Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

देहरादून ISBT फ्लाईओवर के नीचे देर रात चली गोली, बुज़ुर्ग घायल, एक आरोपी गिरफ़्तार

देहरादून ISBT फ्लाईओवर के नीचे देर रात चली गोली, बुज़ुर्ग घायल, एक आरोपी गिरफ़्तार

देहरादून ISBT फ्लाईओवर के नीचे देर रात चली गोली, बुज़ुर्ग घायल, एक आरोपी गिरफ़्तार

नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी ISBT फ्लाईओवर के नीचे, फायरिंग में बुज़ुर्ग घायल – एक आरोपी गिरफ़्तार, बाकी फरार

प्रियांश कुकरेजा 

देहरादून। सोमवार रात लगभग 12 बजे, देहरादून के ISBT क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक सनसनीखेज वारदात घटी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 4-5 युवक शराब के नशे में धुत होकर फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वहां खड़ी कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद दो ऑटो चालकों ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने बदतमीजी और गाली-गलौच शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर, एक युवक अचानक आगबबूला हो गया और जेब से देसी कट्टा (स्थानीय हथियार) निकालकर फायरिंग कर दी। हालांकि, नशे में होने के कारण उसका निशाना चूक गया और गोली सड़क पर जा लगी।गोलियों की आवाज़ से इलाके में भगदड़ मच गई। सड़क पर लगी गोली पत्थर से टकराकर उछल गई और पास में खड़े एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद 3-4 युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन जिस युवक ने गोली चलाई थी, उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गुंडागर्दी की पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही घायल बुज़ुर्ग का उपचार पास के अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और ISBT क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp