Friday, November 20, 2026
5:17 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सुधांशु शुक्ला: Axiom mission-4 नये सितारे

Category Archives: राष्ट्रीय

सुधांशु शुक्ला: Axiom mission-4 नये सितारे

पायलट बनने का सपना कैसे हुआ सच , पढ़े सुधांशु शुक्ला की प्रेरणादायक कहानी

वंशिका

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर 1985 को जन्मे शुभांशु शुक्ला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिटी मोंटेसरी स्कूल, अलीगंज से प्राप्त की। 1999 के करगिल युद्ध से प्रेरित होकर उन्होंने भारतीय वायुसेना में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और भारतीय वायुसेना अकादमी से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद, जून 2006 में उन्हें भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।

शुभांशु शुक्ला एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं, जिन्होंने लगभग 2,000 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न विमानों में उड़ान भरी है, जिनमें Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29, Jaguar, Hawk, Dornier 228 और An-32 शामिल हैं। उनकी इस विशेषज्ञता ने उन्हें भारतीय वायुसेना में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।

2019 में, भारतीय वायुसेना के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) द्वारा आयोजित अंतरिक्ष यात्री चयन प्रक्रिया में शुभांशु शुक्ला का चयन हुआ। 2020 में, उन्होंने रूस के यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में बुनियादी प्रशिक्षण लिया और 2021 में प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने बेंगलुरु स्थित ISRO के केंद्र में भी प्रशिक्षण लिया और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

शुभांशु शुक्ला को Axiom Mission 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए मिशन पायलट के रूप में चुना गया है। यह मिशन 10 जून 2025 को लॉन्च होने जा रहा है, और यदि सफल होता है, तो वे राकेश शर्मा के बाद ISS पर जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। इस मिशन में, वे भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सात सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों को अंजाम देंगे, जिनमें मांसपेशियों के ऊतक पुनर्जनन, मूंग दाल और अंकुरित बीजों की वृद्धि, सूक्ष्म शैवाल के अंतरिक्ष सुपरफूड के रूप में संभावनाएं, और टार्डिग्रेड्स की जीवित रहने की तंत्र जैसी अध्ययन शामिल हैं।

यह मिशन भारत और ISRO के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह NASA और ISRO के बीच सहयोग को मजबूत करता है और भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। शुभांशु शुक्ला का यह कदम न केवल भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

शुभांशु शुक्ला की पत्नी डॉ. कमला शुक्ला हैं, जो एक डेंटिस्ट हैं और उनकी स्कूल की सहपाठी भी रही हैं। दंपत्ति का एक बेटा भी है। उनका परिवार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके इस ऐतिहासिक मिशन में उनका समर्थन महत्वपूर्ण रहा है।

शुभांशु शुक्ला की यात्रा हमें यह सिखाती है कि कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ केवल अस्थायी होती हैं, और यदि इरादा मजबूत हो, तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। उनका यह कदम न केवल भारतीयों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 


सत्यापन में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

नगर निकायों को आज ही आधार कार्ड सत्यापन रिपोर्ट भेजने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूडा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्य संविदात्मक कार्यो में लगे मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन आख्या आतिथि तक उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने निकायों को आज ही सत्यापन आख्या सचिव गृह, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए है।

शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने विगत 18 मई को नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूडा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्य संविदात्मक कार्यो में लगे मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि आतिथि तक निकायों से सत्यापन आख्या नही मिली है, जो शासकीय कार्यो में गंभीर लापरवाही है। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को आज ही सत्यापन रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के आधार कार्ड सत्यापन को अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य कर्मियों की पहचान और उनकी सेवाओं को नियमित करना है। संविदा कर्मियों के आधार कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल उनकी पहचान की पुष्टि करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि वे सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए पात्र हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत आज ही संविदात्मक कार्यो में लगे मजदूरों के आधार कार्ड संबधी सत्यापन आख्या आज ही उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


प्रदेश में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, राजधानी में पारा 38 डिग्री के पार

चार दिनों से जारी उमस और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, राहत देगा प्री-मानसून

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते चार दिनों से तेज धूप और भारी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि राज्य में प्री-मानसून की शुरुआत होने वाली है।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, 11 जून तक गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन उसी रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 12 से 14 जून के बीच प्री-मानसून वर्षा की संभावना है, जबकि 20 जून तक पूरे उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस समय राज्य में 36% आर्द्रता दर्ज की गई है, जो पूर्वी हवाओं के चलते और बढ़ रही है, जिससे तापमान में तेजी और उमस में वृद्धि हो रही है।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी देहरादून के मुकाबले अधिक रहा। वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री रहा। पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी बढ़ी है—मुक्तेश्वर का तापमान अब 26.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।

नैनीताल में सुबह हल्के बादलों के बाद तेज धूप खिली, जिससे तापमान में इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार, झील का जलस्तर इस बार पिछले वर्ष की तुलना में एक इंच अधिक है।


देहरादून ISBT फ्लाईओवर के नीचे देर रात चली गोली, बुज़ुर्ग घायल, एक आरोपी गिरफ़्तार

नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी ISBT फ्लाईओवर के नीचे, फायरिंग में बुज़ुर्ग घायल – एक आरोपी गिरफ़्तार, बाकी फरार

प्रियांश कुकरेजा 

देहरादून। सोमवार रात लगभग 12 बजे, देहरादून के ISBT क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक सनसनीखेज वारदात घटी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 4-5 युवक शराब के नशे में धुत होकर फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वहां खड़ी कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद दो ऑटो चालकों ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने बदतमीजी और गाली-गलौच शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर, एक युवक अचानक आगबबूला हो गया और जेब से देसी कट्टा (स्थानीय हथियार) निकालकर फायरिंग कर दी। हालांकि, नशे में होने के कारण उसका निशाना चूक गया और गोली सड़क पर जा लगी।गोलियों की आवाज़ से इलाके में भगदड़ मच गई। सड़क पर लगी गोली पत्थर से टकराकर उछल गई और पास में खड़े एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद 3-4 युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन जिस युवक ने गोली चलाई थी, उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गुंडागर्दी की पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही घायल बुज़ुर्ग का उपचार पास के अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और ISBT क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में 177 पदों पर जल्द होगी भर्ती

आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित की जायेगी परीक्षा

देहरादून। प्रदेश के सहकारी बैंकों में शीघ्र ही भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिये।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहकारिता विभाग के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों एवं राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 एवं 3 के कुल रिक्त 177 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। जिसमें वर्ग-1 के अंतर्गत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के 8 पद, वर्ग-2 में कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के 65 पद और वर्ग-3 के तहत लिपिक/कैशियर के 104 पद शामिल हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिये इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से पारदर्शिता तरीके से सहकारिता विभाग में दो बार भर्ती हो चुकी है। आईबीपीएस भारत सरकार का एकमात्र संस्था है जो राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्मिकों की भर्ती करती है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जो सहकारी बैंक के कार्मिकों की भर्ती के लिये इसी संस्था को चुना है ताकि पारदर्शिता तारीके से भर्ती की जा सके और योग्य युवाओं को मौका मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही आईबीपीएस के माध्यम से इसका भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस भर्ती का उद्देश्य सहकारी बैकों में रिक्त पदों को भरकर उनकी कार्यक्षमता को और बढ़ाना है।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में सहकारी बैंकों का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है, अधिकतर सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में है और बैंकों का एनपीए भी काफी कम हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी एवं राज्य सरकारी बैंकों में वित्तीय लेन-देन पहले की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है, निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों की भांति सहकारी बैंकों में भी बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, जगह-जगह नये एटीएम खोले गये हैं, चारधाम यात्रा मार्ग, पर्यटक स्थलों व दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से सेवाएं दी जा रही है। इसके अलावा बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को नेट बैंकिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अन्य बैंकिंग सुविधाओं पर भी बैंक फोकस कर रहे हैं। जिससे सहकारी बैंकों पर उपभोक्ता का भरोसा बढ़ रहा है। सहकारी बैंकों में उपभोक्ताओं को आसान दरों पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके अलावा विभिन्न सहकारी योजनाओं का लाभ भी आम लोगों को बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है।


प्रदेश में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, राजधानी में पारा 38 डिग्री के पार

चार दिनों से जारी उमस और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, राहत देगा प्री-मानसून

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते चार दिनों से तेज धूप और भारी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि राज्य में प्री-मानसून की शुरुआत होने वाली है।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, 11 जून तक गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन उसी रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 12 से 14 जून के बीच प्री-मानसून वर्षा की संभावना है, जबकि 20 जून तक पूरे उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस समय राज्य में 36% आर्द्रता दर्ज की गई है, जो पूर्वी हवाओं के चलते और बढ़ रही है, जिससे तापमान में तेजी और उमस में वृद्धि हो रही है।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी देहरादून के मुकाबले अधिक रहा। वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री रहा। पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी बढ़ी है—मुक्तेश्वर का तापमान अब 26.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।

नैनीताल में सुबह हल्के बादलों के बाद तेज धूप खिली, जिससे तापमान में इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार, झील का जलस्तर इस बार पिछले वर्ष की तुलना में एक इंच अधिक है।


उत्तराखंड के युवाओं की आवाज़ : नशा नहीं, रोजगार दो

जागरूकता और स्थानीय आंदोलनों ने बेरोजगारी के खिलाफ नई चेतना को जन्म दिया है।

समीक्षा सिंह 

उत्तराखंड में बेरोज़गारी एक लम्बे समय से सामाजिक और आर्थिक चुनौती रही है। राज्य की पहाड़ी स्थिति, कम औद्योगिक विकास और युवाओं का शहरों की तरफ जाना, स्थायी रोजगार पाने में मुश्किलें पैदा करते हैं। हालाकिं, हाल के वर्षो में राज्य ने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाये है और इसके परिणाम अब आंकड़ो में दिखने लगे है ।

2023-2024 के पीरियाडिक लेबर फाॅर्स सर्वे (PLFS) के मुताबिक, उत्तराखंड में बेरोज़गारी दर 4.3% हो गयी है, जो देश के औसत 4.5% से थोड़ी कम है । खासकर युवाओं में बेरोजगारी 14.2% से घटकर 9.8% हो गई है। इसका मतलब है कि राज्य में युवाओं के लिए नौकरी के मौके बढ़ रहे हैं और वे अपने आसपास ही रोजगार ढूंढ रहे हैं।

सरकार के कई योजनाए इस सुधार में सहायक रही है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तीन वर्षों में 50,000 से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। इसके अलावा, ‘लखपति दीदी योजना’ जैसी पहलों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है। राज्य में महिला कार्यबल की भागीदारी में भी तेजी से वृद्धि हुई है। 15–29 आयु वर्ग की महिलाओं के लिए वर्कर पॉपुलेशन रेशियो (WPR) 26.1% से बढ़कर 32.4% हो गया है, जबकि 15 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए यह 37% से बढ़कर 43.7% तक पहुंच गया है।

फिर भी, कई चुनौतियां बनी हुई हैं। पहाड़ी इलाकों में स्थायी और अच्छे रोजगार के मौके कम हैं। पर्यटन और खेती जैसे कामों में मौसम के हिसाब से रोजगार मिलता है, जिससे लोगों की आजीविका अस्थिर रहती है। अच्छी पढ़ाई-लिखाई करने वाले युवा अभी भी बड़े शहरों की ओर जा रहे हैं, जिससे स्थानीय विकास में रुकावट आती है।

यह नाराजगी “नशा नहीं, रोजगार दो” जैसे आंदोलनों से भी दिखती है, जहां युवा सरकार से बेहतर रोजगार की मांग कर रहे हैं।

सरकार अब रोजगार की नई जरूरतों को समझकर कौशल विकास और डिजिटल ट्रेनिंग जैसे कदम उठा रही है। जेनरेशन इंडिया के साथ मिलकर युवाओं को डिजिटल और व्यावसायिक कौशल सिखाने की शुरुआत हुई है। साथ ही, ₹200 करोड़ का स्टार्टअप फंड भी युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मदद कर रहा है।

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था भी बेहतर हो रही है। अगले साल राज्य की विकास दर 6.6% रहने की उम्मीद है और प्रति व्यक्ति आय ₹2.7 लाख तक पहुंच गई है। यह सब रोजगार के नए अवसरों के लिए अच्छा संकेत है।

अगर सरकार इन प्रयासों को जारी रखे और स्थानीय स्तर पर अच्छे रोजगार के मौके बनाए, तो उत्तराखंड आने वाले समय में बेरोजगारी की समस्या कम कर सकता है।


जनता की सुनवाई में 118 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

भूमि विवादों से लेकर नगर निगम और विद्युत विभाग तक, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दी त्वरित समाधान की सख्त हिदायत

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सबसे अधिक भूमि विवादों से जुड़ी रहीं। इसके अलावा विद्युत, सिंचाई, एमडीडीए, परिवहन, नगर निगम व अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं को शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से दें ताकि लोगों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

भूमि विवादों पर सख्त रुख, SDM को निर्देश
डीएम बंसल ने भूमि कब्जे की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए अपर जिलाधिकारी को एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आरटीओ और एआरटीओ का वेतन रोकने और लोनिवि के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

विधवा महिला को मिला न्याय
विकासनगर तहसील से आई एक विधवा महिला, जिनकी दो बेटियां हैं, को उनके पति की पुश्तैनी भूमि में प्रशासन ने हक दिलाया। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही पुलिस बल की मौजूदगी में महिला को कब्जा दिलाया जाएगा।

किसानों और स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनी गईं
अपर तलाई निवासी कैलाश कुकरेती की शिकायत पर, उनके खेत से लोनिवि द्वारा डंप किए गए मलबे को हटाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने एक सप्ताह में कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया। वहीं, लखवाड़ बांध प्रभावित और इस्टहोपटाउन के भूमिधारकों की भूमि अधिग्रहण मुआवजे से जुड़ी शिकायतों पर भी डीएम ने विशेष भूमि अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को राहत
दिव्यांग अंजना मलिक को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर तथा परिवहन व रेलवे पास की सुविधा देने के निर्देश भी जारी किए गए। एक अन्य विधवा महिला की रोज़गार और बालिका की शिक्षा संबंधी फरियाद पर स्वरोजगार योजना व छात्रवृत्ति बहाली के निर्देश जारी किए गए।

न्यायिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी
विभिन्न संपत्ति विवादों व अन्य मामलों में पैरवी के लिए सरकारी वकील उपलब्ध कराने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भेजा गया। जोगीवाला निवासी 77 वर्षीय वृद्ध महिला की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

पर्वतीय बाल मंच की मांग पर हुई सुनवाई
विकासनगर के एनआरएसटी केंद्र को पुनः संचालित करने और बच्चों की परीक्षा कराने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से लिखित आश्वासन लिया गया है, जिसमें जुलाई के प्रथम सप्ताह से केंद्र संचालन की बात कही गई है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी हरिगिरि व अपूर्वा सिंह समेत सभी प्रमुख जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ हर वादा पूरा कर रही सरकार- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने पुरोला, उत्तरकाशी में लगभग ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण , मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला – नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक बाईपास का निर्माण एवं मोरी के पट्टी गडूगाड़ के देवजानी ओरा से केदरकांठा तक पर्यटक क्षेत्र के घोषित किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से उत्तरकाशी जनपद के पुरोला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ये योजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन विकास योजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा तथा कनेक्टिविटी और रोजगार के बेहतर अवसरों की उपलब्धता में भी ये सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्यारह वर्ष का कालखंड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। उन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा अपराधी मानसिकताओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। राज्य में सख्त भू कानून लागू किया गया है। साथ ही देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड, पहला प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरोला क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल, सड़क के क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए है, वो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे जिससे इस क्षेत्र का समेकित विकास होगा। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाए हैं।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पूरे क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने रंवाई क्षेत्र में अस्पताल के भूमि पूजन और मोरी जखोल मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस, यूसीसी और सिल्क्यारा सुरंग रेस्क्यू जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

इस अवसर पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, पूर्व विधायक माल चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार, रामसुंदर नौटियाल, जगत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह ,जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, एवं अन्य लोग मौजूद थे।


बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा- रेखा आर्या

आगामी योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे

देहरादून। विश्व योग दिवस 21 जून को, इस साल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी योगासन सीखेंगे। योग दिवस के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी है, इसके लिए सभी अभिभावकों को और समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस से एक सप्ताह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उनके लिए उपयुक्त योगासन सिखाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस साल योग दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग मिलकर एक आयोजन करने जा रहे हैं । इसमें आम लोगों के अलावा, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र, शिशु सदनों के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और उनके बच्चे शामिल होंगे। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी योगासन उन्हें प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय आयोजनों की रूपरेखा की भी समीक्षा की गई खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि गौलापार के मानसखंड खेल परिसर में राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा रही है।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, सचिव चंद्रेश कुमार, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि शामिल हुए।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp