Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पानीपत में फर्जी सरकारी नंबर प्लेट का खेल, पिता-पुत्र पर केस; दोनों कारों में मिले सायरन

पानीपत में फर्जी सरकारी नंबर प्लेट का खेल, पिता-पुत्र पर केस; दोनों कारों में मिले सायरन

पानीपत में फर्जी सरकारी नंबर प्लेट का खेल, पिता-पुत्र पर केस; दोनों कारों में मिले सायरन

पानीपत। हथवाला रोड पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों कारों पर फर्जी नंबर प्लेट के साथ सरकारी पहचान दर्शाने वाले शब्द लिखे थे। दोनों वाहनों में सायरन भी लगे मिले।

आरोपितों की पहचान कृष्णा कालोनी निवासी राहुल और उसके पिता राजबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैफिक जोन प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार, चार अक्टूबर को वह पुलिस टीम के साथ हथवाला रोड पुल पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि राहुल मारुति एर्टिगा पर सरकारी नंबर प्लेट लगाकर सरकारी अधिकारी के तौर पर शहर में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम एसएफसी होटल के पीछे स्थित गली में पहुंची। वहां सफेद रंग की एर्टिगा कार खड़ी मिली। कार के पीछे लाल अक्षरों में अंग्रेजी में ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ था। पास में सफेद रंग की सियाज कार भी मिली, जिसकी डिग्गी पर ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया पीबीएसएम मिनिस्ट्री’ लिखा था। कार के आगे और पीछे सरकारी पहचान दर्शाने वाली प्लेट भी लगी थी।

पुलिस ने दोनों वाहनों के नंबर चालान मशीन से जांचे, लेकिन रिकॉर्ड में जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान राजबीर मौके पर पहुंचा और दोनों कारों को अपना बताया। पुलिस ने जब आरसी मांगी तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने कारों के चेसिस नंबर के आधार पर जांच की। जांच में एर्टिगा राहुल के नाम पर पंजीकृत मिली, जबकि सियाज राजबीर के नाम पर दर्ज थी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों में सायरन भी लगे हुए थे।

शिकायत के मुताबिक राहुल ने अपनी कार की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाई थी। वहीं राजबीर पर भी अपनी कार की नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर सरकारी पहचान प्रदर्शित करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp