Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ईरान युद्ध के बीच भारत में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

ईरान युद्ध के बीच भारत में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

ईरान युद्ध के बीच भारत में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

वसुधा शर्मा

ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आठ दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम औसतन 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए। वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में सीएनजी की कीमत में भी ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर हो गया है।

दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमत अब ₹81.09 प्रति किलो हो गई है।

15 मई से शुरू हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक कुल करीब ₹4.80 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। पहली बार दोनों ईंधनों के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए गए थे, जबकि इसके बाद 19 मई और 23 मई को औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की दो और बढ़ोतरी की गई।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर दबाव बढ़ा है। इसी के चलते ईंधन कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

सरकार ने पहली ₹3 प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद बताया था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर लगातार घाटे में चल रही हैं। हालांकि, इस बढ़ोतरी से कंपनियों के रोजाना होने वाले करीब ₹250 करोड़ के नुकसान में कमी आई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब भी लगभग ₹750 करोड़ प्रतिदिन का घाटा हो रहा है।

शनिवार (23 मई 2026) की ताजा बढ़ोतरी का असर प्रीमियम और हाई-ऑक्टेन ईंधनों पर भी पड़ा है। दिल्ली में प्रीमियम डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर ₹97.81 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, हाई-ऑक्टेन पेट्रोल XP95 की कीमत 87 पैसे बढ़कर ₹106.63 प्रति लीटर पहुंच गई है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp