Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

फिरोजाबाद: 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

फिरोजाबाद: 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

फिरोजाबाद: 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) – थाना रजावली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 12 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद उसका शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची को कथित रूप से अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जब परिजनों ने बच्ची के शव को देखा तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौके पर जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एटा-जलेसर मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp