Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

भाई की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी फैलाने वाले हिस्ट्रीशाटर को , पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार

भाई की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी फैलाने वाले हिस्ट्रीशाटर को , पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित किया  गिरफ्तार

भाई की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी फैलाने वाले हिस्ट्रीशाटर को , पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार

अभियुक्त पुराना हिस्ट्री सीटर, विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज

सतीश मुखिया मथुरा- भाई की दिन दहाड़े हत्या करके सनसनी फैलाने वाले अभियुक्त प्रेम सिंह पुत्र कल्यान सिंह, निवासी: नगला गंगाधर, भदाया थाना: फरह, जनपद: मथुरा को आज गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी ।जिसमे गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व गोपनीय रुप से की गयी। जिसमे अभियुक्त को चौकी क्षेत्र रैपुराजाट की कल्पतरु के खाली भवन के पास बहद ग्राम शहजादपुर के पास से गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .315 बोर व 04 कारतूस जिन्दा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर आला कत्ल व घटना में प्रयुक्त वाहन कार सं0 UP 85 AA 1166 बरामद की।

अभियुक्त ने केनरा बैंक के पास अपने सगे भाई ओमवीर सिंह को गोली मार दी थी। सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा व घायल ओमवीर सिंह उपरोक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया था जहां पर चिकित्सक द्वारा ओमवीर उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । वादिया द्वारा थाना फरह जनपद मथुरा पर लिखित तहरीर देने के पश्चात थाना फरह पर मु0अ0सं0 221/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम प्रेमसिंह पुत्र कल्यान सिंह निवासी नगला गंगाधर, भदाया थाना फरह जनपद मथुरा के विरुद्ध पंजीकृत किया । घटना के सम्बन्ध में गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो भाईयों के पिता कल्यान सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे जिनकी मृत्यु के उपरान्त उनकी पेन्शन उनकी पत्नी को मिल रही थी जिसको लेकर दोनो भाईयों प्रेम सिंह व ओमवीर आपस में लड़ते झगडे रहते थे । इससे पूर्व भी मृतक ओमवीर सिंह द्वारा अभियुक्त प्रेम सिंह की पत्नी की फरवरी 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी ।

मृतक ओमवीर सिंह की पत्नी द्वारा अभियुक्त प्रेम सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया था तभी से दोनो भाईयों के मध्य रंजिश चल रही थी । अभियुक्त प्रेम सिंह व मृतक ओमवीर सिंह दोनों ही थाना: हाजा के हिस्ट्रीशीटर हैं ।अभियुक्त प्रेम सिंह पर विभिन्न स्थानों में लगभग 13 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है।अभियुक्त प्रेम सिंह को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का नेतृत्व के प्रभारी निरीक्षक, संजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अपराध ,यशपाल सिंह ,उ0नि0तेजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी रैपुराजाट , उ0नि0 अजय सिंह मलिक, चौकी प्रभारी ,कस्बा थाना: फरह जनपद: मथुरा शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp