Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंस हत्या की, शव झाड़ियों में फेंका

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंस हत्या की, शव झाड़ियों में फेंका

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंस हत्या की, शव झाड़ियों में फेंका

अमृतसर- पंजाब के अमृतसर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला थाना लोपोके के अंतर्गत गांव हेतमपुरा का है, जहां जसपाल सिंह नामक व्यक्ति का शव नहर के पास झाड़ियों से बरामद किया गया।

अवैध संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी अमनजीत कौर के गांव कोहाली निवासी अजय सिंह के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे। जसपाल सिंह को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी और वह कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश कर चुका था। लेकिन विवाद लगातार गहराता गया।

‘शहर जा रहे हैं’ कहकर निकले थे दोनों

मृतक के बेटे जोबनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसके पिता और सौतेली मां ने उसे बताया कि वे किसी जरूरी काम से शहर जा रहे हैं और बाइक से घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक जब वे नहीं लौटे, तो जोबनजीत ने पुलिस को सूचना दी।

झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर थे कई घाव

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की और कुछ ही समय बाद कोहाली नहर के पास झाड़ियों में जसपाल सिंह का शव बरामद कर लिया। शव पर तेजधार हथियारों के कई निशान पाए गए, जिससे साफ होता है कि हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई।

आरोपी फरार, तलाश जारी

लोपोके थाने के प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि मृतक की पत्नी अमनजीत कौर और उसका प्रेमी अजय सिंह फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp