Wednesday, November 18, 2026
3:52 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी

Category Archives: राष्ट्रीय

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी

वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से हुआ संकाय सदस्यों का चयन

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दूर होगी फैकल्टी की कमी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, श्रीनगर में फैकल्टी की कमी को दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न संकायों में तीन नई फैकल्टी नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा, और इसके साथ ही सम्बद्ध चिकित्सालय में मरीजों को भी उचित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से फैकल्टी नियुक्ति की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। इसी क्रम में, सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तीन और फैकल्टी नियुक्त करने की मंजूरी दी है, जिसमें नेत्र रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. दिनेश सिंह, आब्स एंड गायनी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. नेहा ककरन, और माइक्रोबायोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अनिल कुमार को नियुक्ति प्रदान की गई है। इन सभी नियुक्तियों का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया गया है। यह सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर आगामी तीन वर्षों या फिर नियमित नियुक्ति होने तक के लिए की गई हैं।

विगत समय में भी वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकायों में रिक्त पदों पर फैकल्टी की नियुक्ति की गई है, जिससे कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों में वृद्धि और सम्बद्ध अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देखने को मिली हैं।

बयान
“श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तीन और फैकल्टी की नियुक्ति को सरकार ने मंजूरी दी है। सरकार का उद्देश्य राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है ताकि शिक्षण कार्य और अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। शीघ्र ही सभी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी पदों को भरा जाएगा।”– डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार


उत्तराखण्ड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो दिसम्बर माह में

देहरादून। राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए किए कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं केन्द्रीय स्तर के संगठनों, औषधीय पौध क्षेत्र, आयुष हेल्थ केयर से जुड़े लोगो व अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के 4501 डेलिगेट्स उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित होने वाली आगामी वल्र्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। डेलिगेट्स हेतु रजिस्ट्रेशन 15 नवम्बर तक खुले हुए हैं।

मुख्य मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी देहरादून को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों को जल्द नामित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उक्त सम्मेलन में देश और विश्वभर से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों हेतु सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल एवं अन्य सम्बन्धित मार्गों की सुव्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए हैं। सीएस ने संस्कृति विभाग को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को अतिथियों के आवागमन हेतु विशेष बसों की व्यवस्था एवं ट्रैफिक के प्रबन्धन के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर 2024 तक प्रस्तावित 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो प्रस्तावित है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउण्डेशन द्वारा स्थापित मंच है, जिसका लक्ष्य आयुर्वेद का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। पहला वल्र्ड आयुर्वेद कांग्रेस 2002 में कोच्चि में एक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में अयोजित किया गया था। इसके बाद हर दो साल में पुणे, जयपुर, बैंगलोर, भोपाल, दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित वल्र्ड आयुर्वेद कांग्रेस के माध्यम से आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने व वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार में सहायता मिली। आगामी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो में देशभर से आयुष व आयुर्वेद क्षेत्र जुड़े प्रतिनिधियों, संस्थाओं, संगठनों, एनजीओं के साथ ही यूरोप, अफ्रीका, एशिया, लेटिन अमेरिका, नार्थ ईस्ट एशिया के विभिन्न देश प्रतिभाग करेंगे। 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो की थीम ‘‘डिजिटल हेल्थ’’ रखी गई है।

बैठक में सचिव रविनाथ रमन, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर हुई मौत 

मासूम के पिता ने भी अस्पताल में तोड़ा दम 

देहरादून। मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी।

मंगलवार को उत्तरकाशी नौगांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई। बस नौगांव से देहरादून के लिए चली थी कि एक किमी आगे पहुंचने पर सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की वजह से बस के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे चार वर्षीय बच्ची छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों के रो रो कर बुरे हाल हैं। बस चालक को चौकी में बैठा कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

 


अल्मोड़ा सड़क हादसे के घायलों का मंत्री अग्रवाल ने जाना हाल, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। इस दौरान डा. अग्रवाल ने खतरे से बाहर घायलों से वार्ता भी की।

दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री डा. अग्रवाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखते हुए डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ शोकसभा आयोजित की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र भाजपा सुरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, निवर्तमान पार्षद सुंदरी कंडवाल, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, शौकत अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, अखिलेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।


अब तंबाकू, पान मसाला और गुटखा बनाने वाली कंपनियों के लिए जीएसटी चोरी करना नहीं होगा आसान 

जीएसटी में मशीनों का पंजीकरण न करने पर जुर्माना लगाने का किया प्राविधान
लखनऊ। तंबाकू, पान मसाला और गुटखा बनाने वाली कंपनियों के लिए जीएसटी की चोरी करना आसान नहीं होगा। अब इस तरह के संवेदनशील उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को राज्य जीएसटी में भी अपनी मशीनों का पंजीकरण कराना होगा। हर मशीन के उत्पादन का विवरण रिटर्न दाखिल करते हुए देना होगा। पंजीकरण न कराने पर हर मशीन पर एक लाख रुपये राज्य कर विभाग जुर्माना लगा सकता है।

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश को मंजूरी दी। अब तक केंद्र सरकार ने जीएसटी में मशीनों का पंजीकरण कराने और ऐसा न करने पर जुर्माना लगाने का प्राविधान किया है। इसी के आधार पर सभी राज्यों को अपने यहां भी मशीनों के पंजीकरण और उनसे होने वाले उत्पादन के आधार पर टैक्स लगाने की व्यवस्था को लागू करना था। उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2024 को कैबिनेट से स्वीकृति दिलाकर नई धारा-122 क को जोड़ा गया है। इसके तहत जो कंपनियां इस धारा का उल्लंघन करेंगी, उन पर प्रति मशीन एक लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मशीन को सील भी कर दिया जाएगा।

पंजीकरण और जुर्माना राशि जमा करने के तीन दिन बाद मशीन को सीलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा धारा- 2 (61) और धारा-20 में संशोधन किया गया है। धारा- 2 (61) में संशोधन करके इनपुट सेवा वितरक की परिभाषा में बदलाव करके आइटीसी को विस्तार दिया गया है।

 

 


केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी विराजमान

बाबा केदार के भक्त छह माह तक इसी स्थान पर करेंगे दर्शन 

रुद्रप्रयाग। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज मंगलवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद छह माह तक बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना इसी स्थान पर करेंगे।

सोमवार को बाबा केदार की चल उत्सव डोली रामपुर से दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह 7 बजे रामपुर में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान केदारनाथ का अभिषेक कर आरती उतारी।
यहां से सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान किया। डोली बडासू, फाटा, खड़िया, मैखंडा, ब्यूंग, खुमेरा होते हुए दोपहर केा बगड्वाल धार पहुंची।
दिर की परिक्रमा के बाद डोली विराजमान हुई

यहां पर नारायणकोटी और कोठेड़ा के ग्रामीणों ने बाबा की डोली की अगवानी करते हुए भक्तों का स्वागत किया। यहां से डोली नारायणकोटी होते हुए शाम 5.30 बजे अपने दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां, मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली विराजमान हुई। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बाबा केदार के आगमन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। डोली के विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के मौके पर केदारनाथ मंदिर प्रभारी यदुवीर पुष्पवाण, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पुजारी शिव लिंग, कुलदीप धरम्वाण मौजूद थे।


त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की बदली तारीख

अब 20 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव किया है। अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को इन राज्यों में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4 और केरल में 1 सीट पर उपचुनाव होंगे। इससे पहले आयोग ने 13 नवंबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीख तय की थी।

कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी सहित कई दलों ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से तारीखों में बदलाव का अनुरोध किया था। कांग्रेस ने कहा कि केरल की पलक्कड़ सीट पर कई मतदाता 13-15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम मनाएंगे, जबकि पंजाब में 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है। इसी तरह, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी ने उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा (15 नवंबर) के चलते वोटिंग तारीख बदलने का अनुरोध किया था।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड में दूसरे चरण के लिए भी 20 नवंबर को ही मतदान होगा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) का सामना महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। महाराष्ट्र, झारखंड और उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।


तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए किए गए बंद

पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु बने पावन पल के साक्षी

महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र 

रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की डोली भी प्रवास पर निकल गई है। सात नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर मर्कटेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि तुंगनाथ की यात्रा इस वर्ष 10 मई को शुरू हुई थी। इस साल यहां पौने दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

मंदिर के कपाट बंद होने प्रक्रिया तड़के से शुरू हो गई थी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन किए। ठीक दस बजे से मंदिर के गर्भगृह में कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई।  भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि स्वरूप में ले जाया गया।शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों, फल पुष्पों, अक्षत से ढक दिया गया। इसके बाद मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित की उपस्थिति में पुजारी अतुल मैठाणी और अजय मैठाणी ने तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद किए।

परिक्रमा के बाद हक-हकूकधारी भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली के साथ चोपता के लिए निकले। पांच नवंबर और 6 नवंबर को चलविग्रह डोली दूसरे पड़ाव भनकुन प्रवास करेगी। सात नवंबर को भगवान तुंगनाथ जी की चलविग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद अगले छह महीने भगवान तुंगनाथ की पूजा यहीं होगी।

लखनऊ: UP उपचुनाव प्रचार के लिए बीजेपी झोंकेगी ताकत

उत्तर प्रदेश। आगामी उपचुनावों को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी से प्रचार की शुरुआत करेंगे, जहां वह सभी सीटों पर तीन दिन में नौ जनसभाएं करने की योजना बना रहे हैं।

प्रचार कार्यक्रम की रूपरेखा

  1. 8, 9 और 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।
  2. 8 नवंबर को सीएम योगी गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में जनसभा करेंगे।
  3. 9 नवंबर को सीसामऊ, करहल और खैर में उनका प्रचार कार्यक्रम होगा।
  4. 11 नवंबर को कटेहरी, फूलपुर और मझवा में जनसभाएं की जाएंगी।
  5. डिप्टी सीएम और मंत्रियों की जिम्मेदारी

इसके अलावा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी चुनाव प्रचार में सक्रिय रहेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपनी प्रभार वाली सीटों पर प्रवास के निर्देश दिए गए हैं।

  1. फूलपुर में मंत्री राकेश सचान और दयाशंकर सिंह प्रवास करेंगे।
  2. कटेहरी में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद और दयाशंकर मिश्र प्रचार करेंगे।
  3. कुंदरकी में जेपीएस राठौर, जस्वंत सैनी और गुलाब देवी प्रचार का जिम्मा संभालेंगे।
  4. गाजियाबाद में सुनील शर्मा, बृजेश सिंह और कपिल देव अग्रवाल प्रचार करेंगे।
  5. खैर सीट पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी प्रचार करेंगे।
  6. करहल में जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल प्रचार करेंगे।
  7. सीसामऊ में मंत्री सुरेश खन्ना और नितिन अग्रवाल प्रवास करेंगे।

विशेष रणनीतियाँ
सीसामऊ सीट पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की तैनाती भी की गई है, जिससे कि भाजपा अपने चुनावी आधार को मजबूत कर सके।

  1. मंझवा में अनिल राजभर, आशीष पटेल और रविंद्र जायसवाल प्रचार करेंगे।
  2. मीरापुर में मंत्री अनिल कुमार, सोमेंद्र तोमर और केपी मलिक प्रचार की जिम्मेदारी निभाएंगे।
  3. भाजपा की यह योजना आगामी उपचुनावों में अपने पदचिन्हों को मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार खराब, एक्यूआई पहुंचा 400 पार

सांस लेने में हो रही दिक्कत 

बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरुरी 

नई दिल्ली। राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार खराब है। जो सोमवार को और खराब हो गई। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 को पार कर गया है। जो गंभीर श्रेणी में बदलाव का संकेत है। रविवार को प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद यह बात सामने आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, कई निगरानी स्टेशनों ने सुबह आठ बजे एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर दर्ज किया गया है, जिसमें आनंद विहार- 434, वजीरपुर- 414, जहांगीरपुरी- 413, रोहिणी- 409 और पंजाबी बाग में 404 दर्ज हुआ है।

दिल्ली के रहने वाले एक स्थानीय नागरिक मनोज कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं। हमें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp