Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

#1 DREAMS :ड्रीम्स सोसाइटी चम्बा टिहरी गढ़वाल के द्वारा ग्राम साटागाढ बांसी में ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

Tag Archives: Latest News Uttarakhand

#1 DREAMS :ड्रीम्स सोसाइटी चम्बा टिहरी गढ़वाल के द्वारा ग्राम साटागाढ बांसी में ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

Development in Rural Emnossment And Motivation Society (DREAMS)

D.I

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल): जनपद टिहरी गढ़वाल जौनपुर ब्लाक के ग्राम साटागाढ़ (बासी) में समाज कल्याण विभाग टिहरी के अर्न्तगत उत्तराखण्ड बहुउददेशीय वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से डेवलपमेंट इन रूरल इम्बासमेंट एण्ड मोटिवेशन सोसाइटी (ड्रीम्स सोसाइटी) चम्बा टिहरी गढ़वाल के द्वारा शिल्पी ग्राम (अनु०जा०) योजनार्न्तगत ग्राम साटागाढ बांसी में ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को मुख्य अतिथि श्री नवीन रावत वित्त एवं विकास निगम /सहायक समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल, विशिष्ट अतिथि श्री पंकज कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, श्री राम चंद्र भट्ट सरंक्षक ड्रीम्स संस्था, श्री अमित भट्ट जिला कोआर्डिनेटर ड्रीम्स टिहरी गढ़वाल, लाखी राम ग्राम संयोजक, विनीता देवी ग्राम प्रधान साटागाढ़ (बांसी) सोसायटी, संस्था सचिव दीप प्रकाश नौटियाल,श्रीमती नीलम नौटियाल मैनेजर ड्रीम्स इनफ़ोसिस, संस्था सदस्य श्रीमती सुनीता भट्ट, रीना देवी ग्राम प्रधान अलमस, विनीता देवी अध्यक्ष महिला मंगल दल आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।
d.i photo
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुभकामनायें देते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगारपरक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त वार्ड सदस्य, समस्त प्रशिक्षणार्थी तथा विलेज कोअडिनेटर लाखी राम जी ने विशेष भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के विलेज कॉर्डिनेटर लाखीराम द्वारा किया गया। संस्था के सचिव दीप प्रकाश नौटियाल द्वारा कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त कार्यक्रम का सयोजन मुख्य प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुकेश नौटियाल द्वारा किया गया ।

श्री दीप प्रकाश नौटियाल द्वारा बताया गया कि यह ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण 6 माह में समपन्न होगा, इसके अर्न्तगत समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रत्येक माह 500 रु छात्रवृत्ति के रूप में प्रशिक्षण के अन्तिम माह में पूर्ण धनराशि निर्गत की जायेगी। मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती प्रीती भाट्टी ने कार्यक्रम प्रारूप की प्रस्तावना रखी।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा स्वरोजगार से जोड़ने हेतु किया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार व मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर सकते है। इस प्रशिक्षण हेतु 60 आवेदकों के द्वारा आवेदन किया गया।

सधन्यवाद

अमित भट्ट
जिला कोऑर्डिनेटर
ड्रीम्स सोसायटी चम्बा टिहरी गढ़वाल
मोबाइल 7830351482


#1Uttarakhand: रसोई गैस की कीमत घटी: कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, देहरादून में 36 रुपये तक कम कीमत

LPG Price Reduced 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर सस्ता हो गया है। उत्‍तराखंड सहित देशभर में एलपीजी सिलिंडर के दाम 36 रुपये की कटौती हुई है। वहीं पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एक अगस्‍त को भी दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Continue reading #1Uttarakhand: रसोई गैस की कीमत घटी: कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, देहरादून में 36 रुपये तक कम कीमत


#1 Uttarakhand: उत्तराखंड- स्कूल बसों और वैन में लगेगा जीपीएस! कंट्रोल रूम से आपके बच्चों की होगी निगरानी

देहरादून- प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा के लिए एक नया प्रयास किया जा रहा है. आने वाले समय में स्कूली बच्चों पर नजर रखने के लिए बसों और बहन में जीपीएस लगाने की कवायद की जा रही है। जिसकी निगरानी परिवहन विभाग में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। जीपीएस के जरिए भी किसी अप्रिय घटना का पता लगाया जा सकता है। Continue reading #1 Uttarakhand: उत्तराखंड- स्कूल बसों और वैन में लगेगा जीपीएस! कंट्रोल रूम से आपके बच्चों की होगी निगरानी


#1 उत्तराखंड: नयी स्वास्थ्य महानिदेशक बनीं डॉ शैलजा भट्ट

डॉ. तृप्ति बहुगुणा को दी विदाई

उत्तराखंड:

देहरादून। डॉ शैलजा भट्ट को नई स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. तृप्ति बहुगुणा के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. शैलजा भट्ट को विभाग का नया महानिदेशक बनाया गया है।

आज महानिदेशालय में डॉ. तृप्ति बहुगुणा को विदाई दी गई। विदाई समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हुए। डॉ. धन सिंह रावत ने डॉ. तृप्ति बहुगुणा को उनके शानदार सेवा जीवन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने कहा कि डॉ. तृप्ति बहुगुणा के कार्यकाल में विभाग ने कई आयाम स्थापित कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. डॉ. धन सिंह रावत ने भी विभाग के नए महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट को बधाई दी और बधाई दी।


#1 उत्तराखंड: सड़क हादसे में घायल एसडीएम की हालत चिंताजनक

सांस लेने में तकलीफ, लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगाएं

एम्स ऋषिकेश ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

उत्तराखंड

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की सब कलेक्टर संगीता कन्नोजिया की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका सैचुरेशन लेवल कम और सांस लेने में दिक्कत को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। Continue reading #1 उत्तराखंड: सड़क हादसे में घायल एसडीएम की हालत चिंताजनक


#1 उत्तराखंड: बारात से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

सतपुली दूधरखाल-कोटनाली सिद्धखल मोटर मार्ग पर हुआ हादसा

उत्तराखंड:

पौड़ी। चाकीसैंण तहसील के सयोली तल्ली और सियोली मल्ली के बीच जुलूसों से भरी एक खाई गिरी. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों में एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हादसे में घायल तीन लोगों को हंस चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी पौड़ी को घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है.
हादसा शाम करीब सात बजे सतपुली दूधरखाल-कोटनाली सिद्धखल मोटर मार्ग पर हुआ।

यह मैक्स सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौट रहा था। दुधरखाल चौकी पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती कराया.

मृतकों के नाम

अंकित कुमार पुत्र प्रकाश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सयोली तल्ली पौड़ी गढ़वाल
हयात सिंह पुत्र प्रकाश सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठणी पौड़ी गढ़वाल।
मेहरबन सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल
दृष्टि पुत्री कलाम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठणी
अंबिका पुत्री कलाम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठणी
मोनिका दृष्टि बेटी कलाम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठणी


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp