Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बहस में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से किया वार

Category Archives: क्राइम

बहस में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से किया वार

बूंदी/राजस्थान- शहर के शिव कॉलोनी इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि एक नाबालिग को निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद कर लिए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह के अनुसार, पीड़ित अनमोल गुर्जर उर्फ रोनक 19 अगस्त को अपनी बहन को कोचिंग छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में राज राइस मिल के पास उसने देखा कि उसका मित्र मयंक कुछ युवकों से उलझा हुआ था। जब अनमोल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी ईशु नायक और बब्बी सोलंकी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि साहिल नामक युवक ने उसे मुक्कों से पीटा।

हमले में अनमोल को पेट और कमर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी सोने की चेन भी छीन ली गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घायल अनमोल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।


केरल की लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

●शादी का वादा कर युवक पर दुष्कर्म और 5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

●महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, पुलिस नही ले रही कोई संज्ञान!

●उत्तराखंड में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला, थाने में तहरीर दी गई

●शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला की शिकायत पर युवक पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: केरल की एक महिला रेशमा जाॅन ने टिहरी गढ़वाल निवासी आशीष सिंह पंवार पर शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म और 5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रेशमा जाॅन ने इस संबंध में थाना सिविल लाइन्स रूड़की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता रेशमा जाॅन की मुलाकात आरोपी आशीष से करीब दो वर्ष पूर्व आर्मीनिया देश में हुई थी, जहां दोनों सहकर्मी थे। शुरुआत में असहमति जताने के बावजूद आरोपी ने लगातार संपर्क बनाए रखा और शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता।

आरोप है कि आरोपी ने दिल्ली और हरिद्वार समेत कई स्थानों पर होटलों में शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि यह सब झूठे विवाह के वादे और भावनात्मक दबाव में हुआ, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से आहत हुई।

पीड़िता ने 20 जुलाई 2025 को हरिद्वार जनपद मे रूड़की के “होटल आरती” में घटी एक घटना का विशेष उल्लेख किया है। उसके अनुसार, आरोपी ने उस दिन न केवल शारीरिक संबंध बनाए बल्कि मारपीट कर मोबाइल फोन तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

रेशमा जाॅन ने दावा किया कि अब आरोपी किसी अन्य महिला से शादी की तैयारी कर रहा है, जिसे उसने विश्वासघात और गंभीर अपराध बताया है। पीड़िता ने कहा कि वह मानसिक तनाव से गुजर रही है और मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई चाहती है।

शिकायत में उसने होटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूत जांच में उपलब्ध कराने की बात कही है। साथ ही पुलिस से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल आरोपी आशीष सिंह पंवार फरार बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, उसके परिजन भी आरोपी को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

वहीं पुलिस भी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं है जिस कारण पीड़ित महिला को दर-दर भटकना पड़ रहा है!


यूपी एटीएस ने पकड़ा फर्जी आधार कार्ड गिरोह, 8 गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों समेत अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में आजमगढ़, मऊ, गाजियाबाद, औरैया और गोरखपुर के रहने वाले 8 आरोपियों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फिंगर स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल, वीपीएन डिवाइस, सैकड़ों फर्जी भारतीय दस्तावेज और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

एटीएस के अनुसार, गिरोह पंजीकृत जनसेवा केंद्रों के जरिए सिस्टम को रिमोट पर लेकर और वीपीएन का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड बनाता था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट भी बनवाए जाते थे और इसके लिए आरोपियों द्वारा मनचाही रकम वसूली जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शाकिब, विशाल कुमार (आजमगढ़), हिमांशु राय, मृत्युंजय गुप्ता (मऊ), सलमान अंसारी (गाजियाबाद), गौरव कुमार गौतम (औरैया) और राजीव तिवारी (गोरखपुर) के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और सभी आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।


सीबीआई अधिकारी बनकर करोड़ों की डकैती, महिला समेत दो गिरफ्तार

नई दिल्ली:  शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में नकली सीबीआई अधिकारी बनकर बदमाशों ने बिल्डर के घर से 2.30 करोड़ रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बिल्डर के दोस्त रवि शंकर और कर्मचारी दीपक महेश्वरी को बंधक बनाकर उनकी पिटाई की और रकम लूटने के बाद दोनों को अगवा कर अपने साथ ले गए। बाद में आरोपियों ने दोनों को अलग-अलग स्थानों पर छोड़कर फरार हो गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असम निवासी महिला पापोरी बरुआ और तुगलकाबाद निवासी दीपक को गिरफ्तार कर 1.08 करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पापोरी साकेत स्थित एक एनजीओ की सचिव है। बाकी फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि पीड़ित बिल्डर मनप्रीत ने विवेक विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच में सामने आया कि बदमाशों ने दो किराए की कारों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें साकेत स्थित एनजीओ ने बुक कराया था। पुलिस सीसीटीवी और गाड़ियों के मालिकों की मदद से आरोपियों तक पहुंची।


दिल्ली में लगातार बम धमकी के ईमेल, अभिभावकों में दहशत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार सुबह द्वारका सेक्टर-7 स्थित एक स्कूल को बम की धमकी वाला मेल मिला। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया।

इससे पहले गुरुवार को 50 से अधिक स्कूलों को, बुधवार को 55 से ज्यादा स्कूलों को और 18 अगस्त को 32 स्कूलों को इसी तरह धमकी मिली थी। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

लगातार धमकी भरे मेल मिलने से अभिभावक और छात्र दहशत में हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता बनी हुई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


मामूली झगड़े ने लिया भयावह रूप, युवक पर चलाई गोली—चार के खिलाफ FIR

गाजियाबाद- शाहपुर गांव में मंगलवार रात एक मामूली बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान प्रिंस त्यागी के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद में डेयरी व्यवसाय से जुड़े हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के ही निवासी सचिन ने बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रिंस से बहस शुरू कर दी। जब प्रिंस ने विरोध जताया, तो सचिन ने अपशब्द कहे और कुछ देर बाद अपने तीन साथियों—विपिन, शिवा और कुश त्यागी—के साथ लौटकर प्रिंस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

इलाज और पुलिस कार्रवाई

परिजनों ने तुरंत प्रिंस को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने पुष्टि की है कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।


ग़ाज़ियाबाद: सुनने और बोलने में असमर्थ युवती संग जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस सक्रिय

गाज़ियाबाद  – गाज़ियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र से एक गहराए हुए सामाजिक अपराध की खबर सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय सुनने और बोलने में असमर्थ (दूसरा विकलांगता संबंधी मामला) युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को स्वीकार किया, और आरोपी अब तक अज्ञात हैं।

घटना विवरण:

  • परिजनों का बयान
    पीड़ित युवती का पिता बताते हैं कि उनकी बेटी घर से घूमने निकली थी और देर होने पर खोजबीन शुरू हुई। किसी ने सूचना दी कि वह पास के जंगल में है। परिवार जब वहां पहुंचे, तो युवती की हालत बुरी थी। केवल इशारों के जरिए उसने आत्महत्या करार दिया कि उसके साथ जंगल में कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। युवती ने घटना स्थल भी इशारों के माध्यम से दिखाया।

  • पुलिस की प्रतिक्रिया
    घटना की सूचना मिलते ही लोनी पुलिस ने पिता की शिकायत दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवती संवाद करने में सक्षम नहीं है, इसलिए जांच में विशेषज्ञों (जैसे मनोवैज्ञानिक या स्पीच थेरेपिस्ट) की सहायता ली जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो जल्द ही कार्रवाई में जुट गई है।


कोंडागांव में जमीन विवाद से उपजा हत्या का षड्यंत्र, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोंडागांव (छत्तीसगढ़): जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र में जमीन के झगड़े ने रंजिश का ऐसा रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। लेकिन पुलिस की सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 20 अगस्त 2025 को चोरी के संदेह में पकड़े गए मो. मजहर अली खान से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान जब उसके मोबाइल फोन की डिजिटल जांच की गई, तो पुलिस को एक बड़ी साजिश का सुराग मिला। मोबाइल में राजकुमार बघेल नामक व्यक्ति के साथ चैटिंग में हत्या की योजना का उल्लेख था।

जांच में सामने आया कि राजकुमार बघेल और उसका चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल (जो पेशे से वकील हैं) के बीच 2021 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो अब अदालत में विचाराधीन है। इसी विवाद से परेशान होकर राजकुमार ने अपने भाई को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने मजहर अली को 60 हजार रुपये की सुपारी देकर कंवल सिंह की हत्या करवाने की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की समय रहते कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया।

कोंडागांव थाने में प्रार्थी कंवल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 55 बीएनएस के तहत केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित अपराध था, जिसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।


रायगढ़ में ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर लूट, अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में देर रात एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने की घटना सामने आई है। वारदात रायगढ़ बस स्टैंड मेन रोड पर हुई, जहां ट्रक रोक कर आराम कर रहे चालक को कुछ अज्ञात युवकों ने निशाना बनाया।

पीड़ित चालक विकास मिश्रा ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह 15 अगस्त को रायपुर से ट्रक (क्रमांक CG 04 NX 8429) में मैंगनीज पत्थर लोड कर रायगढ़ के पूंजीपथरा स्थित एक उद्योग में ले जा रहा था। 16 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे वह सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ा कर आराम कर रहा था।

इसी दौरान दो अज्ञात युवक ट्रक के हेल्पर साइड से चढ़े और चालक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी कलाई पर पहने गए कड़े का इस्तेमाल कर उस पर वार किया। मारपीट के दौरान युवक उसके जेब में रखे 6,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पौड़ी में एक युवक ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने आरोपी नेता को लिया हिरासत में

पौड़ी। पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसमें उसने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।

32 वर्षीय जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र सतीश चंद्र ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा नेता हिमांशु चमोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp