Tuesday, November 17, 2026
5:41 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग

सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग

सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग

लोटन (सिद्धार्थनगर)। कबाड़ की दुकान में लगातार हो रही चोरी से परेशान कारोबारी ने आखिरकार खुद ही चोरों को पकड़ने की योजना बनाई। दुकानदार की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से चोरी के मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को आठ किलो तांबे के तार और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है।

मामला लोटन कस्बे में राजकुमार की कबाड़ की दुकान का है। जानकारी के मुताबिक, सात नवंबर की रात करीब नौ बजे दो युवक दुकान में चोरी करने पहुंचे थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदार ने इस बार खुद निगरानी करने का फैसला किया। इसके लिए वह शाम करीब छह बजे ही कबाड़ से भरी गाड़ी में छिपकर बैठ गया।

रात में जैसे ही एक युवक दुकान के अंदर घुसकर सामान समेटने लगा, दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक मोटरसाइकिल से फरार होने में सफल रहा।

इसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात करीब 11:40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजाने गांव के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजीत पुत्र सुखबीर, निवासी बढ़ौली, थाना अतरौली, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ किलो तांबे के तार और मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि वह चोरी का सामान लेने के लिए वहां पहुंचा था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp