Monday, August 31st, 2026

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

फरीदाबाद में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या, शव नहर किनारे फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Monthly Archives: August 2026

फरीदाबाद में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या, शव नहर किनारे फेंका; जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के पूर्ण एन्क्लेव में मंदिर के करीब एक साल से रहकर पूजा-पाठ कर रहे 65 वर्षीय पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को उनका शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि वारदात कई दिन पहले हुई होगी।

मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही मंदिर में आने-जाने वाले लोगों और पुजारी के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात को मंदिर में आने-जाने वाले किसी व्यक्ति या पुजारी के परिचित ने अंजाम दिया हो सकता है। इसके बाद पहचान छिपाने या शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

पुलिस हत्या के कारण और आरोपित की पहचान का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेते हुए जल्द सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

बार-बार भूस्खलन होने के कारण सड़क का एक हिस्सा काफी संकरा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से आने वाली नदी अथवा जलधारा का पानी सड़क की ओर पहुंच रहा है। पानी के लगातार बहाव के चलते मिट्टी और मलबा खिसकने से भूस्खलन की समस्या बार-बार सामने आ रही है। इससे सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

निरीक्षण के दौरान गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। मसूरी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे में मुख्य मार्ग की खराब स्थिति से पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस एवं स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, राकेश रावत, राकेश माथुर, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दयानंद, अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी समेत विभागीय अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।


कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में अचानक फैक्टरी में आग लगने के बाद लगातार धमाके होने लगे। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज और धमक कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मनौरी बाजार में आबादी के पास एक मकान में पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक वहां आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका तेज धमाकों से गूंज उठा और फैक्टरी से निकलने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया।

विस्फोट की चपेट में आए कई मकान

धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के आसपास बने कई मकान क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 15 से अधिक मकानों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। कई घरों के शीशे टूट गए, जबकि आसपास मलबा बिखर गया। कुछ मलबा दूर स्थित रेलवे पुल तक पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है।

हादसे के समय फैक्टरी के अंदर कई लोगों के मौजूद होने की सूचना है। लगातार हो रहे धमाकों के कारण शुरुआती दौर में राहतकर्मियों के लिए घटनास्थल के अंदर पहुंचना भी मुश्किल रहा। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही कौशाम्बी और प्रयागराज जिले का प्रशासन एवं पुलिस सक्रिय हो गया। दोनों जिलों से पुलिस बल, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचाए गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त मकानों का मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

सेना और एयरफोर्स की टीम भी रेस्क्यू में जुटी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ सेना के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया है। एयरफोर्स की टीम भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रही है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

विस्फोट की सूचना मिलते ही प्रयागराज और कौशाम्बी के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रयागराज के एडीजी, आईजी, डीआईजी और अपर पुलिस आयुक्त के साथ कौशाम्बी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके का जायजा लिया। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

डीएम डॉ. अमित पाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालना और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

हादसे की वजह की जांच शुरू

फिलहाल फैक्टरी में आग लगने और उसके बाद हुए विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल से जानकारी जुटा रही हैं। यह भी जांच की जा रही है कि आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी किस तरह संचालित की जा रही थी और वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

प्रशासन की ओर से घटना के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। वहीं, राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुई वास्तविक जनहानि और क्षति की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

 


दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार; 18.45 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने विकासनगर और सेलाकुई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपित पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। वहीं, सेलाकुई से पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नशा तस्करी, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विकासनगर पुलिस ने 30 अगस्त को चेकिंग के दौरान कुंजा ग्रांट क्षेत्र से 21 वर्षीय मुन्नी पुत्री स्व. मुख्तियार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह स्मैक रुड़की से खरीदकर लाई थी और स्थानीय नशेड़ियों को बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में थी। उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।

वहीं, सेलाकुई पुलिस ने पुरानी चौकी लेबर चौक के पास कार्रवाई करते हुए अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद, निवासी जमनपुर सेलाकुई, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, अब्बार पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसके खिलाफ सेलाकुई थाने में भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

दून पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीमों को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


अबोहर में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या की, कुकर से सिर पर हमला कर उतारा मौत के घाट

अबोहर। अबोहर की संत नगरी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसके ही बेटे ने कुकर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और सामान बाहर फेंकने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, संत नगरी की गली नंबर एक में सुनील कुमार अपनी मां कृष्णा देवी के साथ रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। सोमवार दोपहर अचानक उसने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान उसने कुकर से मां के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कृष्णा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ और घर का सामान बाहर फेंकने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घर के अंदर कृष्णा देवी को खून से लथपथ हालत में देखकर लोगों ने सुनील को पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ बांधकर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और डीएसपी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस मृतका के छोटे बेटे विजय कुमार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। विजय ने बताया कि वह अपनी मां और भाई से अलग रहता है। उसके मुताबिक, सुनील अक्सर शराब का सेवन करता था और मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। उसका इलाज चल रहा था और वह दवाएं भी ले रहा था। विजय के अनुसार, उनकी मां करीब दो दिन पहले ही उनके घर से वापस सुनील के पास रहने आई थीं।

विजय कुमार ने बताया कि सुनील पहले भी कई बार घर में तोड़फोड़ कर चुका था। उसके व्यवहार के कारण करीब छह-सात साल पहले उसकी पत्नी और दोनों बेटे उसे छोड़कर बठिंडा स्थित मायके चले गए थे। इसके बाद विजय भी अलग रहने लगा था।

नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के मानसिक रूप से परेशान होने और दवा लेने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

​विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश के एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर उपचाराधीन पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए पीड़िता को समुचित उपचार, सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी और ऋषिकेश थाना प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर वार्ता कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी भी ली।

बताया गया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग छात्रा से संपर्क किया था। आरोप है कि इसके बाद उसे होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी फरार बताया जा रहा है। महिला आयोग अध्यक्ष ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज करने और मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि नाबालिगों को सोशल मीडिया के माध्यम से बहला-फुसलाकर अपराध का शिकार बनाए जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

होटल प्रबंधन की भूमिका की भी होगी जांच

मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड को पत्र भेजकर प्रदेश के होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देने की मांग की है।

उन्होंने सुझाव दिया कि होटलों में कम से कम तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की व्यवस्था अनिवार्य की जाए, ताकि किसी घटना की जांच के दौरान पुलिस, महिला आयोग या एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा सके।

आयोग अध्यक्ष ने कहा कि नाबालिगों को बिना वैध पहचान पत्र और आयु सत्यापन के होटल में कमरा उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी होटल की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


तेलंगाना में 21 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हत्या, पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 21 वर्षीय नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान उके शिरीषा के रूप में हुई है। वह तुक्कुगुडा स्थित प्राइम केयर अस्पताल में करीब सात महीने से नर्स के तौर पर काम कर रही थीं। पुलिस मामले में हत्या के साथ यौन उत्पीड़न के एंगल से भी जांच कर रही है।

शिरीषा अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में अन्य नर्सिंग स्टाफ के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई थीं। अगले दिन सहकर्मियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद एक सहकर्मी खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर पहुंचा, जहां शिरीषा मृत अवस्था में मिलीं। उनके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एमडी सनाउल्लाह खान को संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले को लेकर महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी अंदेला श्रीरामुलु ने शिरीषा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिरीषा के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उनकी हत्या की गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। श्रीरामुलु ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद तेलंगाना नर्सेज एसोसिएशन (TNA) ने नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नर्सिंग कर्मियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

एसोसिएशन ने अधिकारियों से नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाने का अनुरोध किया है। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


खूंटी में बरसाती नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद, चेहरा कुचले जाने से हत्या की आशंका

खूंटी। खूंटी सदर थाना क्षेत्र के रेवा गांव में शनिवार रात एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव एकलव्य विद्यालय से लगभग 200 मीटर दूर बरसाती नाले में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे इलाके में मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना एकलव्य विद्यालय के एक कर्मचारी को दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, शव के पास एक खाली बोरा भी पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण शव खंडहरनुमा स्थान से निकलकर नाले तक पहुंचा होगा। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

पुलिस को शव की स्थिति देखकर आशंका है कि महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। हालांकि, हत्या की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया या वारदात इसी स्थान पर हुई।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेवा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।


‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती धमाके के बाद इसकी रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची इस मेगाबजट फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, इसके बाद हर दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अब रिलीज के पांचवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो मेकर्स की चिंता बढ़ा सकते हैं।

पहले दिन की कमाई के बाद लगातार फिसला कलेक्शन

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ को लेकर रिलीज से पहले काफी बज था। बड़े स्टार, भारी-भरकम बजट और एक्शन से भरपूर ट्रेलर के चलते फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई गई थीं। लेकिन पहले दिन के बाद फिल्म उस रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई घटकर 37.65 करोड़ रुपये रह गई। तीसरे दिन यानी रक्षाबंधन की छुट्टी पर फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे दिन कलेक्शन और नीचे आया और फिल्म ने 25.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

पांचवें दिन भी कमाई में गिरावट

वीकएंड और छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीद के बावजूद ‘टॉक्सिक’ की कमाई में सुधार नहीं आया। आंकड़ों के अनुसार, पांचवें दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 214.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और मुनाफे की स्थिति में पहुंचने के लिए आने वाले दिनों में कलेक्शन में तेजी लानी होगी।

वीकडे में होगी ‘टॉक्सिक’ की असली परीक्षा

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म के एक्शन और विजुअल्स की चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन कहानी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली बताई जा रही है।

अब सोमवार से फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। वीकडे शुरू होने के साथ टिकट खिड़की पर दर्शकों की संख्या और कम होती है या फिल्म दोबारा रफ्तार पकड़ती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

(साभार)


दिल्ली में नाबालिग छात्रा से चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के चालक और कंडक्टर ने छात्रा को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत के बाद कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 4 अगस्त को अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए नोएडा के लिए निकल गई थी। रात में तेज बारिश और अंधेरे के कारण वह रास्ते में परी चौक पर उतर गई। इसके बाद उसने वहां से नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए एक स्लीपर बस को रुकवाया और रास्ता पूछा।

आरोप है कि बस के कंडक्टर ने उसे सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया। बस में चढ़ने के बाद छात्रा को पता चला कि उसमें कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था।

पुलिस के मुताबिक, बस आगे बढ़ने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद चालक और कंडक्टर ने मिलकर चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद आरोपी देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 47 किलोमीटर तक चलती बस में छात्रा के साथ यह वारदात हुई।

घटना के बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की निगरानी में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने आरोपी चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp