Wednesday, November 18, 2026
4:41 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, 10 से 12 दिन पुरानी बताई जा रही लाश

भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, 10 से 12 दिन पुरानी बताई जा रही लाश

भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, 10 से 12 दिन पुरानी बताई जा रही लाश

डोईवाला (देहरादून)। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के भोगपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर उसके करीब 10 से 12 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, भोगपुर में वन विकास निगम के खनन तौल कांटे के पास नदी किनारे कुछ लोग मंगलवार सुबह लकड़ियां एकत्र करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक शव पर गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रानीपोखरी पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले एक युवक इस इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बरामद शव उसी युवक का हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp