Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नाबालिग युवती को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Category Archives: क्राइम

नाबालिग युवती को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार
देहरादून- कोतवाली  विकासनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को उनका एक रिश्तेदार अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की बरामदगी एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहर्ता नाबालिग को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अपहर्ता नाबालिग द्वारा अपने बयानों में बताया गया कि अभियुक्त कान सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी शास्त्रीपुरम प्राक्सी टावर चौकी के सामने थाना सिकन्दरा आगरा उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष,  उसे बहला फुसलाकर आगरा ले गया, जहाँ उसके द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। पीडिता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा -65(1)बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी।
अपहर्ता की बरामदगी के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी।  इलेक्ट्रानिक सर्विलांस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त के आगरा के सिकन्दरा क्षेत्र में होने की सूचना मिली,  जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 22/08/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को शास्त्रीपुरम आगरा के पास से गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
कान सिंह पुत्र श्री सरदार सिंह निवासी शास्त्रीपुरम प्राक्सी टावर चौकी के सामने, थाना सिकन्दरा, आगरा, उ0प्र0, उम्र – 50 वर्ष
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 सनोज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- म0उ0नि0 दीपा शाह
3- का0 बृजपाल
4- का0 नवीन कोहली

गुरुग्राम में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

गुरुग्राम- गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र स्थित बास कुसला गांव में एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

मृतक की पहचान भूदेव महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी था और यहां किराए पर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाना फिलहाल मुश्किल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


गाजियाबाद में युवती से मारपीट, गली में कुत्तों को खाना खिलाने पर युवक ने जड़े थप्पड़

गाजियाबाद- गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती के साथ उस समय मारपीट की गई जब वह गली में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। आरोपी की पहचान कमल किशोर खन्ना के रूप में हुई है, जिसने सार्वजनिक स्थान पर युवती को थप्पड़ मारे और दुर्व्यवहार किया।

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सिद्धार्थ विहार की ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसाइटी का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी कार से आता है और युवती से बहस के बाद हाथापाई पर उतर आता है।

पीड़िता एक डॉग लवर बताई जा रही है, जो नियमित रूप से आवारा कुत्तों को भोजन देती है। घटना के समय भी वह कुत्तों को खाना खिला रही थी, जब आरोपी ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

मामले में एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने जानकारी दी कि आरोपी कमल किशोर खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, सौतेले पिता समेत चार पर हत्या का मुकदमा

गाज़ियाबाद- गाज़ियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत हरवंशनगर में एक सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी के ड्रम में डूबने से मौत हो गई। मामले में बच्ची के नाना की तहरीर पर पुलिस ने सौतेले पिता सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक बच्ची की पहचान शिया के रूप में हुई है। वह बागपत के बालैनी निवासी तेजवीर की नातिन थी। तेजवीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रचना की दूसरी शादी जून 2025 में किरनदीप नामक युवक से नंदग्राम के हरवंशनगर में की थी। यह रचना की दूसरी शादी थी, और उसकी पहली शादी से हुई बेटी शिया भी साथ ही रह रही थी।

तेजवीर के अनुसार, विवाह के बाद से ही किरनदीप का परिवार शिया को अपनाने को तैयार नहीं था और उसे बोझ मानते थे। बच्ची के साथ मारपीट की घटनाएं आम हो गई थीं। तेजवीर का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष की नजर रचना के बैंक खाते में जमा उस धनराशि पर थी, जो उसे पहले पति से तलाक के बाद मिली थी। जब रचना ने वह पैसा देने से इनकार कर दिया, तो परिवार ने उत्पीड़न बढ़ा दिया।

तेजवीर ने आरोप लगाया कि जब आरोपियों को यह यकीन हो गया कि उन्हें वह धनराशि नहीं मिलेगी, तो उन्होंने शिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी के तहत पानी से भरे ड्रम में उसे डुबोकर हत्या कर दी गई।

शिया की मौत के बाद कराए गए पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर पांच से छह जगह गहरे चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने बच्ची के नाना तेजवीर की शिकायत पर सौतेले पिता किरनदीप, दादा राधेश्याम, दादी सरिता और चाचा सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


फर्जी पहचान बनाकर बुजुर्ग से जमीन के नाम पर 13.60 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद- रफीकाबाद क्षेत्र में एक चौंकाने वाली ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग से जमीन दिलाने के नाम पर 13.60 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित इशहाक अहमद की शिकायत पर मसूरी थाना पुलिस ने आरोपी महिला समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, रजापुर निवासी एक महिला ने खुद को “करुणा” बताकर रसूलपुर सिकरोड़ा क्षेत्र में स्थित 148.89 वर्गगज जमीन को अपनी बताते हुए इशहाक अहमद से सौदा किया। 29 जुलाई 2025 को जमीन की कीमत 13.60 लाख रुपये तय की गई। महिला अपने साथियों के साथ कार में पीड़ित के घर आई और छह किश्तों में यह पूरी रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली।

इसके बाद 31 जुलाई 2025 को जमीन का रजिस्ट्रीकरण इशहाक के बेटे अकरम के नाम करवा दिया गया। लेकिन जब परिवार ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए मौके का निरीक्षण किया, तो वहां एक दूसरी महिला, जिसका नाम भी करुणा ही था, ने दावा किया कि जमीन उसकी है।

इस टकराव के बाद इशहाक अहमद को एहसास हुआ कि उनके साथ फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई है। आरोपी महिला ने किसी और की जमीन को अपनी बताकर खुद को “करुणा” के रूप में पेश किया और रजिस्ट्री भी करवा दी।

मामले में एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है


जानीपुर में चोरी के मामलों का खुलासा, दो कारों और घरेलू सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

जम्मू – जम्मू के जानीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हामिद परवेज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से किश्तवाड़ का निवासी है, लेकिन हाल ही में जानीपुर इलाके में रह रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हामिद परवेज कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। इनमें दो कारों की चोरी और एक मकान में सेंधमारी जैसी वारदातें शामिल हैं। पुलिस को हाल ही में जानीपुर क्षेत्र के एक मकान से घरेलू सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने हामिद को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसके ठिकाने से दो चोरी की गई कारें, एक फ्रिज, एक वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है ।


जम्मू में महिला तस्कर गिरफ्तार, 27 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू बरामद

जम्मू – जम्मू के नरवाल क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को नशीले पदार्थ की तस्करी में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी महिला की पहचान शिवानी, निवासी राजीव नगर, के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 27 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू बरामद किया है।

इस गिरफ्तारी की कड़ी एक पहले से दर्ज मामले से जुड़ी हुई है। कुछ दिन पूर्व बाग-ए-बाहू थाना पुलिस ने राजीव नगर नरवाल से बारामुला निवासी मंज़ूर अहमद सोफ़ी को पकड़ा था। उसके पास से 14 ग्राम हेरोइन मिली थी। पूछताछ में मंज़ूर ने स्वीकार किया कि उसे यह मादक पदार्थ शिवानी नाम की महिला से मिला था।

इस सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने शिवानी के आवास पर छापेमारी की। वहां से 27 ग्राम हेरोइन के साथ-साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू बरामद किया गया, जिसे तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर ही शिवानी को हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


लखीसराय में पुस्तक विक्रेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

मुंगेर/बिहार- लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने किताबों की दुकान चलाने वाले व्यापारी शत्रुघ्न साव की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गैस गोदाम के पास उस समय हुई, जब वह दुकान बंद कर अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

मृतक की पहचान लोहरा निवासी स्वर्गीय विरन साव के पुत्र, 48 वर्षीय शत्रुघ्न साव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वे बड़हिया बाजार से निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह बाइक से गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े और गंभीर अवस्था में उन्हें बड़हिया के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया, लेकिन वहां परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया का विरोध करते हुए शव को अस्पताल से वापस बड़हिया ले गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शत्रुघ्न साव सामाजिक और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में भय और गुस्से का माहौल है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए, ताकि लोगों का कानून पर भरोसा कायम रह सके।


शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 46 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी पटना से गिरफ्तार

पटना- शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 46 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को बक्सर पुलिस ने पटना से दबोच लिया है। ठगी का शिकार बने व्यक्ति से आरोपी ने जून महीने में विभिन्न शेयरों में निवेश कराने के बहाने बड़ी रकम ऐंठ ली थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उससे कई संदिग्ध दस्तावेज और सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 जुलाई को बक्सर साइबर थाने में संजय कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 2 जून से 21 जून के बीच किसी अनजान नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताकर उनसे निवेश के नाम पर कुल 46,49,700 रुपये की ठगी कर ली। इस आधार पर साइबर थाना बक्सर में एफआईआर संख्या 38/25 दर्ज की गई।

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने छानबीन के दौरान पाया कि ठगी की रकम में से 7 लाख रुपये पटना निवासी संदीप कुमार (पिता टुनटुन लाल रजक), निवासी बंदर बगीचा, डाक बंगला रोड, थाना कोतवाली के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने संदीप को पटना से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, एक आधार कार्ड, एक फर्जी शपथ पत्र, एक अंक प्रमाण पत्र, जाली मुहर, अंगूठे का निशान लगा सादा कागज और कुछ अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ देश के चार अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी से जुड़े केस दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप और पुअनी श्रीकांत समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य ठगी के मामलों की जांच में जुटी है।


एटीएम जाम कर ठगी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुलिस और एक एटीएम ठग के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ नितेश बाबू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरैया जिले के लहरापुर गांव का रहने वाला है और इन दिनों नोएडा के ममूरा गांव में रह रहा था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यामाहा कट के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर तेजी से भागा और फिसलकर गिर पड़ा। पुलिस से घिरता देख उसने गोली चलाई, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, तीन बैंकों के एटीएम कार्ड, और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगाकर कार्ड फंसाता, फिर अपने दो साथियों सुमित और संजय के साथ मिलकर मदद के बहाने लोगों को फंसाता था।

ठगी का तरीका बेहद शातिर था जैसे ही मशीन में कार्ड फंस जाता उसके बाद आरोपी के साथी खुद को मददगार बताते और पीड़ित को एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर देते, जो असल में सन्नी का ही मोबाइल नंबर होता। इसके बाद सन्नी खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम पिन पूछता और खाते से पैसे निकाल लेता था।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp