Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दिल्ली में छिपा था हाजीपुर मर्डर केस का आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में छिपा था हाजीपुर मर्डर केस का आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में छिपा था हाजीपुर मर्डर केस का आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर टाउन थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नीलेश कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से फरार था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 2023 में आरोपी ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस से मदद मांगी, क्योंकि उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी।

पुलिस ने सेक्टर-35, रोहिणी में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नीलेश कुमार ने खुलासा किया कि उसने अपने दो साथियों—तेज प्रताप और मोहम्मद आसिफ मुस्तफा—के साथ मिलकर पुराने संपत्ति विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या की थी। इस मामले में अब तक केवल तेज प्रताप को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरा आरोपी मोहम्मद आसिफ मुस्तफा अब भी फरार है।

पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और फरार साथी की तलाश में छापेमारी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp