Saturday, November 28, 2026
6:38 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

जमशेदपुर से पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, सिमडेगा विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में कार्रवाई

जमशेदपुर से पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, सिमडेगा विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में कार्रवाई

जमशेदपुर से पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, सिमडेगा विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में कार्रवाई

जमशेदपुर। सिमडेगा पुलिस ने विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकरटांड़ थाना में दर्ज कांड संख्या 25/2026 के तहत की गई है। मामले की प्राथमिकी विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग किशोरी के दादा ने दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया था कि दोनों ने किशोरी का अपहरण किया और दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाया।

इस मामले में पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार रात उन्हें जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp