Friday, November 27, 2026
5:48 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

जमीन विवाद की रंजिश में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जमीन विवाद की रंजिश में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जमीन विवाद की रंजिश में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हांसी। ढाणी कुम्हारान में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय पूर्व सरपंच नंदलाल पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मौजूदा सरपंच अनूप समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में घायल पूर्व सरपंच का हांसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस को दिए बयान में नंदलाल ने बताया कि वह दो बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। 20 नवंबर की सुबह करीब पौने पांच बजे वह रोजाना की तरह सैर करने के लिए घर से निकले थे। सुबह लगभग पांच बजे जब वह ढाणा खुर्द रोड पर भिवानी बाईपास पुल के नीचे पहुंचे तो वहां सुरेंद्र उर्फ बदलू, अनूप, दिलबाग, गुलशन और कर्मबीर पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि पांचों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान सुरेंद्र ने उनके हाथों पर लोहे की रॉड से वार किए, जबकि कर्मबीर ने पैरों पर रॉड मारी। अन्य आरोपियों ने भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। नंदलाल के मुताबिक, हमले में उनके दोनों हाथ और पैर टूट गए।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन की रोशनी पड़ने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे ऋषि को फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटे ने डायल-112 पर सूचना दी और घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया।

नंदलाल ने हमले के पीछे जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को वजह बताया है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मौजूदा सरपंच अनूप सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp