Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

योग प्रशिक्षिका की हत्या का 22 दिन बाद खुलासा, भाई समान व्यक्ति ही निकला कातिल

Category Archives: क्राइम

योग प्रशिक्षिका की हत्या का 22 दिन बाद खुलासा, भाई समान व्यक्ति ही निकला कातिल

हल्द्वानी (उत्तराखंड) – हल्दूचौड़ निवासी एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 दिन की जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति को युवती भाई जैसा मानती थी, उसी ने उसकी जान ले ली।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 3 अगस्त को मुखानी थाने में एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी बेटी, जो योग प्रशिक्षिका थी, 31 जुलाई की सुबह मृत पाई गई थी। युवती छोटी मुखानी क्षेत्र में किराये पर रहती थी। प्रारंभिक जांच में महिला ने दो भाइयों, जो योग केंद्र के संचालक हैं, पर हत्या का शक जताया था।

पुलिस को मिली सफलता, आरोपी नेपाल से लौटते वक्त दबोचा गया

जांच के दौरान बड़ा भाई निर्दोष पाया गया, जबकि छोटा भाई अभय कुमार यदुवंशी उर्फ राजा, जो घटना के बाद फरार था, पुलिस की रडार पर आ गया। पुलिस की दो टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी थीं। अंततः आरोपी को ऊधम सिंह नगर जिले के नगला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आ रहा था।

गला घोंटकर हत्या, फिर नेपाल भागा आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसका अपने बड़े भाई से मनमुटाव था क्योंकि भाई के योग प्रशिक्षिका के साथ नजदीकी संबंध थे। इसके चलते अभय से भाई ने दूरी बना ली और आर्थिक मदद भी बंद कर दी। इसी रंजिश के चलते अभय ने युवती को मारने की साजिश रची।

30 जुलाई की शाम अभय, प्रशिक्षिका के कमरे में पहुंचा। जब युवती नींबू पानी बना रही थी, उसी दौरान उसने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। अगले दिन नैनीताल में घूमने के बाद वह बनबसा होते हुए नेपाल भाग गया।

भाई-बहन जैसे रिश्ते में छिपी थी साजिश

बताया गया कि 2023 में जब युवती योग सेंटर में आई थी, तब अभय से उसकी नजदीकी ‘भाई-बहन’ जैसे रिश्ते में बदल गई थी। उसने उसे राखी भी बांधी थी। लेकिन युवती के उसके भाई के करीब होने और खुद को नज़रअंदाज किए जाने से वह अंदर ही अंदर नाराज़ था। इसी नाराज़गी ने हत्या को जन्म दिया।

योग प्रशिक्षिका थी मानसिक तनाव में

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बड़े भाई की एक अन्य महिला मित्र भी योग सेंटर में काम करती थी, जिसे लेकर भी विवाद था। 2023 में उस महिला ने ज़हर खा लिया था, जिसके बाद योग प्रशिक्षिका तनाव में आ गई थी। कुछ समय के लिए उसने सेंटर जाना भी बंद कर दिया था। इस दौरान अभय ने उसका सहारा बनने की कोशिश की और यही से उनकी पहचान गहरी हुई।

पुलिस को इनाम, जांच जारी

एसएसपी ने बताया कि केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को ₹2500 का इनाम दिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


लापता किशोर की हत्या के बाद सड़क जाम, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

नालंदा (बिहार) – हिलसा थाना क्षेत्र में एक लापता किशोर की हत्या से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार सुबह गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग को मीना बाजार के पास जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मृत किशोर की पहचान चकमुन्ना गांव निवासी इंदल प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह घर से दसवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार शाम को हिलसा थाना क्षेत्र के मई खंधा गांव के आहार (तालाबनुमा जल क्षेत्र) से उसका शव बरामद हुआ।

गला घोंटकर की गई हत्या, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

परिजनों का कहना है कि उदय की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव को पानी में फेंक दिया गया। उदय के पिता इंदल प्रसाद ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा,“पुलिस हमसे ही पूछ रही है कि किस पर शक है। हमलोग तो इंसाफ चाहते हैं, नाम बताना पुलिस का काम है। जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए।”

पासपोर्ट साइज फोटो से हुई पहचान

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम जब ग्रामीणों ने मई खंधा गांव के आहार में एक शव को पानी में उपलाया देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद मृतक की जेब से मिले रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए रखी पासपोर्ट साइज फोटो से उसकी पहचान की गई।

मौके पर पुलिस बल तैनात, दो घंटे से जारी है सड़क जाम

घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव है। परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले दो घंटे से सड़क पर डटे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।


फर्जी पुलिस बनकर छात्र से वसूले 35 हजार रुपये, अश्लील वीडियो की धमकी देकर की ऑनलाइन ठगी

जबलपुर- गढ़ा के एक युवक को जालसाजों ने दिल्ली पुलिस बनकर 35 हजार रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने महिला द्वारा अश्लीलता की शिकायत करने पर उक्त वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने की धमकी देते हुए मामला रफा दफा करने रुपयों की मांग करते हुए युवक से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये भेजने के बाद आरोपियों का लालच बढ़ गया और उन्होंने और रुपयों की मांग की, जिसके बाद युवक को शंका हुई और उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्तानगर निवासी 21 वर्षीय सजल बेटियां बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है, जिनके घर पर ही बर्तनों की दुकान है। विगत 2 जुलाई की दोपहर को सजल के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने खुद को दिल्ली पुलिस होने का बताते हुए कहा कि तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। एक महिला तुम्हारी शिकायत लेकर थाने आई है और वीडियो कॉल कर महिला को भी दिखाया था और उसे वीडियो कॉल करने बोला।

दहशत में आये सजल ने अपने मोबाइल से वाट्सएप वीडियो कॉल किया तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा एवं एक महिला भी दिखी, जो सिविल कपड़े में थी जो रो रही थी। तब फोन करने वाले जालसाज व्यक्ति ने बोला कि तुम इस महिला को सॉरी बोलो तब उसने सॉरी बोल दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुन: कॉल कर एक मोबाइल नंबर दिया और बोला कि यह मोबाइल नंबर यूट्यूब वाले का है। इससे बात करो, जिसके बाद सजल ने दिये हुए नंबर पर संपर्क किया तो यूट्यूब वाले ने बोला कि तुम्हारा 90 प्रतिशत अश्लील वीडियो अपलोड हो गया है, कुछ देर बाद 100 प्रतिशत अपलोड हो जाएगा। अगर तुमको अपना अश्लील वीडियो डिलीट कराना है तो त

गढ़ा के गुप्तानगर क्षेत्र में रहने वाले एक कॉलेज छात्र को साइबर ठगों ने फर्जी दिल्ली पुलिस बनकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

वीडियो कॉल में दिखाई पुलिस की वर्दी और रोती हुई महिला

21 वर्षीय सजल बेटियां, जो बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है, अपने घर से ही बर्तनों की दुकान चलाता है। 2 जुलाई की दोपहर को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि एक महिला ने उसके खिलाफ अश्लीलता की शिकायत की है और उसका वीडियो वायरल हो गया है।

दबाव में आए सजल ने वीडियो कॉल किया, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में और एक महिला सिविल कपड़ों में रोती हुई दिखाई दी। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने सजल से महिला से माफी मांगने को कहा और उसने डर के कारण माफी मांग भी ली।

यूट्यूब पर वीडियो अपलोड की धमकी, फिर शुरू हुई वसूली

इसके बाद एक और कॉल आया जिसमें दूसरे व्यक्ति ने खुद को यूट्यूब चैनल संचालक बताते हुए कहा कि सजल का 90% वीडियो अपलोड हो चुका है और बाकी भी जल्द अपलोड कर दिया जाएगा। यदि वह वीडियो डिलीट कराना चाहता है तो उसे तत्काल ₹35,500 ट्रांसफर करने होंगे।

डर और दबाव में आकर सजल ने पहले ₹7,500 और फिर ₹28,000 ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब ठगों ने तीसरी बार ₹71,000 की मांग की, तो सजल को शक हुआ। उसने तुरंत अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

त्काल मेरे फोन पे-नंबर पर 35500-रुपये डालो तो मैं तुम्हारा अश्लील वीडियो डिलीट कर दूंगा।

उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो जालसाज बोला कि अभी आधे पैसे डाल दो बाकी बाद में डाल देना। जल्दी व्यवस्था करो और फोन लाइन पर लेकर फोन पे नंबर बताया। उसके बाद सजल ने दहशत में आकर साढ़े सात हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके कुछ देर बाद पुन: फोन आया और 28 हजार की डिमांड की गई, सजल ने उक्त राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों का लालच बढ़ गया और उन्होंने 71 हजार रुपये की डिमांड की, जिस पर सजल को शंका हुई। उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।


गाजीपुर: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर

गाजीपुर। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते की कहासुनी और 1400 रुपये की चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी झड़प में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब दर्जनभर से अधिक महिला-पुरुषों ने 70 वर्षीय चेयरमैन यादव और उनके बेटे राजेश यादव (30) पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल गाजीपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात चेयरमैन यादव ने दम तोड़ दिया।

दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के मुताबिक, घटना की जड़ रास्ते से जुड़े विवाद और पुरानी आपसी रंजिश में है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सुल्तानपुर गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है।


दिल्ली में पारिवारिक त्रासदी: मानसिक रोगी बेटे ने मां-पिता और भाई की हत्या के बाद की आत्महत्या

नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सतबारी क्षेत्र स्थित खरक गांव में बुधवार शाम एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, और इस वारदात का मुख्य संदिग्ध परिवार का सबसे छोटा सदस्य सिद्धार्थ बताया जा रहा है, जिसकी बाद में तालाब से लाश बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में प्रेम सिंह (48), उनकी पत्नी रजनी (45) और बेटा ऋतिक (24) शामिल हैं। तीनों के शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले, जिनके गले पर धारदार हथियार के निशान थे और चेहरों को ईंट से कुचला गया था। घटनास्थल से दो चाकू बरामद हुए हैं—एक ग्राउंड फ्लोर और दूसरा ऊपर की मंजिल से।

पीसीआर कॉल से खुला मामला

शाम को पुलिस को एक कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक युवक ने खुद को घायल कर लिया है और घर में खून फैला हुआ है। जब मैदान गढ़ी थाना की टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें दो शव नीचे और एक महिला का शव ऊपर मिला, जिसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।

मानसिक स्वास्थ्य और नशे की लत

पुलिस जांच में सामने आया कि सिद्धार्थ पिछले कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और एम्स में उसका इलाज चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था और अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ही इस घटना की जड़ हो सकती है।

संदेह और पुष्टि

घटना के बाद सिद्धार्थ घर से गायब था, जिससे उस पर शक और गहरा गया। गुरुवार को उसका शव राजपुर तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने घर की तलाशी में उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज और दवाइयां भी बरामद की हैं, जिससे पता चला कि वह पिछले 12 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों से इलाज करवा रहा था।


आगरा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

आगरा – आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गर्भवती महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के कस्बा कंपीन निवासी सुभाष की बेटी पूजा की शादी 2 मार्च 2024 को ट्रांस यमुना क्षेत्र के संजीव नगर निवासी भरत शर्मा उर्फ एलन से हुई थी। भरत एक स्थानीय फैक्टरी में मुनीम के रूप में कार्यरत है।

पूजा के भाई विजय का कहना है कि उसकी बहन भरत से प्रेम करती थी और उसी की जिद पर परिवार ने यह विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद से रिश्ते बिगड़ने लगे। विजय ने आरोप लगाया कि भरत शराब के नशे में अक्सर पूजा के साथ मारपीट करता था और ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।

विजय ने बताया कि पूजा आठ महीने की गर्भवती थी और बीते तीन दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बावजूद इसके, उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पूजा की घर पर ही हत्या कर दी गई और बाद में उसे अस्पताल ले जाने का नाटक किया गया। इस घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों के माध्यम से मिली।

दूसरी ओर, मृतका के पति भरत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पूजा को अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन  उसे नहीं बचा सके।


हरियाणा: शहर में साइबर ठगी का सिलसिला जारी, तीन लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार

हरियाणा: राज्य में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा घटनाओं में सेक्टर 37 निवासी यादवेंद्र, शिव कॉलोनी निवासी नवीन और जगदीश कॉलोनी निवासी कश्मीरी लाल ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं।

लिंक पर क्लिक करते ही कटे पैसे

सेक्टर 37 निवासी यादवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। जैसे ही उन्होंने उस पर क्लिक किया, उनके क्रेडिट कार्ड से ₹25,275 रुपये कट गए।

ऑनलाइन नौकरी का झांसा

वहीं, शिव कॉलोनी निवासी नवीन को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। मैसेज में कहा गया था कि ऑनलाइन रिव्यू करने पर कमीशन मिलेगा। उसे लिंक भेजा गया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। नवीन ने ₹31,000 रुपये खाते में डलवा दिए, लेकिन उसके बाद से पैसे वापस नहीं मिले।

95 हजार की ठगी

तीसरी वारदात जगदीश कॉलोनी निवासी कश्मीरी लाल के साथ हुई। उसने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और लिंक भेजा गया। कॉल करने वाले ने एप इंस्टॉल करने के लिए कहा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से ₹95,000 रुपये कट गए।

पुलिस की कार्रवाई

तीनों मामलों में क्रमशः पुरानी सब्जी मंडी थाना, सिटी थाना और आर्य नगर थाना (हरियाणा) में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।


लक्ष्मणझूला: रिजॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर छापा, 37 युवक-युवतियां गिरफ्तार

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत गंगा भोगपुर तल्ला स्थित एक रिजॉर्ट में सोमवार देर रात चल रही रेव पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 28 पुरुष और नौ महिलाएं पकड़ी गईं। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, रिजॉर्ट स्वामी पर भी एसडीएम यमकेश्वर के निर्देशों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज हुआ है।

देर रात मिली सूचना

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगा भोगपुर तल्ला स्थित इवाना रिजॉर्ट में दूसरे राज्यों से आए युवक-युवतियों द्वारा रेव पार्टी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।

एसडीएम आदेश का उल्लंघन

जांच में पाया गया कि रिजॉर्ट में पार्टी चल रही थी, जबकि एसडीएम यमकेश्वर ने मानसून को देखते हुए 1 जुलाई से सभी रिजॉर्ट और कैंपिंग स्थलों को बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद रिजॉर्ट स्वामी प्रशांत द्वारा संचालन किया जा रहा था।

पूछताछ में सामने आया नाम

पकड़े गए लोगों में मेरठ जिले के मवाना निवासी मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह एक कृषि कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का एरिया मैनेजर है और मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों में कार्य देखता है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


रामनगर: पांच माह की गर्भवती को पीटकर घर से निकाला, पति पर मुकदमा दर्ज

रामनगर: मालधन ग्राम में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

शादी के बाद से हो रहा था उत्पीड़न

मालधन निवासी गुनगुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में मालधन निवासी अभिषेक कुमार से हुई थी। वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

रविवार को बढ़ा विवाद

गुनगुन का कहना है कि रविवार को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला को पुलिस द्वारा एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट के आदेश पर महिला के पति के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को सुरक्षा की दृष्टि से नारी निकेतन भेजा गया है।


संपत्ति विवाद में महिला को समझौते के बहाने बुलाकर पीटा

गाज़ियाबाद: नगर के गांव मानकी में संपत्ति विवाद के चलते एक महिला को समझौते के बहाने घर बुलाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भोजपुर के कस्बा फरीदनगर निवासी चांदनी ने बताया कि उसने मानकी निवासी अबरार से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में अबरार ने समझौते का झांसा देकर चांदनी को अपने घर बुलाया।

चांदनी का आरोप है कि घर पहुंचते ही उसकी डंडों से पिटाई की गई और मारपीट के दौरान सिर पर गंभीर चोट आई। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से बाहर निकली।

एसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अबरार निवासी मानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp