Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सम्मान और संघर्ष: पद्म भूषण के मंच से अलका याग्निक ने शेयर की हेल्थ जर्नी

सम्मान और संघर्ष: पद्म भूषण के मंच से अलका याग्निक ने शेयर की हेल्थ जर्नी

सम्मान और संघर्ष: पद्म भूषण के मंच से अलका याग्निक ने शेयर की हेल्थ जर्नी

पूजा भट्ट

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका अलका याग्निक को उनके शानदार संगीत योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 23 जून को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

हालांकि इस सम्मान के साथ अलका याग्निक का एक और पहलू भी चर्चा में रहा— उनकी सेहत। समारोह के दौरान मंच तक पहुंचते हुए उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई। इसके बाद अलका ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति को लेकर खुलकर बात की।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अलका याग्निक ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जिसके कारण उन्होंने खुद को सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया की नजरों से दूर रखा। उन्होंने लिखा कि इस दौरान फैंस का प्यार, शुभकामनाएं और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बने।

अलका ने कहा कि पद्म भूषण हासिल करना उनके लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उनके अनुसार, यह सम्मान उन सभी लोगों का भी है जिन्होंने उनकी आवाज को अपनाया, उनके गीतों को पीढ़ियों तक पहुंचाया और हर दौर में उनका साथ दिया।

उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन अब वह धीरे-धीरे बेहतर महसूस कर रही हैं और अपने सफर को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

गायिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस सम्मान को पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ स्वीकार किया है।

अलका ने लिखा कि यह पल उन्हें याद दिलाता है कि मुश्किल समय में लोगों का प्रेम, विश्वास और साथ कितना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि मंच पर पहुंचकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि लाखों लोगों का प्यार स्वीकार किया हो।गौरतलब है कि अलका याग्निक ने 2024 में पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें वायरल संक्रमण के बाद सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस हुआ है। कुछ समय पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं और इसका असर उनके पेशेवर काम पर भी पड़ा है।

अलका याग्निक हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय आवाज़ों में शामिल हैं। ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ऐ मेरे हमसफ़र’, ‘चांद छुपा बादल में’ और ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कई यादगार गीत उनकी पहचान का हिस्सा हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp