Friday, November 27, 2026
6:08 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

डीजे पर नाचते समय पैर पड़ने से शुरू हुआ विवाद, शादी समारोह से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

डीजे पर नाचते समय पैर पड़ने से शुरू हुआ विवाद, शादी समारोह से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

डीजे पर नाचते समय पैर पड़ने से शुरू हुआ विवाद, शादी समारोह से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

ढांड। हरियाणा के कैथल जिले के गांव पबनावा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे पर नाचने के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने तनिष पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, परिवार में शादी समारोह आयोजित था। सोमवार रात तनिष अपने भाई लविश और अन्य रिश्तेदारों के साथ समारोह में शामिल हुआ था। इस दौरान डीजे पर नाचते समय तनिष का पैर नीरज पबनावा के पैर पर पड़ गया। इसी बात को लेकर नीरज और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

इसके बाद तनिष और उसका भाई वहां से घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में लविश शौच के लिए रुक गया, जबकि तनिष आगे चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नीरज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और तनिष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई की चीख सुनकर लविश उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की सहायता से परिजन तनिष को कैथल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तनिष अपने पीछे पत्नी, करीब तीन महीने की बेटी, छोटे भाई और माता-पिता को छोड़ गया है।

बताया गया कि तनिष करीब दो साल विदेश में रहने के बाद वापस आया था और गांव में ही गायों की डेयरी चला रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

मृतक के भाई लविश ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने शिकायत में बताया कि हमलावरों ने उसे भी भविष्य में अकेला मिलने पर इसी तरह जान से मारने की धमकी दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp