Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

Kedarnath Helicopter Crash : हादसे में 7 की मौत, बारिश और बर्फबारी के बीच किया जा रहा बचाव

Category Archives: राष्ट्रीय

Kedarnath Helicopter Crash : हादसे में 7 की मौत, बारिश और बर्फबारी के बीच किया जा रहा बचाव

Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। बारिश और बर्फबारी के बीच यहां बचाव कार्य किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है.

सीईओ युकड़ा सी रविशंकर ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह 11:40 बजे हुआ। मरने वालों में तीन यात्री गुजरात, एक कर्नाटक, एक तमिलनाडु और एक झारखंड का है। पायलट मुंबई का रहने वाला है। डीजीसीए और केंद्र को हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा जाएगा। निजी हेली सेवा की जांच की जाएगी।

सभी मृतकों के शव बरामद

वहीं केदारनाथ में अगले आदेश तक हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहाँ बर्फ पड़ रही है। हादसे के दो घंटे बाद भी मलबे से आग की लपटें उठती रहीं। रेस्क्यू टीम ने सात लोगों के शव बरामद कर लिए हैं।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना जांच आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर शोक जताया है.

कोहरे की वजह से हादसा

इस हादसे के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे कि तभी रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गई। कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन दुर्घटना संभवत: कोहरे के चलते हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के दल भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थलपर पहुंच गए।


Uttarakhand News: विभिन्न देशों के भारतीय राजदूतों से मिले सीएम धामी, कहा- उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग, हार्टिकल्चर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

विभिन्न देशों में कार्यरत सात भारतीय राजदूतों के साथ सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी और राजदूतों के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के एक जिले दो उत्पाद को अलग-अलग देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा. Continue reading Uttarakhand News: विभिन्न देशों के भारतीय राजदूतों से मिले सीएम धामी, कहा- उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग, हार्टिकल्चर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं


Uttarakhand News: हिंसक आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, लगातार हो रही घटनाओं पर डीजीपी का अल्टीमेटम

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस महकमे को खुली चुनौती दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपराधिक घटनाओं पर सख्त संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को इन घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है. सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपराधों पर नियंत्रण के लिए काफी सख्त है. किसी भी सूरत में बदमाशों को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। Continue reading Uttarakhand News: हिंसक आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, लगातार हो रही घटनाओं पर डीजीपी का अल्टीमेटम


Uttarakhand: Relaxation In Age Limit Will Continue In Old Group-c Recruitment – Uttarakhand: समूह-ग की पुरानी भर्तियों में आयु सीमा में जारी रहेगी छूट, दोबारा नहीं देना होगा आवेदन निशुल्क

पेपर लीक प्रकरण के बाद, सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से 23 ग्रुप-सी भर्तियों को स्थानांतरित कर उन्हें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया। इनके लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने कैलेंडर जारी किया था। Continue reading Uttarakhand: Relaxation In Age Limit Will Continue In Old Group-c Recruitment – Uttarakhand: समूह-ग की पुरानी भर्तियों में आयु सीमा में जारी रहेगी छूट, दोबारा नहीं देना होगा आवेदन निशुल्क


Dehradun to Delhi Bus: आज से देहरादून से दिल्ली का सफर इलेक्ट्रिक बसों से, पहली बार लंबे रूट पर

आज से आप देहरादून से दिल्ली की यात्रा इलेक्ट्रिक बसों से कर सकते हैं। चार इलेक्ट्रिक बसें देहरादून पहुंच चुकी हैं। ये बसें देहरादून से दिल्ली के बीच चलेंगी। निगम आने वाले एक साल में अपने बेड़े में करीब 610 नई बसें शामिल करने जा रहा है। Continue reading Dehradun to Delhi Bus: आज से देहरादून से दिल्ली का सफर इलेक्ट्रिक बसों से, पहली बार लंबे रूट पर


पर्यटक आज से कर सकेंगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे, पर्यटकों को लड्डू खिलाकर सफारी के लिए भेजा

Corbett National Park : चार माह के इंतजार के बाद आज से जंगल के बीच स्थित वन विश्राम गृह में पर्यटक कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम कर सकेंगे. पर्यटकों के लिए 13 वन विश्राम गृहों में व्यवस्था की गई है। Continue reading पर्यटक आज से कर सकेंगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे, पर्यटकों को लड्डू खिलाकर सफारी के लिए भेजा


Diwali 2022 : प्रधानमंत्री के दौरे और त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद

Diwali 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जो कर्मी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। Continue reading Diwali 2022 : प्रधानमंत्री के दौरे और त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद


Uttarakhand Politics: बीजेपी के वरिष्ठ नेता केदार सिंह फोनिया का निधन, सीएम ने जताया दुख

Uttarakhand Politics: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। नेहरू कॉलोनी निवासी पोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। Continue reading Uttarakhand Politics: बीजेपी के वरिष्ठ नेता केदार सिंह फोनिया का निधन, सीएम ने जताया दुख


Uttarakhand News : विधायक पुष्कर सिंह धामी को बताएंगे अपने क्षेत्र की 10 विकास योजनाएं

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र के व्यापक जनहित से जुड़ी 10 न्यायोचित विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में उपलब्ध कराने को कहा है. Continue reading Uttarakhand News : विधायक पुष्कर सिंह धामी को बताएंगे अपने क्षेत्र की 10 विकास योजनाएं


उत्तराखंड: कर्मचारियों को दीवाली बंपर तोहफा, सीएम करेंगे बोनस की घोषणा..जानें कितना

राज्य के सरकारी विभागों में कार्यरत 4800 ग्रेड तक के सरकारी कर्मचारियों को सरकार हर साल दिवाली पर बोनस देती है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। Continue reading उत्तराखंड: कर्मचारियों को दीवाली बंपर तोहफा, सीएम करेंगे बोनस की घोषणा..जानें कितना


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp