Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मथुरा वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

मथुरा वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

मथुरा वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

सतीश मुखिया मथुरा –  नगर निगम मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त, जग प्रवेश के निर्देशन मे ई टी एफ की विभिन्न टीमों के द्वारा मथुरा और वृंदावन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमे वृंदावन में यह अभियान अपर नगर आयुक्त, सी पी पाठक के निर्देश पर चला जिसमें ई टी एफ की दो टीमें बनाकर सुबह और शाम को शिफ्ट में इस अतिक्रमण अभियान अवैध कब्जों को हटवाया गया वह रास्तों को खुलवाया गया। जिसकी शुरुआत टीएफसी से अटला चुंगी चौराहा,सीएफसी चौराहे से विद्यापीठ बिहारी जी मंदिर तक और बिहारी जी मंदिर से इस्कॉन मंदिर तक अतिक्रमण अभियान चला। जिसमें 10 से 12 दुकान और ढकेल को शिफ्ट करवाया, वहीं कुछ रेडी को जब्त कर लिया गया और उन्हें आगे भविष्य में न लगाने की चेतावनी दी गई ।

वही शाम के समय विद्यापीठ चौराहे से फोगला आश्रम, इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर, मालती केवल पार्क से प्रेम मंदिर, 100 फुटा रोड ग्रीन बेल्ट से टीएफसी तक अतिक्रमण हटाया गया और 05 ढकेलो को जब्त किया और वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही जनता के द्वारा आईजीआरएस पर डाली जा रही शिकायतों के आधार पर की जा रही है।दूसरी ओर मथुरा शहर में कृष्णा नगर बिजली घर से मंडी चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न सामान को जब्त किया गया जिसमें 01 स्टील गेट, 02 स्टील काउंटर, 02 आईरन स्टैंड, 02 तिरपाल, 100 लीटर की टंकी, 02 कुर्सियां, 02 स्टूल व कुछ दुकानदारों के चालान भी किए गए जिसकी राशि लगभग ₹5000 है और लक्ष्मी नगर में नाले पर हो रहे अतिक्रमण को हटवा कर नाले की सफाई अभियान चलाया गया।

ईसापुर डूंगर विलेज में सरकारी जमीन में हो रहे कार्य को रुकवाया गया साथ ही जो रास्ते में सेफ्टिक टैंक था उसको चेतावनी देकर कहा कि इसको आप तुरंत हटाइए आप सरकारी जमीन में अतिक्रमण नहीं कर सकते।जनता के द्वारा आईजीआरएस पर प्राप्त हुई शिकायत पर उषा कुंज कॉलोनी में नाली के ऊपर लगी दीवार को हटवाया गया है और शिकायत का निस्तारण किया गया। यह अभियान राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा वृंदावन और कर्नल आर के सिंह, प्रभारी ,एनफोर्समेंट टास्क फोर्स और नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी मथुरा के नेतृत्व में चलाया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp