Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

युवक-युवती ने जहर खाकर दी जान, सड़क किनारे कार में मिले दोनों के शव

युवक-युवती ने जहर खाकर दी जान, सड़क किनारे कार में मिले दोनों के शव

युवक-युवती ने जहर खाकर दी जान, सड़क किनारे कार में मिले दोनों के शव

धार मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों सड़क किनारे खड़ी कार के पास गंभीर हालत में मिले थे। सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, भानगढ़ रोड स्थित नरसिंह देवला फाटे के पास राहगीरों ने एक युवक और युवती को तड़पते हुए देखा। युवक कार के बाहर सड़क किनारे पड़ा था, जबकि युवती वाहन के अंदर थी। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को सरदारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से एक बोतल भी बरामद हुई है, जिसमें पानी के साथ संदिग्ध पदार्थ मिला हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से कार, मोबाइल फोन और लगभग 29,500 रुपये नकद जब्त किए हैं।

मृतक युवक और युवती की पहचान लाबरिया धूलिया खेड़ी गांव के निवासियों के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी देर से सड़क किनारे खड़ी थी, जिसके बाद लोगों की नजर दोनों पर पड़ी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp