कि चारों ने मिलकर विनोद की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास पानी से भरे इलाके में फेंक दिया। मामले में झारखंड पुलिस महिला को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची, जिसके बाद पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


ग्रेटर कैलाश में करोड़ों की चोरी का खुलासा, 48 घंटे में माली गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने संवारा गुर्जर उर्फ सुनील (28) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से माली बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने पहले इलाके और मकान की रेकी की और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, 20 मई को ग्रेटर कैलाश स्थित एक घर में चोरी की ऑनलाइन शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता परिवार ने बताया कि वे एक दिन के लिए घर बंद कर बाहर गए थे। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर रखे करीब एक करोड़ रुपये के सोने-हीरे के जेवरात के साथ लगभग साढ़े छह लाख रुपये नकद गायब थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण जिला पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के लिए स्पेशल स्टाफ और स्थानीय थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। पुलिस ने इलाके में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने 22 मई को मदनपुर खादर इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और करीब 3.57 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।


दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, दूसरी बेटी होने पर पिता ने की मासूम की हत्या

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक मासूम बच्ची का शव बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बच्ची के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से एक बेटी का पिता था और दूसरी बेटी के जन्म से वह कथित तौर पर नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।


बंद कमरे में गूंजती रहीं बेटी की चीखें, मां दरवाजा पीटती रही और आरोपी ने कर दी हत्या

शामली। गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया। बंद कमरे के भीतर युवती की चीखें गूंजती रहीं, जबकि बाहर खड़ी मां और बहन उसे बचाने के लिए दरवाजा पीटती रहीं। इसके बावजूद आरोपी ने बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

मृतका रेशमा की मां नाजमा ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कमरे के अंदर मौजूद अली मोहम्मद उनकी बेटी की जान ले लेगा। जैसे ही आरोपी ने खुद को घिरता देखा, उसने रेशमा पर हमला कर दिया। अंदर से युवती लगातार अपनी मां को आवाज देकर बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन बंद दरवाजे के कारण कोई उसकी मदद नहीं कर सका।

परिजनों के मुताबिक कमरे के बाहर खड़ी मां और बहन लगातार आरोपी से दरवाजा खोलने और रेशमा को छोड़ देने की विनती करती रहीं। आसपास के ग्रामीण भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला और वारदात को अंजाम दे दिया।

मृतका की बहन इमराना ने दावा किया कि घटना के समय घर में मुख्य आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। शोर-शराबा बढ़ने पर दूसरा आरोपी तमंचा दिखाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp