Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बदायूं: जन्माष्टमी की रात विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बदायूं: जन्माष्टमी की रात विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बदायूं: जन्माष्टमी की रात विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बदायूं। जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र स्थित कोड़ा जयकरन गांव में एक विवाहिता ने जन्माष्टमी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूजा की तैयारी के बीच हुआ था पारिवारिक विवाद

मृतका सोमवती (28 वर्ष) अपने घर पर जन्माष्टमी की पूजा की तैयारियों में लगी हुई थी। इसी दौरान उसके पति आकाश के मछली लाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, इस विवाद के बाद सोमवती पूजा करने से पीछे हट गई और रात को अपने कमरे में चली गई।

सुबह मिली लटकती लाश

शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो सोमवती को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

घटना की सूचना पर बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के किशन सिंह पुर गांव से मृतका के पिता ओमकार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवती की हत्या दहेज के लिए की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है

हजरतपुर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे आत्महत्या के रूप में दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp