Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Category Archives: क्राइम

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात अवैध हथियार बरामद किए गए।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार, टीम को यूपी-उत्तराखंड सीमा पर हथियारों की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और वैगनआर कार में हथियार लेकर आ रहे महेश गंगवार को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में किच्छा (ऊधमसिंह नगर) में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से इस अवैध धंधे से जुड़ा हुआ था। इस गिरफ्तारी के साथ ही यूपी-उत्तराखंड में फैले एक बड़े नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिली है।

क्या-क्या हुआ बरामद

आरोपी के पास से छह तमंचे (315 बोर), एक 12 बोर राइफल और .32 बोर के दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी जब्त कर लिया गया है। इस वर्ष अब तक एसटीएफ 21 अवैध हथियार और 35 कारतूस बरामद कर चुकी है, जबकि आठ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई राज्य में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य अवैध हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल पर रोक लगाना और सक्रिय गैंग्स पर सख्त कार्रवाई करना है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार महेश गंगवार के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। वह किच्छा में किराये के मकान में रह रहा था, जिससे किरायेदार सत्यापन प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी चली गई थी।

एसटीएफ और पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं।


उत्तरी दिल्ली में 40 लाख की लूट का खुलासा, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड

नई दिल्ली- उत्तरी दिल्ली में नकदी लूट के एक मामले में पुलिस जांच के दौरान हैरान कर देने वाला सच सामने आया है। शुरुआत में इसे आम लूट की वारदात माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि घटना के पीछे अंदरूनी साजिश थी।

जानकारी के मुताबिक, एक व्यापारी बड़ी रकम लेकर कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर नकदी से भरे बैग छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

पूछताछ के दौरान पुलिस को व्यापारी के साथ मौजूद कर्मचारी की गतिविधियों पर शक हुआ। उसके बयान में विरोधाभास मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से लूटी गई पूरी नकदी बरामद कर ली गई। इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस साजिश में और लोग तो शामिल नहीं हैं।


नौकरी और शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

 कानपुर- कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पुलिस विभाग के एक जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने भरोसा और शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत व्यवहार किया। इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, छात्रा की मुलाकात कुछ समय पहले ट्रेन यात्रा के दौरान आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और नौकरी दिलाने में मदद का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर संपर्क बढ़ा और आरोपी ने शादी का वादा कर नजदीकियां बनाने की कोशिश की।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक दिन मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने उस पर दबाव बनाया और उसकी इच्छा के खिलाफ गलत हरकत की। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर उसकी फोटो और वीडियो भी बना लिए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर बार-बार उसका शोषण किया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शराब की लत बनी कत्ल की वजह, गुस्से में बेटे ने मां पर किया हमला

खंडवा- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गुस्से में अपनी ही मां की जान ले ली। बताया जा रहा है , जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पंधाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला का अपने बेटे के शराब की लत से परेशान थी बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने आपा खो दिया और घर में रखी लट्ठ से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को काबू में कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी  शराब का आदी था और जब मां ने उसे शराब और कपड़ों के लिए पैसे देने से मना किया, तो  गुस्से में आ कर उसने  अपनी मां की जान ले ली।

इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं को समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बता रहे हैं।


सुल्तानपुरी में 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव

 नई दिल्ली सुल्तानपुरी क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़के की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से बाहर टहलने निकला था, तभी कुछ हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि रेहान को पहले भी निशाना बनाया जा चुका था। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि अगर उस समय पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती, तो शायद आज यह दुखद घटना नहीं होती।

घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।


दिल्ली में साले-बहनोई की जोड़ी करती थी झपटमारी, दोनों गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के बिंदापुर क्षेत्र में हुई झपटमारी की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और मिलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

मामला उस समय सामने आया जब एक महिला ने घर लौटते वक्त अपनी चेन छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई। घटना दिनदहाड़े हुई, जब बाइक सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान चेन का एक हिस्सा टूटकर पीड़िता के पास ही रह गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने संदिग्ध बाइक की पहचान की और उसके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और छीनी गई चेन का हिस्सा बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते इस तरह की घटनाएं कर रहे थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।


घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

प्रयागराज- धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में रविवार देर रात एक राजगीर की मौत ने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया। मृतक की पहचान राकेश सरोज (38) के रूप में हुई है। देर रात पत्नी ने कमरे में राकेश को पंखे से लटकता देखा और शोर मचाया। परिवारजन मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों के अनुसार राकेश शराब की लत से परेशान थे और इसी वजह से पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी शराब पीने के बाद उनका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चले गए और देर रात फंदे से लटकते पाए गए। घटना के समय उनकी बेटी अंजली और बेटे अमित व आदित्य ननिहाल में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।


बरेली में खोखे से महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान अब तक नहीं

 बरेली बरेली के इज्जतनगर इलाके में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नैनीताल हाईवे के पास एक बंद पड़े ढांचे के भीतर सामने आई, जहां स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर स्पष्ट रूप से किसी बड़े चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।

महिला के शरीर पर बने कुछ टैटू और गहनों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी कर रही है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।


ग्रेच्युटी राशि में हेराफेरी का खुलासा, 20 लाख से ज्यादा का गबन, संविदा कर्मी पर आरोप

कोरबा छत्तीसगढ़ की बिजली वितरण व्यवस्था से जुड़े एक कार्यालय में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है, जिसमें लाखों रुपये के हेरफेर की आशंका जताई जा रही है। यह गड़बड़ी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली राशि के भुगतान से जुड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी पर आरोप है कि उसने भुगतान प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए रकम को गलत तरीके से अपने नियंत्रण में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दस्तावेजों और बैंक लेनदेन में गड़बड़ी कर धनराशि को निर्धारित लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाय अन्य खाते में ट्रांसफर किया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसकी देय राशि समय पर नहीं मिली। इसके बाद रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें कई वित्तीय विसंगतियां सामने आईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विभागीय अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और उसे निलंबित करने की तैयारी की जा रही है।

उधर, आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है और कहा है कि उसने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ही कार्य किया था। हालांकि, अधिकारी इस दावे की भी जांच कर रहे हैं और पूरे मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।


रेलवे ट्रैक के पास ठेकेदार का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

प्रयागराज –  शिवकुटी इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 49 वर्षीय राजीव मिश्रा के रूप में हुई, जो पेशे से ठेकेदारी का काम करते थे। उनका शव रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रैक के नजदीक पड़ा मिला, जिसकी हालत बेहद खराब थी।

पुलिस के अनुसार, राजीव मिश्रा देर शाम अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकले थे और इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, तभी देर रात किसी ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव की पहचान कराई और परिवार को सूचित किया।

घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पहले हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया हो सकता है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।

मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में परिवार में एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, जिसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp