Wednesday, November 18, 2026
3:42 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अल्मोड़ा हादसा – 36 यात्रियों की मौत, चार घायलों को किया एयरलिफ्ट 

Category Archives: राष्ट्रीय

अल्मोड़ा हादसा – 36 यात्रियों की मौत, चार घायलों को किया एयरलिफ्ट 

पीएम मोदी ने जताया दुःख 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मार्चुला इलाके के पास सोमवार को यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची हैं। हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा सड़क हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।’


अल्मोड़ा हादसा- सीएम धामी ने मृतक परिजनों को 4 लाख रूपये देने का किया एलान

 घायलों को 1 लाख रूपये देने का दिया निर्देश 

एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित

देहरादून।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए।

डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।


इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर है झारखंड की जनता – प्रधानमंत्री मोदी 

भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है – प्रधानमंत्री 

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। आज झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सोमवार को झारखंड में दो रैलियां हैं। पहली रैली गढ़वा में हुई। गढ़वा, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर है झारखंड की जनता! आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है। मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है,  ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’।

उन्होंने कहा कि इस समय छठ का उत्साह भी चारो तरफ दिख रहा है। मैं छठी मैया की उपासना करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण  हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।


21 नवंबर को पैठानी में होगी उच्च शिक्षा परिषद् की बैठक- डॉ धन सिंह रावत

छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना होने पर होगी त्वरित एवं कठोर कार्यवाही

महाविद्यालयों के प्राचार्यों व शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कोषागार से होगी लिंक

देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए उक्त निर्देश। उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसकी गुणवत्ता और उन्नयन हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि छात्र हित में हम सभी को अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करना है। संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु अनुशासन तथा सुचिता बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसथान के शिक्षकों एवं कर्मियों को अपने आचरण और व्यवहार से उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। मंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि सरकार छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है और यदि कोई भी कार्मिक इसका दोषी पाया जाता है तो कठोर विधिक कार्यवाही सहित उसे सेवा से भी बर्खास्त किया जायेगा।

उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और उन्नयन पर मंथन के लिए 21 नवंबर को बनास पैठानी में उच्च शिक्षा परिषद् की बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक जनपद में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर 26 जनवरी तक संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की मा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को जन जन का संकल्प बनाना होगा और इसके लिए युवा ऊर्जा सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उच्च शिक्षा अनतर्गत समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ऐकडेमिक कैलेंडर का कड़ाई से शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। डॉ. रावत ने उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालयों को अनिवार्य रूप से नैड डिजिलॉकर के माध्यम से ही समर्थ पोर्टल पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए जिससे क्रेडिट मैपिंग सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने समस्त विश्वविद्यालयों को 30 नवंबर तक दीक्षांत समारोह कराने के भी निर्देश प्रदान किये जो अपरिहार्य स्थिति में अधिकतम 15 दिसंबर तक हो सकता है ।

मंत्री उच्च शिक्षा ने महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों सहित प्राचार्य एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य एवं प्राध्यापकों सहित समस्त कार्मिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को कोषागार से जोड़ने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने समस्त उच्च शिक्षण संस्थाओं को 31 मार्च तक नैक कराने के निर्देश सहित उच्च शिक्षा के उन्नयन हेतु अन्य निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजु अग्रवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. ए. एस. उनियाल, सहायक निदेशक प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय, सलाहकार रूसा प्रो. एम. एस. एम रावत एवं प्रो. के. डी. पुरोहित उपस्थित थे।


खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत

हादसे में कई लोग घायल 
एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए हुई रवाना
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।

ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने भी किया समर्थन

देहरादून/दिल्ली। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की बात का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी समर्थन किया है।

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल से नई दिल्ली में मुलाकात की इस दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर होने वाली खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने का अधिकार राज्यों को दे दिया जाये। उनकी इस बात का केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समर्थन करते हुए इस पर विचार करने की बात कही है।


वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

सीएम धामी ने दिवंगत जुयाल के आवास पर दी श्रद्धांजलि

विभिन्न संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

हरिद्वार/देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गयी। रविवार को सैकड़ों लोगों ने हरिद्वार में हुये अन्तिम संस्कार में शामिल होकर अंतिम विदाई दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और इस असीम दुःख को सहन करने के लिए धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , आन्दोलनकारी प्रदीप कुकरेती,व मीडिया जगत के अनेक पत्रकारों ने उनके आवास राजीव जुयाल मार्ग ब्राह्मणवाला पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सीएम ने दिवंगत दिनेश जुयाल के बड़े भाई ए पी जुयाल, धर्म पत्नी रजनी जुयाल,ज्येष्ठ पुत्र विशाल जुयाल,कनिष्ठ पुत्र भरत जुयाल से मुलाकात कर दुख प्रकट करते हुए उनको सांत्वना दी।

भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, संयुक्त सचिव संजय टोलिया,वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी, नवीन थलेडी,अविकल थपलियाल,गुणानंद जखमोला,उमेश तिवारी,भास्कर, जगमोहन रौतेला, मालती हलधर मनीष ओली, अन्थवाल,गिरधर शर्मा,विनोद मुसान,संतोष चमोली,चांद मोहम्मद,अर्जुन सिंह बिष्ट,वीरेंद्र भारद्वाज,गंगा उनियाल,जितेंद्र नेगी,रवि नेगी समेत अनेक पत्रकार व विभिन्न दलों के नेता दिवंगत दिनेश जुयाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।


विशेष पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद किए गए यमुनोत्री धाम के कपाट

अब खरसाली गांव में होंगे मां यमुना के दर्शन

उत्तरकाशी। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार 12 बजकर पांच मिनट पर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे।

इससे पहले सुबह आठ बजे मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर महाराज अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। उसके बाद यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय देव डोलियों की मौजूदगी में मां यमुना के मंदिर कपाट बंद हुए। ग्रामीणों ने मां यमुना की डोली का फूल मालाओं, धूप, दीप नैवेद्य के साथ भव्य स्वागत किया।


शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, इलाके में दहशत का माहौल 

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी स्थित शराब के ठेके के पास एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने में टीमें जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों पर फारूक अब्दुल्ला का बयान, BJP ने की आलोचना

जम्मू-कश्मीर। आतंकवादी हमलों और सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने सेना को सुझाव दिया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों को जान से नहीं मारना चाहिए, बल्कि उन्हें पकड़ने की कोशिश की जानी चाहिए। उनके इस बयान ने राजनीतिक घमासान को जन्म दे दिया है।

बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा – “पाकिस्तान से आ रहा आतंकवाद”
बीजेपी ने फारूक अब्दुल्ला की इस टिप्पणी पर सवाल खड़े किए हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, “फारूक अब्दुल्ला जानते हैं कि यह आतंकवाद पाकिस्तान से आ रहा है… यह सर्वविदित तथ्य है।” उन्होंने आगे कहा कि इसमें जांच की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान और आतंकी संगठनों का हाथ है। उन्होंने कहा, “हमें अपनी सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों का समर्थन करना चाहिए और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।”

शरद पवार ने किया समर्थन, केंद्र सरकार को सुझाव
वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने फारूक अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में कहा, “फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े नेता हैं और उन्होंने अपना जीवन जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा में बिताया है। उनकी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी पर मुझे कोई संदेह नहीं है। अगर ऐसा कोई नेता कोई बयान दे रहा है, तो गृह मंत्रालय को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उस स्थिति को हल करने के उपाय करने चाहिए।”

फारूक अब्दुल्ला का बयान और इसके राजनीतिक निहितार्थ
फारूक अब्दुल्ला का यह बयान आतंकवादियों को पकड़कर पूछताछ करने की वकालत करता है ताकि आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। उनके बयान के बाद से जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है, जहां बीजेपी इस बयान को लेकर उनकी आलोचना कर रही है, जबकि एनसीपी का समर्थन उनके पक्ष में आया है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp