Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

आस्था की यात्रा पर हादसे का साया

आस्था की यात्रा पर हादसे का साया

आस्था की यात्रा पर हादसे का साया

आयुषी

धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ ही पलों में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।यह दुर्घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में शांतिकुंज के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस सर्विस लेन से मुख्य हाईवे पर चढ़ रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस के भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आईं।बस को टक्कर मारने के बाद डंपर भी अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा|हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई|गनीमत रही कि ढाबे में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए,जिससे बड़ा नुकसान टल गया|

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।बताया जा रहा है कि बस एक निजी कंपनी की थी और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं को हरिद्वार दर्शन कराने के बाद वापस लेकर जा रही थी। श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही है।हरिद्वार जैसे प्रमुख तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं से भरी बस का हादसे का शिकार होना कई सवाल खड़े करता है। यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है।
इस हादसे ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि तीर्थयात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कितना जरूरी है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp