Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

महिला ने गांव के छह लोगों पर लगाया मारपीट और पथराव का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

महिला ने गांव के छह लोगों पर लगाया मारपीट और पथराव का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

महिला ने गांव के छह लोगों पर लगाया मारपीट और पथराव का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ | महिगवां थाना क्षेत्र के रायपुर बाबू गांव में एक महिला पर कथित रूप से हमला करने और घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुभाषिनी ने गांव के करीब आधा दर्जन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि जब पुलिस उसके पहले दिए गए शिकायती पत्र की जांच के लिए गांव आई थी, उस वक्त सब कुछ शांत रहा। लेकिन जैसे ही पुलिस टीम लौटकर गई, विपक्षी पक्ष ने उस पर हमला कर दिया।

पहले डंडों से पीटा, फिर घर में घुसने पर शुरू किया पथराव

सुभाषिनी ने बताया कि पहले से विवादित मामले को लेकर उसने बुधवार को थाने में शिकायत की थी। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे पुलिस गांव में जांच के लिए पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया। इसी दौरान एक ग्रामीण रूपचंद ने पुलिस से शिकायत की कि सुभाषिनी के घर की छत का पानी उसकी नींव पर गिरता है। पुलिस ने इस मुद्दे पर भी दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी और गांव से रवाना हो गई।

पुलिस के रवाना होते ही, महिला के मुताबिक, विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जब वह बचकर घर के अंदर चली गई, तो आरोपियों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से घर की दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुईं।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए आरोपी

शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। महिगवां थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp