Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

वाराणसी होटल में विवाद के बाद युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Category Archives: क्राइम

वाराणसी होटल में विवाद के बाद युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

 वाराणसी। वाराणसी के कैंट इलाके में स्थित एक होटल में ठहरे युवक-युवती के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद आरोपी युवक उसे खुद अस्पताल लेकर पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, दोनों कुछ दिनों से होटल में साथ ठहरे हुए थे। शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि गुस्से में युवक ने अवैध हथियार से फायर कर दिया, जिससे युवती घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने घबराहट में किसी को सूचaना देने के बजाय युवती को होटल से नीचे लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में आरोपी ने पुलिस को गलत जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन बाद में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और युवती शहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद युवती का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


बीच-बचाव करने गए मजदूर की गोली मारकर हत्या, 14 हमलावरों पर केस दर्ज

खडूर साहिब (पंजाब)- तरनतारन के एक सीमावर्ती गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

पुलिस के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान 50 वर्षीय मजदूर ने बीच में पड़कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे ही निशाना बना लिया। कुछ देर बाद आरोपी हथियारों के साथ दोबारा लौटे और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मजदूर की मौत हो गई।

 इस घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बाइक सवार बदमाशों से छिनैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने छिनैती और लूट की वारदातों में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और नकदी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और गले की चेन छीन ली थी। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को एक स्थान के पास से दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां से दूसरे स्थान जा रही थी, तभी रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसे निशाना बनाया और छिनैती कर फरार हो गए थे।


आगरा की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक कर्नाटक से गिरफ्तार

आगरा- आगरा पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के अनुसार, मामला बरहन क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इस घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

 पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी भी मिल गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


मिर्जापुर हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

मिर्जापुर। मिर्जापुर में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह हुई इस कार्रवाई में आरोपी पुलिस की घेराबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही दूसरे अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह देहात क्षेत्र के एक गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा।

बताया गया कि भागते हुए आरोपी खेतों की ओर निकल गया और खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के जरिए हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


14 साल बाद गोंडा से दबोचा गया शातिर लुटेरा, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पकड़ा गया, जो कई राज्यों में लूट और डकैती की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन प्रसाद पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में करीब 20 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था। वर्ष 2012 के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। जांच के दौरान उसका नाम दिल्ली के पंजाबी बाग और मोती नगर सहित पंजाब के लुधियाना में हुई कई बड़ी वारदातों में सामने आया था।

अपराध शाखा को हाल ही में उसके गोंडा में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने घर-परिवार से दूरी बना ली थी और पहचान बदलकर रह रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अदालत ने उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर रखा था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चलाता था। यह गिरोह वारदात को अंजाम देने से पहले घरों की रेकी करता था। इसके लिए गैंग के सदस्य किसी नाबालिग को घरेलू मदद के रूप में घर में लगवाते थे, ताकि अंदर की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इसके बाद रात के समय वारदात को अंजाम दिया जाता था।

लूटे गए जेवरात और कीमती सामान को गैंग का एक सदस्य, जो पेशे से सुनार है, बाजार में खपाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साल 2012 में दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक घर से बड़ी मात्रा में सोना लूटा था। इसके अलावा 2016 में मोती नगर में लाखों रुपये के गहने और हथियार लूटे गए थे। वहीं 2018 में पंजाब के लुधियाना में नकदी और भारी मात्रा में सोने की लूट की घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था।


पति की सर्विस रिवॉल्वर से एसआई की पत्नी ने खुद को मारी गोली! एक साल पहले हुई थी शादी

बिहार के मुंगेर जिले के सफिया सराय थाना क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई. महिला को पति की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि महिला के द्वारा सुसाइड की खबर मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.

बिहार में मुंगेर के सफिया सराय थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने पत्नी को घायल हालत में आनन-फानन में एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है.

सब इंस्पेक्टर चंदन की शादी मधु कुमारी से 1 साल पहले हुई थी. वह पत्नी के साथ सफिया सराय में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सफिया सराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने घटना की सूचना एसपी सैयद इमरान मसूद और सदर डीएसपी अभिषेक आनंद को दी.

इसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया. घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. इसी के साथ खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि दोपहर तक मामला शांत हो गया, लेकिन शाम होते-होते मधु ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. हालांकि मृतका के परिजन अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सफिया सराय थाना इलाके में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी के द्वारा चंदन के सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी. उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामला सर्विस रिवॉल्वर से जुड़ा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है.

एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. मृतका के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच चुके हैं. शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर शैलेश ने बताया कि शाम 6:30 बजे के आसपास गन शॉट का पेशेंट आया था, जिसकी मौत हो चुकी थी. हम लोगों ने जांच के बाद मौत होने की पुष्टि की. गोली महिला के सीने के बाएं साइड बीच में लगी और आरपार हो गई है.


वेद प्रकाश हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस- प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें से छह आरोपियों को एक ही दिन में दबोचा गया।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल दो आरोपी इलाके में मौजूद हैं और भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया, जिसमें वे घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उनसे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसके अलावा, पुलिस ने अलग अभियान चलाकर दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।


पोखरी में सड़क निर्माण के दौरान विवाद, मारपीट और गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ FIR

चमोली- पोखरी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में मारपीट और गंभीर आरोपों के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान एक महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपों में मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने की बात भी शामिल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


35 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक पुराने हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 35 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में पहचान छिपाकर रह रहा था और लगातार पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला साल 1991 का है, जब पूर्वी दिल्ली के एक इलाके में चाकू से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। जांच के दौरान हमलावर की पहचान किराएदार के रूप में हुई थी, जो वारदात के बाद फरार हो गया था।

बताया गया कि आरोपी वर्षों तक कोलकाता, मुंबई, नागपुर और गोवा जैसे शहरों में छिपकर रहा। इस दौरान वह गुप्त रूप से अपने परिवार के संपर्क में भी बना रहा और समय-समय पर अपने गांव आता-जाता था, लेकिन हर बार पुलिस की पकड़ से बच निकलता था।

हाल ही में मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस समय वह एक निजी संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था और सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इतने वर्षों तक फरारी के दौरान उसके गतिविधियों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp